BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नई दिल्ली। भारत ने तगड़ा खेल दिखाते हुए श्रीलंका का उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से सफाया करने के बाद वनडे सीरीज में भी 5-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। विराट कोहली कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों के लिए वाहवाही लूट रहे हैं।    सोमवार को जारी हुई बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली ने अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया और साथ ही उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली को सीरीज से 14 अंक का फायदा हुआ है और अब वे 887 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं।    कोहली ने सचिन के 1998 में बनाए रिकॉर्ड की बराबरी की। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी दोनों टॉप-10 में आ गए। रोहित को पांच व धोनी को दो पायदान का फायदा मिला है। रोहित 9वें और धोनी 10वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 15 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज रहे जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त तरीके से 27 स्थान की छलांग लगाई है। वे अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। मिशेल स्टार्क तीसरे, इमरान ताहिर दूसरे और जोश हैजलवुड पहले स्थान पर हैं। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल चार मैच में छह विकेट चटकाकर 20वें से 10वें स्थान पर पहुंच गए।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

कोलंबो। मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नाबाद 110 रनों की शतकीय पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 30वां शतक है। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से मात दी। कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। कोहली और पोंटिंग के वनडे में 30-30 शतक हैं।    कोहली ने 194 मैचों में यह मुकाम हासिल किया है। पोंटिंग ने अपने पूरे वनडे करियर में 365 मैच खेले हैं और 30 शतकों तथा 82 अर्धशतकों की मदद से 13,704 रन बनाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 44 अर्धशतक और 8,587 रन दर्ज हैं। इन दोनों से आगे सिर्फ एक ही बल्लेबाज है। वो हैं सचिन तेंदुलकर। भारत के सचिन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 49 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। कोहली की निगाहें अब सचिन के रिकार्ड की बराबरी करने पर होंगी, हालांकि इसके लिए उन्हें अभी 19 शतक और लगाने होंगे। सचिन ने अपने करियर में 463 मैचों में 49 शतक के अलावा 96 अर्धशतकों की मदद से 18,426 रन बनाए हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी पहले स्थान पर हैं।   हालांकि एक मामले में कोहली इन दोनों बल्लेबाजों से अभी तक आगे हैं। कोहली का औसत सचिन और पोंटिंग दोनों से बेहतर है। कोहली का वनडे में औसत 55.75 है जबकि पोंटिंग का औसत 42.03 और सचिन का औसत 44.83 है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

कोलंबो। अभी तक सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम आज श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैदान में उतरेगी। मेहमान टीम की कोशिश इस सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर इतिहास रचने की होगी। मेहमान टीम अगर मैच जीतने में सफल रहती है तो वह दूसरी बार विदेशी जमीं पर 5-0 से जीत हासिल करने का रिकार्ड भी अपने नाम कर सकती है। इससे पहले भारत ने विराट कोहली की ही कप्तानी में जिम्बाब्वे को 2013 में 5-0 से हराया था। साथ ही यह श्रीलंका में उसकी पहली 5-0 से सीरीज जीत होगी।   इस मैच से पहले हालांकि भारत के लिए एक बुरी खबर है। उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी बीमार मां को देखने के लिए स्वेदश लौटेंगे। वह आखिरी वनडे और छह सिंतबर को होने वाले इकलौते टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे। मेहमान टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। पिछले मैच में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने शतक जड़े थे। दोनों के बाद मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धौनी ने भी अंत में अच्छे रन किए थे।   