BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में वनडे महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। इस रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलिस पैरी दूसरे और न्यूजीलैंड की एमी सैदरवेट तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी मेग लैनिंग इस रैंकिंग में पहले स्थान से पिछड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।    चोटिल होने के कारण लैनिंग इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम के साथ शामिल नहीं हुईं। महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दूसरे स्थान पर हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी मारिजाने काप पहले स्थान पर हैं।    अपनी कप्तान मेग लानिंग की अनुपस्थिति के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 1-2 से जीत हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने महिला टीम की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड ने इस माह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दो अंकों के अंतर से एक बार फिर शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

सिडनी। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली द्वारा निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के गलत इस्तेमाल के आरोपों को बकवास बताया है। स्मिथ का कहना है कि कोहली ने इस बात को पेचीदा बना दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर हैरत होती है कि भारत के साथ उस श्रृंखला के खत्म होते ही इस बारे में हर तरह की बात बंद हो गई। ईएसपीनक्रिकइंफो से बात करते हुए स्मिथ ने डीआरएस संबंधी कोहली की बातों को बकवास करार दिया। इस साल की शुरुआत में भारत दौरे पर आई आस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला में पहला टेस्ट जीतकर आगे थी और बेंगलुरु में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में आसान से लक्ष्य का पीछा कठिन पिच पर कर रही थी। इसी दौरान स्मिथ को अंपायर ने पगबाधा करार दे दिया।    स्मिथ दूसरे छोर पर खड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब के पास डीआरएस के बारे में चर्चा करने गए और इस दौरान डीआरएस लेने के लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम की तरफ मदद मांगते हुए देखा गया। हालांकि अंपायर नाइजल लोंग ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। बाद में कोहली ने इसके लिए आस्ट्रेलियाई टीम पर खेल भावना को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने इस तरह की हरकतें आस्ट्रेलिया द्वारा पहले भी देखी हैं। यह मुद्दा सुर्खियों में छा गया था। स्मिथ ने अपनी किताब द जर्नी में इस बात का जिक्र किया है। स्मिथ ने किताब में लिखा है, कोहली द्वारा मैच के बाद किए गए दावे, कि हमने पहले भी दो बार ऐसा किया है, के बाद मुझे पता चला की यह बात कहां पहुंच गई है। जहां तक मेरी बात है, हमने कभी ड्रेंसिंग रूम से सलाह नहीं मांगी।    कोहली ने यहां तक कहा कि उन्होंने पहले ही इस तरह की हरकत के बारे में अंपायरों से शिकायत की थी। मैं साफ तौर पर कह रहा हूं कि हमसे न ही उन मैचों के अंपायरों और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने, किसी ने भी इस तरह के नियमों के उल्लंघन के बारे में कभी बात नहीं की। स्मिथ ने कहा कि विराट इस तरह के उत्तेजित वातावरण को पसंद करते हैं ताकि वह अपने अंदर से अपना सर्वश्रेष्ठ निकाल सकें। उन्होंने कहा, विराट उस तरह के खिलाड़ी हैं जो गरम माहौल पसंद करते हैं, वह मेरी तरह ही लड़ाई को पसंद करते हैं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि यह उनका सीरीज में माहौल को उत्तेजित करने का एक तरीका था जिससे वह अपने अंदर से अपना सर्वश्रेष्ठ निकाल सकें। स्मिथ ने कहा कि यह आज भी उनके लिए रहस्य बना हुआ है कि इस मामले पर श्रृंखला के बाद कभी कोई बात नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में शब्दों के आदान-प्रदान पर बीसीसीआई ने छांटकर जो स्टंप माइक्रोफोन आडियो दिया वह निहायत साधारण था। आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, आईसीसी की तरफ से इस मुद्दे पर आगे कुछ नहीं हुआ और न ही विराट ने उस मुद्दे पर कभी कुछ तफ्सील से बताया। मैच के बाद कुछ छोटी मुलाकातों, आईपीएल में कप्तानों की बैठक में विराट दोस्तों की तरह मिले। उनका व्यवहार दोस्ती वाला था और लग रहा था कि उनमें उसे लेकर कोई कड़वाहट रही होगी तो वह खत्म हो चुकी है। मेरे लिए यह रहस्य की बात थी और हमेशा रहेगी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अंडर-19 टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली को अगले महीने से शुरू हो रही श्रीलंका सीरीज में आराम दिए जाने की अटकलों को खास महत्व नहीं दिया है। कोहली ने हाल ही में लगातार हो रही क्रिकेट के कारण खिलाडिय़ों की थकान पर अपनी राय रखी थी। ऐसी भी खबरें थी कि कोहली को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में आराम दिया जा सकता है ताकि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तरोताजा होकर टीम में वापसी करें। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए कोहली को टीम में चुना गया है, ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच और इसके बाद सीमित ओवरों की सीरीज में उन्हें आराम दिया जा सकता है।   फिक्की की महिला व्यवसायी संगठन एफएलओ द्वारा महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम से इतर मंगलवार को द्रविड़ ने कहा, रोटेशन जरूरी है। काफी मैच खेले जा रहे हैं, इसलिए आपको खिलाडिय़ों को रोटेट करने की जरूरत है। मेरा मानना है कि खिलाडिय़ों को रोटेट करने को लेकर प्रबंधन सही फैसले ले रहा है। पूर्व कप्तान ने कहा, हर किसी को आराम करने की जरूरत है। वह (कोहली) जब चाहेंगे, उन्हें आराम मिल जाएगा। उन्हें कब और किस सीरीज में आराम लेना है, इसका फैसला टीम प्रबंधन, फीजियो और फिजिकल ट्रेनर उनसे चर्चा के बाद लेंगे। हो सकता है इस समय उन्हें आराम की जरूरत न हो। हो सकता है वह बाद में आराम करें। इसे इतनी बड़ी बात बनाने की क्या जरूरत है, मुझे समझ में नहीं आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान द्रविड़ से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बल्ले के आकार को लेकर लागू किए गए नए नियमों पर भी सवाल किया गया। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार बल्ले की लंबाई और चौड़ाई की सीमा में कोई बदवाल नहीं किया गया है लेकिन बल्ले के किनारे की मोटाई को 40 एमएम तक सीमित कर दिया गया है, साथ ही बल्ले की गहराई को 67 एमएम तक सीमित कर दिया गया है। मिस्टर भरोसेमंद के नाम से मशहूर रहे द्रविड़ का मानना है कि इन नए नियमों से बल्ले और गेंद के बीच में संतुलन बनाने में ज्यादा प्रभाव तब तक नहीं पड़ेगा जब तक पिचों की स्थिति को सुधारा नहीं जाएगा।   उन्होंने कहा, यह अच्छा फैसला है लेकिन इससे बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आएगा क्योंकि कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जो नए नियम के अंदर न आने वाले बल्ले का उपयोग करते हैं। क्रिकेट में बल्ले से ज्यादा पिच और मैदान की स्थिति मायने रखती है। द्रविड़ ने आईसीसी के वनडे और टेस्ट लीग आयोजित कराने के फैसले की भी सराहना की। उन्होंने कहा, लीग द्विपक्षीय सीरीज में ज्यादा रोमांच पैदा करेगी।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

वाशिंगटन। फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेट्टल को पछाड़ते हुए मर्सिडीज के रेसर लेविस हेमिल्टन ने अमेरिका ग्रांप्री. खिताब पर अपना कब्जा जमाया। हेमिल्टन ने इस रेस को 33 मिनट और 50.991 सेकेंड में पूरा किया, वहीं सेबेस्टियन केवल 10 सेकेंड से पीछे रह गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेट्टल की टीम के साथी रेसर किमि राइक्कोनेन ने इस रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। जीत के बाद 32 वर्षीय हेमिल्टन ने कहा, मैं टीम को बधाई देना चाहता हूं।    हर किसी ने बहुत कड़ी मेहनत की है। फरारी जैसी टीम से भिडऩा मुश्किल है। जीत का अहसास बहुत अच्छा है और मुझे लगता है कि हर किसी को भी ऐसा ही एहसास हो रहा होगा। हेमिल्टन अगर मेक्सिको में होने वाली रेस में पांचवा स्थान भी हासिल करते हैं, तो वे इस साल एफ-1 चैम्पियनशिप का खिताब जीत जाएंगे।