BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पहला टेस्ट दूसरा दिन : ऑस्ट्रेलिया पर भारी बांग्लादेश, बनाई बढ़त

पहला टेस्ट दूसरा दिन : ऑस्ट्रेलिया पर भारी बांग्लादेश, बनाई बढ़तढाका। बांग्लादेश ने कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी के आधार पर 43 रन की बढ़त बना ली। उसने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74.5 ओवर में सिर्फ 217 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में स्टंप्स के समय तक 22 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए थे। 

 

अब मेजबान टीम की कुल बढ़त 88 रन की हो गई है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 70 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। तैजुल इस्लाम (0) नाइट वाचमैन के रूप में क्रीज पर हैं। 

 

सौम्य सरकार को स्पिनर एश्टन एगर ने 15 रन के निजी स्कोर पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच करा दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार सुबह अपनी पारी 18/3 रन से आगे बढ़ाई। मैट रेनशॉ ने 94 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए। एगर ने 97 गेंदों पर दो चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 41 रन की पारी खेली। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 33 और ग्लेन मेक्सवैल ने 23 रन का योगदान दिया। बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन ने 68 रन पर पांच विकेट चटकाए। मेहदी हसन मिराज को तीन और तैजुल इस्लाम को एक विकेट मिला। बांग्लादेश ने पहली पारी में 260 रन बनाए थे। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More