कोहली इस मैच में अगर शतक लगाते हैं तो वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे। कोहली के इस समय 29 शतक हैं तो पोंटिंग के 30 शतक हैं। धवन के न होने से टीम में एक बदलाव तो संभव है। ऐसे में कोहली , धवन की जगह रोहित के साथ अजिंक्य रहाणे से पारी की शुरुआत करा सकते हैं।   वहीं पिछले मैच में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को भी एक और मैच में अजमाया जा सकता है। गेंदबाजी में संभव है कि टीम प्रबंधन जसप्रीत बुमराह को आराम देकर भुवनेश्वर कुमार को अंतिम मैच में उतारे जिन्हें पिछले मैच में आराम दिया गया था।   वहीं श्रीलंका की टीम के लिए यह मैच अपनी लाज बचाने का सवाल है। इस मैच में उसके लिए अच्छी खबर यह है कि नियमित कप्तान उपुल थंरगा दो मैचों के प्रतिबंध के बाद वापसी करेंगे। बल्लेबाजी में उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी। उनके अलावा टीम बल्लेबाजी में एंजेलो मैथ्यूज और कुशल मेंडिस पर काफी हद तक निर्भर करेगी। गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा और ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय पर टीम की जिम्मेदारी होगी।   टीमें :भारत : विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, लोकेश राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल।   श्रीलंका : उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, लाहिरू थिरिमाने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), मिलिंदा श्रीवर्दने, विश्वा फर्नाडो, दिलशान मुनावीरा, मालिंदा पुष्पाकुमारा, अकिला धनंजय, कुशल मेंडिस, वानिडु हासारंगा, थिसरा परेरा, धनंजय डी सिल्वा, दानुष्का गुणाथिलका, दुशमंथा चामिरा, लक्षण संदकाना।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

दुबई। भारत के हाथों चौथे वनडे मैच में मिली 168 रनों से हार के बाद श्रीलंका के लिए एक और बुरी खबर है। उसकी इंग्लैंड में 2019 में होने वाले आईसीसी विश्व कप में सीधे क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को इस हार से तगड़ा झटका लगा है। श्रीलंका को विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने के लिए भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में कम से कम दो मैच जीतने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई और 0-4 से पीछे है। विश्व कप में इस साल 30 सितंबर तक मेजबान इंग्लैंड के अलावा आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष सात टीमों को सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा जबकि बाकी टीमों को क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट खेलना होगा। हालांकि श्रीलंका की सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।    आईसीसी के बयान के मुताबिक, भारत से 0-4 से पिछडऩे के बाद श्रीलंका को अब वेस्टइंडीज की आगामी सीरीज में उसकी कम से कम एक हार पर निर्भर होना पड़ेगा, अगर ऐसा होता है तो श्रीलंका को विश्व कप में सीधे एंट्री मिल सकती है। अगर श्रीलंका रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच में जीत हासिल कर लेता है तो उसके 88 अंक हो जाएंगे, हालांकि यह क्वालीफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। विंडीज के पास श्रीलंका से आगे निकलने का मौका है। अगर वह आने वाले अपने छह मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो वह भी 88 अंकों पर पहुंच जाएगी। ऐसे में वह दशमलव अंकों के आधार पर श्रीलंका पर बढ़त लेने में सफल हो जाएगी। वेस्टइंडीज को 13 सितंबर को आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलना है और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 19 से 29 सितंबर के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर श्रीलंका भारत के खिलाफ 5-0 से हारता है तो विंडीज को विश्व कप में सीधे प्रवेश के लिए आयरलैंड को मात देनी होगी और इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमाना होगा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