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आराम देने के पीछे का कारण बताया। कोहली ने पहले वनड मैच की शुरुआत से पहले शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अश्विन और जडेजा पर काम के बोझ को समझना जरूरी है और फॉर्म को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत टीम का निर्माण भी।   अश्विन और जडेजा को श्रीलंका दौरे, आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। कोहली ने कहा, हमने उन खिलाडिय़ों को मौका दिया है, जिन्हें देखकर हमें लगता है कि उनके अंदर इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। इसके साथ हमें प्रयोग करने की जरूरत है, ताकि हम विश्व कप में जाने से पहले अपने गेंदबाजों की अच्छी टीम बना सकें।   कप्तान ने कहा, इसमें हम युवा खिलाडिय़ों को मौका दे रहे हैं और हमारे अनुभवी गेंदबाजों के काम के बोझ को समझ भी रहे हैं। अश्विन और जडेजा ने पिछले छह से सात साल में हमारे लिए नियमित रूप से वनडे प्रारूप में मैच खेले हैं। हम नहीं चाहते हैं कि उन पर अधिक बोझ पड़े, क्योंकि इन खिलाडिय़ों की जरूरत हमें टेस्ट क्रिकेट में अधिक होती है। हाल ही में आईसीसी की वनडे टीमों की रैंकिंग में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस बारे में कोहली ने कहा कि उनकी टीम अभी अच्छा क्रिकेट खेलने पर महत्व दे रही है न कि रैंकिंग पर। कोहली ने इसके साथ ही इस ओर भी इशारा किया है कि दिनेश कार्तिक सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पारी की शुरुआत करेंगे।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

कोच्चि। कुछ समय पहले स्वयं पर लगे आजीवन प्रतिबंध के हटने से खुश हुए भारत के क्रिकेट खिलाड़ी श्रीसंत की खुशियां फिर से निराशा में बदल गई हैं। केरल उच्च न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की याचिका पर श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध का फैसला बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश नवनीत प्रसाद सिंह वाली खंडपीठ ने कहा कि अदालत भारत में बीसीसीआई द्वारा लगाए गए आजीवन प्रतिबंध पर न्यायिक समीक्षा नहीं कर सकता और इसलिए अपील को स्वीकार करते हुए श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध बरकरार रखता है।   उल्लेखनीय है कि केरल उच्च न्यायलय ने अगस्त में श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटा दिया था। केरल उच्च न्यायालय पिछले दो दिनों से इस मामले पर सुनवाई कर रहा था और मंगलवार को उसने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया। इस फैसले के कारण श्रीसंत के न केवल रणजी सत्र में खेलने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है, बल्कि अब वह देश में किसी भी स्टेडियम में प्रशिक्षण नहीं कर सकते।   इस बात से नाराज श्रीसंत ने ट्विटर पर लिखा, यह सबसे खराब फैसला है। मेरे लिए क्या कोई खास नियम है? असली अपराधी का क्या? चेन्नई सुपर किंग्स का क्या? और राजस्थान का क्या? केरल क्रिकेट संघ के सचिव जयेश जॉर्ज ने मीडिया से कहा जब से श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटा था, तब से ही केरल संघ उनका समर्थन कर रहा था।जॉर्ज ने कहा, हमने उनके पूरे फिटनेस के लिए कई प्रबंध किए थे, ताकि वह मैच के लिए फिट हो जाएं। अब इस फैसले का भी हमें सम्मान करना होगा। श्रीसंत के पास अब एक ही विकल्प रह गया है कि वह सर्वोच्च न्यायालय से इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। करीबी सूत्रों के अनुसार, श्रीसंत इस फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय से अपील करेंगे।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