न्यूयॉर्क। रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष के चौथे व अंतिम ग्रैंडस्लैम अमेरिकी ओपन टेनिस टूनार्मेंट की सकारात्मक शुरुआत की है। शारापोवा ने दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप के खिलाफ खेले गए पहले दौर के मैच में उलटफेर करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। महिला एकल वर्ग के पहले दौर में शारापोवा ने सिमोना को 6-4, 4-6, 6-3 से मात देकर जीत हासिल की।    उल्लेखनीय है कि 15 माह के प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के बाद शारापोवा अपना पहला ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट खेल रही हैं। प्रतिबंध के लौटने के बाद यह उनकी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पहली जीत है। वे पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिका की सेरेना विलियम्स से हार गई थीं। प्रतिबंध के बाद शारापोवा ने इसी साल अप्रैल में कोर्ट पर वापसी की थी, लेकिन उन्हें फ्रेंच ओपन का टिकट नहीं मिला था।    इसके बाद वह जांघ में चोट के कारण विबंलडन में नहीं खेल पाई थीं। सोमवार को शारापोवा ने कोर्ट पर ही दिए एक भावुक साक्षात्कार में कहा, इसके कई मायने हैं। आप कभी सोचते हैं आपने इतनी मेहनत क्यों की, उसका जवाब यह है।उन्होंने कहा, मैंने सोचा था कि एक सामान्य दिन होगा, एक और मौका, एक और मैच, लेकिन यह उससे कई ज्यादा था। साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट में शारापोवा ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश किया है, क्योंकि वह वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 146वें स्थान पर हैं। मैच हार कर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद हालेप ने कहा, यह बेहद मुश्किल मैच था। पहले दौर के मैचों की तरह नहीं, लेकिन इसका फैसला ड्रॉ में होता है। मैंने अपना सबकुछ झोंक दिया लेकिन वह मुझसे बेहतर खेलीं।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

ढाका। बांग्लादेश ने कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी के आधार पर 43 रन की बढ़त बना ली। उसने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74.5 ओवर में सिर्फ 217 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में स्टंप्स के समय तक 22 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए थे।    अब मेजबान टीम की कुल बढ़त 88 रन की हो गई है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 70 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। तैजुल इस्लाम (0) नाइट वाचमैन के रूप में क्रीज पर हैं।    सौम्य सरकार को स्पिनर एश्टन एगर ने 15 रन के निजी स्कोर पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच करा दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार सुबह अपनी पारी 18/3 रन से आगे बढ़ाई। मैट रेनशॉ ने 94 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए। एगर ने 97 गेंदों पर दो चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 41 रन की पारी खेली। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 33 और ग्लेन मेक्सवैल ने 23 रन का योगदान दिया। बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन ने 68 रन पर पांच विकेट चटकाए। मेहदी हसन मिराज को तीन और तैजुल इस्लाम को एक विकेट मिला। बांग्लादेश ने पहली पारी में 260 रन बनाए थे।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

ग्लास्गो। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप का फाइनल जिस स्तर का होना चाहिए रविवार को वह पूरी दुनिया को नजर आया। महिला एकल वर्ग के फाइनल में रियो ओलम्पिक-2016 की रजत पदक विजेता भारत की शीर्ष खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से था। रियो ओलम्पिक-2016 के बाद दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधु से पूरे देश को एक बार फिर स्वर्ण की उम्मीद थी, हालांकि पहली बार फाइनल खेल रहीं सिंधु के इस स्वर्णिम सफर पर ओकुहारा ने लगाम लगा दी और सिंधु को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।    रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली ओकुहारा ने सिंधु को बेहद रोचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-19, 20-22, 22-20 से मात दी। एक घंटे 50 मिनट तक चले मुकाबले में रोमांच ऐसा था कि दर्शक अपनी सीट से उठ नहीं पाए, क्योंकि दोनों खिलाडिय़ों के बीच एक-एक अंक की दिलचस्प लड़ाई देखी गई। तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ी पूरी तरह थकी नजर आ रही थीं, लेकिन जीत की जिद लिए बैठी दोनों खिलाडिय़ों ने हार नहीं मानी। ओकुहारा विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। दोनों के बीच यह सातवीं भिड़ंत थी, जिसमें जापानी खिलाड़ी ने चौथी बार बाजी मारी। सिंधु ने रियो ओलम्पिक और इसी साल सिंगापुर ओपन में ओकुहारा को मात दी थी।   हालांकि सिंधु पहली बार इस चैम्पियनशिप में भारत को स्वर्ण दिलाने का इतिहास नहीं रच सकीं, लेकिन एक इतिहास रचने में सफल रहीं। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत को विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक मिले हों। सायना नेहवाल ने शनिवार को कांस्य पदक जीता था। पहला गेम काफी रोमांचक रहा। ओकुहारा ने पहला अंक लिया, लेकिन सिंधु ने तुरंत बराबरी की। कुछ देर तक सिलसिला ऐसे ही चलता रहा और एक समय स्कोर 5-5 से बराबर था। सिंधु ने यहां से बढ़त बनाना शुरू की और पहले गेम के हाफ तक 11-5 से आगे निकल गईं, लेकिन ब्रेक के बाद ओकुहारा ने सिंधु पर दबाव बनाना शुरू किया और सिंधु ने गलतियां करनी शुरू कर दीं। ओकुहारा 14-11 से आगे हो गई थीं। हालांकि सिंधु ने हार नहीं मानी और स्कोर 14-14 से बराबर कर लिया।लेकिन ओकुहारा ने लगातार चार अंक लेकर एक बार फिर 18-14 की बढ़त ले ली। सिंधु ने स्कोर 19-19 से बराबर किया, लेकिन अपनी गलती से वह एक अंग गंवा बैठी और जापानी खिलाड़ी को बढ़त दे दी, जिसका फायदा उन्होंने उठाया और पहला गेम जीत ले गईं। दूसरे गेम की शुरुआत में सिंधु हावी रहीं। उन्होंने 5-2 की बढ़त ले रखी थी। इस बढ़त को उन्होंने ब्रेक तक कायम रखा और 11-8 कर लिया। लेकिन एक बार फिर जापानी खिलाड़ी ने वापसी की और लगातार अंक लेकर एक समय स्कोर 17-18 कर लिया। सिंधु ने यहां से तीन लगातार अंक लिए और स्कोर 20-17 कर लिया।    दूसरा गेम उनकी झोली में लग ही रहा था कि वह तीन लगातार शॉट्स नेट पर मार बैठीं और ओकुहारा ने 20-20 से बराबरी कर ली। सिंधु ने हालांकि गलती सुधारी और लगातर दो अंक लेकर 22-20 से गेम अपने नाम कर मैच को तीसरे गेम में पहुंचा दिया। तीसरा गेम बेहद रोमांचक रहा। ओकुहारा 4-1 से आगे थीं। सिंधु ने हार नहीं मानी और बेहतरीन वापसी कर स्कोर 5-5 से बराबर कर लिया। यहां से दर्शकों के बेहतरीन खेल देखने को मिला। यहां से दोनों खिलाडिय़ों के बीच एक-एक अंक के लिए कठिन मशक्कत शुरू हुई, जो 20-20 तक चली। यहां से ओकुहार ने सिंधु की गलती और थकान का फायदा उठाया और बाजी मार ले गईं। साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने नवनियुक्त कप्तान संदेश झिंगन की तारीफ की है और उन्हें भविष्य का सितारा बताया है। भारत को आगामी गुरुवार को मुंबई फुटबॉल एरेना में सेंट किट्स और नेविस के खिलाफ मैच खेलना है। मैच से पहले कोच ने नए कप्तान की तारीफ की है। टीम के नियमित कप्तान सुनील छेत्री और गुरप्रीत सिंह एएफसी कप में बेंगलुरू एफसी की तरफ से खेल रहे हैं।    जब वह इस टूर्नामेंट में खेल कर लौटेंगे तब बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएएफएफ) द्वारा जारी किए गए बयान में कांस्टेनटाइन के हवाले से लिखा है, कप्तान टीम का चरित्र बताता है। उसे टीम की लय को सही रास्ते पर लेकर आना होता है। संदेश मेरी तरह लडऩे वाले इंसान हैं जो आगे से टीम का नेतृत्व करना चाहते हैं।    