ढाका। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी। मौलाना भाशानी नेशनल स्टेडियम में पूल-ए के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया। यह इस टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। पहले क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर खुद पर एक भी गोल नहीं होने दिया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत के दूसरे ही मिनट में चिंग्लेनसाना सिंह ने शानदार गोल दागते हुए भारतीय टीम का खाता खोला। इस बीच, पाकिस्तान ने अवसर का फायदा उठाते हुए गोल दागकर स्कोर बराबर करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी देश की इस कोशिश को भारतीय टीम के गोलकीपर सूरज कारकेरा ने नाकाम कर दिया।   तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से दो मिनट पहले रमनदीप सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 की बढ़त दे दी। 33 सेकेंड पहले पेनाल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम की बढ़त को और भी मजबूत कर दिया। आखिरी क्वार्टर में लय में आई पाकिस्तान ने अवसर का फायदा उठाकर गोल किया और अपना खाता खोला। टीम के लिए यह फील्ड गोल अली शान ने किया। यह टीम की ओर से इस मैच में किया गया पहला और अंतिम गोल था। अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दूसरा गोल नहीं दागने दिया और अंत में 3-1 से जीत हासिल की। भारत इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने अपने पहले मैच में जापान को 5-1 से हराया था, जबकि दूसरे मैच में मेजबान बांग्लादेश को 7-0 से मात देते हुए ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया था। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत मेजबान के खिलाफ 7-0 से जीत के साथ की थी, लेकिन दूसरे मैच में जापान ने उन्हें 2-0 से मात दी थी। इससे पहले ये दोनों टीमें हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में लंदन में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। भारत ने उस मैच में पाकिस्तान को 7-1 से मात दी थी और उसके बाद उसी टूर्नामेंट के एक और मुकाबले में 6-1 से हराया था।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)। इंडिया-ए पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलियन हॉकी लीग (एएचएल) में न्यू साउथ वेल्स के हाथों 2-3 से हार मिली। इस हार ने भारत को कांस्य पदक से दूर कर दिया। भारत के लिए इस मैच में सिमरनजीत सिंह ने तीसरे और अफान यूसुफ ने नौवें मिनट में गोल किए जबकि न्यू साउथ वेल्स के लिए टॉम क्रेग ने 39वें, साइमन ओर्चार्ड ने 55वें और लैकलान शार्प ने 56वें मिनट में गोल दागा।    रविवार को खेले गए इस मैच में हार के साथ ही इंडिया-ए पुरुष टीम क चौथा स्थान हासिल हुआ है और लीग में उसका सफर समाप्त हो गया है। इस मैच में भारतीय टीम ने हालांकि, अच्छी शुरूआत की थी। पहले ही क्वार्टर में भारतीय टीम ने दो गोल दागकर अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। मैच की शुरूआत के तीसरे ही मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल कर टीम के 1-0 से आगे किया था। इसके छह मिनट बाद अफ्फान युसुफ (9वें मिनट) ने गोल कर इंडिया-ए को 2-0 की बढ़त दे दी। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ। अपने खेल में सुधार करते हुए न्यू साउथ वेल्स ने शानदार वापसी की और तीसरे क्वार्टर में टोम क्रेग (39वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के दम पर अपना खाता खोला।    चौथे क्वार्टर में अपने अच्छे डिफेंस के दम पर न्यू साउथ वेल्स ने इंडिया-ए को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया और दो और गोल करते हुए जीत हासिल की। न्यू साउथ वेल्स के लिए चौथे क्वार्टर में सिमोन रिचर्ड (55वें मिनट) और लाचलान शार्प (56वें मिनट) ने गोल किया, जिसके दम पर टीम ने इंडिया-ए को 3-2 से माक देकर कांस्य पदक जीतने से वंचित कर दिया।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। भारत को फीफा अंडर-17 विश्व कप के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका के हाथों ग्रुप-ए में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका ने पहले हाफ में एक गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में दो गोल दागे। भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। मैच का पहला गोल अमेरिका के कप्तान जोस सर्जेट ने 30वें मिनट में किया।    