कांस्टेनटाइन का यह भारतीय टीम के साथ दूसरा कार्यकाल है। उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान संदेश ने नेपाल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था। कांस्टेनटाइन का मानना है कि संदेश को बड़ी लीग में खेलना चाहिए। संदेश, अनस इथोडिका, प्रीतम कोटाल, नारायण दास, और गुरप्रीत संधू के साथ टीम की मजबूत कड़ी हैं। उनका टीम को लगतार नौ अंतरराष्ट्रीय मैच जिताने में अहम योगदान रहा है। कांस्टेनटाइन ने कहा, संदेश ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बड़ी लीग में खेलना चाहिए। वे टीम के भविष्य के सितारों में से एक हैं। आने वाले दिनों में जब सुनील संन्यास ले लेंगे तब हम संदेश को कप्तान के तौर पर देख सकते हैं। साभार-khaskhabar.com       

Read More

दाम्बुला (श्रीलंका)। अपने करियर का 11वां वनडे शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 132) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 197 रनों की साझेदारी की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका और भारत के बीच इस मैच को देखने के लिए दाम्बुला के स्टेडियम में करीब 14, 514 दर्शक मौजूद थे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 43.2 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर भारत के सामने 217 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम ने केवल 28.5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस तरह भारत ने 127 गेंदों शेष रहते एक शानदार जीत के साथ इस सीरीज का आगाज किया।   लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 23 के कुल योग पर रोहित शर्मा (4) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। उन्हें चमारा कापुगेदेरा ने रन आउट किया। इसके बाद धवन और कप्तान कोहली ने बिना कोई विकेट गंवाए 197 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। धवन ने अपने करियर का 11वां वनडे शतक लगाने के लिए 71 गेंदों का सामना किया। धवन ने अपनी 90 गेंदों की पारी में 20 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा, कप्तान कोहली ने 70 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। यह उनके करियर का 44वां अर्धशतक है। इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के लिए निरोशन डिकवेला (64) और धनुष्का गुनाथिलाका (35) ने अच्छी शुरूआत की। इन दोनों ने शुरूआती 10 ओवरों तक अच्छे रन रेट के साथ रन बटोरे।    दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 14वें ओवर की अंतिम गेंद तथा 74 के कुल योग पर चहल ने गुनाथिलाका को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। श्रीलंका को इससे अधिक फर्क नहीं पड़ा क्योंकि डिकवेला ने इसके बाद कुशल मेंडिस (36) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और नुकसान की भरपाई की लेकिन 139 के कुल योग पर जाधव की गेंद पर डिकवेला के पगबाधा होने के साथ ही मानो किस्मत मेजबान टीम से रूठ गई। डिकवेला ने मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े लेकिन इसके बाद मेजबान टीम ने अगले 6 विकेट सिर्फ 39 रन के कुल योग पर गंवा दिए। एक समय उसका स्कोर एक विकेट 139 रन था और दूसरी ओर उसका स्कोर सात विकेट पर 178 हो गया।भारतीय गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के आगे मेजबान टीम के बल्लेबाज इस कदर बेबस नजर आए कि 20वें से 36वें ओवर के बीच वे सिर्फ 61 रन ही बटोर सके। कप्तान उपुल थरंगा (13) टेस्ट सीरीज की तरह यहां भी फ्लाप रहे। कप्तान मैथ्यूज ने 50 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाए लेकिन श्रीलंका के अंतिम छह बल्लेबाज छह बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने तीन सफलता हासिल की जबकि केदार जाधव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को दो -दो सफलता मिली।   श्रीलंका के लिए आगे का सफर काफी मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि 1997 के बाद से उसने एक बाद भी भारत को द्विपक्षीय सीरीज में नहीं हराया है। उस समय से लेकर आज तक भारत और श्रीलंका के बीच कुल नौ सीरीज हुई हैं, जिनमें से सात बार भारत जीता है जबकि दो सीरीज ड्रॉ रही हैं। भारत ने इससे पहले श्रीलंका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी थी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