दूसरे हाफ में 51वें मिनट में क्रिस डर्किन और 84वें मिनट में एंड्रयू कार्लेटोन ने गोल दागे। अमेरिका ने पूरे मैच में भारत पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम अपने दोनों छोर पर मुस्तैद नहीं रह सकी जिसकी वजह से अमेरिका को मौके मिले।भारत ने भी कुछ करीबी मौके बनाए, लेकिन वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी।   आपको बता दें कि भारत की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप का मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान मोदी ने देश के पूर्व फुटबाल खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। भारत पहली बार फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा है और पहली बार ही इसमें हिस्सा ले रहा है।  इस मौके पर मोदी ने पी.के. बनर्जी, सैयद नईमुद्दीन, भास्कर गांगुली, आई.एम. विजयन और बाइचुंग भूटिया को सम्मानित किया। भारत की सीनियर टीम के कप्तान सुनील छेत्री और महिला टीम की पूर्व कप्तान बेमबेम देवी को भी सम्मानित किया गया। भारत के छह शहर -नई दिल्ली, नवी मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, कोच्चि और गोवा- छह से 28 अक्टूबर तक विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

कोलकाता। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ मैच फॉर यूनिट का अयोजन अब नौ अक्टूबर को होगा। आयोजकों ने इसकी पुष्टि की है।    एक बयान में आयोजकों ने कहा, हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि मैच फॉर यूनिटी (डिएगो बनाम गांगुली) 24 उत्तर परगना के ताकी रोड के कदमबागची में स्थित आदित्य स्कूल ऑफ स्पोट्र्स स्टेडियम में नौ अक्टूबर को अपरान्ह 2.30 बजे होगा। माराडोना के भारत दौरे के कार्यक्रम में कई बदलाव हुए हैं।    आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के लिए अब सभी प्रकार की अनुमति ले ली गई है। माराडोना पहले सितम्बर में भारत दौरे पर आने वाले थे, लेकिन उनका यह दौरा पहले दो अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।   इसके बाद अपने कार्यक्रम में फिर से बदलाव करते हुए माराडोना ने अपने फेसबुक पेज पर एक संदेश में कहा कि उन्होंने अपने दौरे में फिर से बदलाव किया है और अब वह आठ अक्टूबर को भारत आएंगे। इस दौरान, सॉल्ट लेक स्टेडियम में अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

बेंगलुरू। आस्ट्रेलिया ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में गुरुवार को भारत को 21 रनों हरा दिया। इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में अपना खाता खोला। इस हार के बाद भी मेजबान भारत 3-1 की अजेय बढ़त लिए हुए है। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वार्नर (124) और एरॉन फिंच (94) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 231 रनों की साझेदारी के दम पर भारत के सामने 335 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। मेजबान टीम केदार जाधव (67), रोहित शर्मा (65) और अजिंक्य रहाणे (53) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद भी लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 313 रन बना सकी।   अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती तो कोहली वनडे मैचों में लगातार जीत के महेंद्र सिंह धौनी के रिकार्ड को तोड़ देते। धौनी के नाम वनडे में लगातार नौ जीत का रिकार्ड है। कोहली ने इंदौर में खेले गए इस सीरीज के तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए धौनी के रिकार्ड की बराबरी तो कर ली थी, लेकिन वह इस रिकार्ड को तोड़ नहीं सके। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और रहाणे ने मनमाफिक शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 18.2 ओवरों में 106 रनों की साझेदारी की। अर्धशतक पूरा करने के थोड़ी देर बाद ही रहाणे, केन रिचर्डसन का शिकार हो गए। रहाणे ने 66 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया।   