लखनऊ। दूसरे हाफ में अपने खेल को सुधार कर शानदार वापसी करने वाली जयपुर पिंक पैंथर्स ने वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 में शुक्रवार को खेले गए इंटरजोन मैच में बेंगलुरू बुल्स को 30-28 से मात दी। बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी टीम जयपुर की हौसलाअफजाई करने पहुंचे। पहले हाफ से ही दोनों टीमों के बीच मैच बराबरी का रहा। हालांकि, पहले हाफ की समाप्ति के लिए अंतिम बचे पांच मिनट में रोमांचक खेल देखने को मिला। एक समय पर दोनों टीमों ने 8-8 से बराबरी कर ली थी।    कप्तान रोहित कुमार ने पिंक पैंथर्स की टीम को ऑल आउट कर 12-8 से बेंगलुरू को बढ़त दी, लेकिन पैर में दर्द के बावजूद कप्तान जसवीर सिंह ने सुपर रेड मारकर बेंगलुरू के खिलाफ स्कोर 11-12 कर दिया। इसके बाद जसवीर ने रेडिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए पहले हाफ की समाप्ति तक जयपुर को बेंगलुरू पर 17-14 की बढ़त दी। दूसरे हाफ की शुरुआत में जयपुर ने बेंगलुरु पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बेंगलुरू को दो बार ऑल आउट करते हुए और अपनी अच्छी रेडिंग तथा डिफेंस के बल पर जयपुर ने अंतिम बचे पांच मिनट में बेंगलुरू पर 29-20 से बढ़त बना ली।   इस बढ़त को पाट बाना बेंगलुरु के लिए नामुमकिन था। जहां एक ओर कप्तान रोहित कुमार अकेले टीम को आगे ले जाने में असफल हो रहे थे, वहीं कप्तान मंजीत चिल्लर और जसवीर ने जयपुर को मजबूत कर दिया था। रोहित ने दो अंक लेकर बेंगलुरु का स्कोर 22-29 किया। हालांकि, उनके लिए अब भी जयपुर के स्कोर की बराबरी कर पाना मुश्किल था। अंतिम बचे तीन मिनट में जहां जयपुर कोई खतरा मोल लिए बिना सुरक्षित रूप से आगे बढऩे की कोशिश कर रही थी, वहीं बेंगलुरू का लक्ष्य हर प्रकार से अंक हासिल करना था।   इसी क्रम में बेंगलुरू ने जयपुर के खिलाफ अपना स्कोर 25-29 किया। अंतिम बचे एक मिनट में रोहित ने सफल रेड मारकर जयपुर के खिलाफ अपना स्कोर 28-29 किया। हालांकि, भाग्य ने कप्तान रोहित और उनकी टीम बेंगलुरू का साथ नहीं दिया और जसवीर ने अंतिम रेड मारकर जयपुर को बेंगलुरू पर 30-28 से जीत दिलाई।इंटरजोन मैच में यु-मुंबा ने यूपी योद्धा को दी मात   लखनऊ। अंतिम तीन मिनट का खेल अपने नाम करते हुए वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 के इंटरजोन मैच में यु-मुंबा ने नई टीम यूपी योद्धा को 37-34 से मात दी। बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यूपी टीम का प्रोत्साहन करने के लिए मौजूद थे। कप्तान नितिन तोमर ने पहली सफल रेड मारकर यूपी का खाता खोला। ऋषांक देवाडिगा ने रेड मारकर यूपी को 4-0 से बढ़त दे दी। कप्तान अनूप कुमार ने भी रेड मारकर मुंबा का खाता खोला।    यूपी ने मुंबा पर अपना शिकंजा कसते हुए एक समय पर 12-4 से बढ़त हासिल कर ली थी। मुंबा ने हालांकि, यूपी के मजबूत रेडर ऋषांक की रेड को असफल कर उन्हें बाहर कर दिया। इसके बाद मुंबा ने खेल में वापसी की और आगे बढ़ते हुए पहले हाफ तक स्कोर 12-15 कर लिया। मुंबा को इस स्कोर तक पहुंचाने में टीम के रेडर शब्बीर बापू ने अहम भूमिका निभाई। पहले हाफ के एक समय पर यूपी ने मुंबा को ऑल आउट भी किया था। दूसरे हाफ में अच्छी पकड़ बनाकर मुंबी ने यूपी के खिलाफ स्कोर 16-16 से बराबर कर लिया।    इसके बाद शब्बीर ने शानदार रेड मारकर मुबा को यूपी पर 18-17 की बढ़त दी। इस पल से यह मैच बेहद रोमांचक हो गया था। ऋषांक ने इस बीच सफल रेड मारकर अपनी टीम यूपी को मुंबा पर 20-19 की बढ़त दे दी। हालांकि, शब्बीर ने अगले ही पल रेडिंग में सफलता हासिल कर इस स्कोर को 20-20 से बराबर कर लिया। एक बार फिर ऋषांक ने सुपर रेड मारकर मुंबा के तीन खिलाडिय़ों पर हाथ साफ किया और टीम को 23-20 की बढ़त दी।   हालांकि, मुंबा के दर्शन कादिया ने रेडिंग में दो अंक लेकर टीम को मजबूती दी। कप्तान अनूप ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए दो अंक लिए और यूपी के खिलाफ मुंबा का स्कोर 25-25 से बराबर कर लिया। मुंबा की इस सफलता को यूपी ने ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया और अगले ही पल अपने अच्छे डिफेंस और रेडिंग के दम पर स्कोर में 30-26 से बढ़त ले ली।    अनूप की टीम मुंबा ने एक बार फिर यूपी के शानदार रेडर ऋषांक को आउट कर और दर्शन की अच्छी रेडिंग से स्कोर 31-31 से बराबर कर लिया। अंतिम बचे पांच मिनट में मुंबा ने यूपी को ऑल आउट कर 35-31 से अच्छी बढ़त ली। इसके बाद अपनी पकड़ को मजबूत रखते हुए मुंबा ने यूपी को 37-34 से हराया।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट टीम को 2019 में होने वाले विश्व कप में अगर सीधे तौर पर प्रवेश करना है, तो उसे भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में कम से कम दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी। भारत के खिलाफ श्रीलंका की पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 अगस्त से हो रही है। वर्तमान में वनडे रैंकिंग में श्रीलंका 88 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। अगर वह भारत के खिलाफ दो वनडे मैचों में जीत हासिल करता है, तो उसके पास 90 अंक हो जाएंगे।    वनडे रैंकिंग में 78 अंकों के साथ नौवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज टीम अगर आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज व इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों में जीत हासिल करती है, तो उसके पास 88 अंक हो जाएंगे। श्रीलंका को ऐसे में वेस्टइंडीज से पिछडऩे का डर है।  मेजबान इंग्लैंड के साथ वनडे रैंकिंग में शीर्ष सात टीमें सीधे तौर पर 2019 विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश करेंगी। श्रीलंका को भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।साभार-khaskhabar.com   

Read More

मेड्रिड। रियल मेड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0 से मात देकर स्पेनिश सुपर कप का खिताब अपने नाम किया। सुपर कप के पहले चरण में रियल ने बार्सिलोना को 3-1 से मात दी थी और इसके बाद दूसरे चरण में 2-0 से हराया। इसके तहत रियल ने बार्सिलोना को औसतन परिणाम में 5-1 से हराया। स्पेनिश लीग चैम्पियन रियल के लिए सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए मैच में उनके स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शामिल नहीं थे।    उन पर रेफरी के साथ पिछले मैच में गलत व्यवहार के कारण पांच मैचों का प्रतिबंध लगा है। मैच के पहले हाफ में ही रियल ने दो गोल दागने के साथ बार्सिलोना पर अच्छी बढ़त बना ली थी और इस बढ़त को टीम ने अंत तक बरकरार रखा। मैच के चौथे मिनट में मार्को असेंसियो ने गोल कर रियल का खाता खोला।   इसके बाद 39वें मिनट में करीम बेंजेमा ने क्लब के लिए दूसरा गोल किया। दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने गोल करने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। स्पेनिश क्लब के खिलाड़ी लियोनेल मेसी का जादू भी इस मैच में नहीं चला।सुआरेज चोटिल, विश्व कप क्वालीफायर में उरुग्वे की मुश्किलें बढ़ीं   रियो डी जनेरियो। फीफा विश्व कप-2018 क्वालीफायर में उरुग्वे को अर्जेंटीना और पराग्वे के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ी लुइस सुआरेज के बगैर पर मैदान पर उतरना पड़ सकता है। दाएं घुटने में चोट के कारण सुआरेज का इन दोनों मैचों में अपनी टीम के साथ शामिल होना लगभग मुश्किल लग रहा है। बार्सिलोना के स्ट्राइकर को रियल के खिलाफ सुपर कप के दूसरे चरण में खेले गए मैच में चोट लगी।   मैच के दौरान सुआरेज की भिड़ंत रियल के गोलकीपर केलोर नवास के साथ हुई और इस कारण वे चोटिल हो गए। एक बयान में बार्सिलोना ने कहा कि उनके 30 वर्षीय खिलाड़ी सुआरेज की चोट की जांच होगी और इसके बाद ही चोट की गंभीरता का सही अंदाजा लग पाएगा। उरुग्वे का सामना 31 अगस्त को अर्जेटीना के खिलाफ मोंटेवीडियो में होगा और पांच दिन बाद पराग्वे से होगा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More