कुछ देर बाद रोहित और कप्तान विराट कोहली (21) के बीच रन लेने में गलतफहमी हुई और रोहित पवेलियन लौट गए। रोहित ने अपनी पारी में 55 गेंदें खेलीं और पांच शानदार छक्के लगाए । कोहली (21), नाथन कल्टर नाइल की गेंद को पर बोल्ड हो गए। 147 के कुल स्कोर तक भारत ने अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को खो दिया था। यहां से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या (41) और जाधव ने टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। पांड्या ने एक बार फिर लेग स्पिनर एडम जाम्पा को अपना निशाना बनाया, लेकिन जाम्पा ने ही 38वें ओवर में उन्हें वार्नर के हाथों कैच कराया।   जाधव ने इसके बाद मनीष पांडे (33) के साथ टीम की जीत दिलाने के लिए संघर्ष किया, लेकिन यह दोनों खिलाड़ी असफल रहे। 69 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का मारने वाले जाधव 46वें ओवर में पवेलियन लौट लिए। 47वें ओवर की पहली गेंद पर पांडे आउट हुए। महेंद्र सिंह धौनी ने 10 गेंदों में एक चौका और एक छक्का मार टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन रिचर्डसन ने 48वें ओवर में उनकी पारी का अंत किया। इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और वार्नर-फिंच की सलामी जोड़ी ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। इस जोड़ी ने वनडे में आस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड अपने नाम किया। नियमित गेंदबाजों के असफल होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंद पार्ट टाइम गेंदबाज जाधव को थमाई और जाधव ने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर वार्नर को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। अपना 100वां वनडे खेल रहे वार्नर ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके तथा चार छक्के लगाए। इसके साथ ही वार्नर सौवें वनडे मैच में शतक जमाने वाले पहले आस्ट्रेलियाई और विश्व के आठवें बल्लेबाज बन गए।   उनके जाने के बाद फिंच भी पवेलियन लौट लिए। फिंच को उमेश यादव ने पांड्या के हाथों कैच कराया। कप्तान स्टीव स्मिथ तीन रन ही बना सके। यहां से आस्ट्रेलियाई टीम की लय बिगड़ गई और वह जिस लक्ष्य की ओर जाती दिख रही थी, उससे कुछ पीछे रह गई। अंत में पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 30 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस नौै गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से उमेश ने चार विकेट लिए। जाधव को एक विकेट मिला।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

कोलकाता। भारत के लिए खेल चुके बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में सर्विसेज और छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए बंगाल की टीम में जगह नहीं मिली है। बंगाल का सामना सर्विसेज से छह से नौ अक्टूबर तक राजधानी दिल्ली के पालम मैदान पर होगा। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के खिलाफ बंगाल का सामना रायपुर में होगा।   दो सत्र तक बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले ओझा हैदराबाद में वापसी करना चाहते थे, लेकिन उन्हें बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला। इसके बाद से ही राज्य में खेल निकाय उनके साफ संपर्क नहीं कर पाया है।   इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिद्धिमान साहा को बंगाल टीम में शामिल किया गया है और वे श्रीलंका के खिलाफ नवम्बर में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के बाद टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र में शामिल हो पाएंगे। बंगाल को रणजी ट्रॉफी के लिए ग्रुप-डी में सर्विसेज, गोवा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के साथ शामिल किया गया है।टीम : मनोज तिवारी (कप्तान), सुदीप चटर्जी (उप-कप्तान), रिद्धिमान साहा, अभिमन्यु इस्वरन, श्रीवत्स गोस्वामी, अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक केआर. रमन, कौशिक घोष, आमिर गनी, प्रदीप प्रमाणिक, अशोक डिंडा, सायन घोष, मुकेश कुमार, कनिष्क सेठ, बी. अमित, ऋत्तिक चटर्जी।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More