BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रो कबड्डी लीग : जयपुर ने इंटरजोन मैच में बेंगलुरू को दी मात

प्रो कबड्डी लीग : जयपुर ने इंटरजोन मैच में बेंगलुरू को दी मातलखनऊ। दूसरे हाफ में अपने खेल को सुधार कर शानदार वापसी करने वाली जयपुर पिंक पैंथर्स ने वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 में शुक्रवार को खेले गए इंटरजोन मैच में बेंगलुरू बुल्स को 30-28 से मात दी। बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी टीम जयपुर की हौसलाअफजाई करने पहुंचे। पहले हाफ से ही दोनों टीमों के बीच मैच बराबरी का रहा। हालांकि, पहले हाफ की समाप्ति के लिए अंतिम बचे पांच मिनट में रोमांचक खेल देखने को मिला। एक समय पर दोनों टीमों ने 8-8 से बराबरी कर ली थी। 

 

कप्तान रोहित कुमार ने पिंक पैंथर्स की टीम को ऑल आउट कर 12-8 से बेंगलुरू को बढ़त दी, लेकिन पैर में दर्द के बावजूद कप्तान जसवीर सिंह ने सुपर रेड मारकर बेंगलुरू के खिलाफ स्कोर 11-12 कर दिया। इसके बाद जसवीर ने रेडिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए पहले हाफ की समाप्ति तक जयपुर को बेंगलुरू पर 17-14 की बढ़त दी। दूसरे हाफ की शुरुआत में जयपुर ने बेंगलुरु पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बेंगलुरू को दो बार ऑल आउट करते हुए और अपनी अच्छी रेडिंग तथा डिफेंस के बल पर जयपुर ने अंतिम बचे पांच मिनट में बेंगलुरू पर 29-20 से बढ़त बना ली।

 

इस बढ़त को पाट बाना बेंगलुरु के लिए नामुमकिन था। जहां एक ओर कप्तान रोहित कुमार अकेले टीम को आगे ले जाने में असफल हो रहे थे, वहीं कप्तान मंजीत चिल्लर और जसवीर ने जयपुर को मजबूत कर दिया था। रोहित ने दो अंक लेकर बेंगलुरु का स्कोर 22-29 किया। हालांकि, उनके लिए अब भी जयपुर के स्कोर की बराबरी कर पाना मुश्किल था। अंतिम बचे तीन मिनट में जहां जयपुर कोई खतरा मोल लिए बिना सुरक्षित रूप से आगे बढऩे की कोशिश कर रही थी, वहीं बेंगलुरू का लक्ष्य हर प्रकार से अंक हासिल करना था।

 

इसी क्रम में बेंगलुरू ने जयपुर के खिलाफ अपना स्कोर 25-29 किया। अंतिम बचे एक मिनट में रोहित ने सफल रेड मारकर जयपुर के खिलाफ अपना स्कोर 28-29 किया। हालांकि, भाग्य ने कप्तान रोहित और उनकी टीम बेंगलुरू का साथ नहीं दिया और जसवीर ने अंतिम रेड मारकर जयपुर को बेंगलुरू पर 30-28 से जीत दिलाई।इंटरजोन मैच में यु-मुंबा ने यूपी योद्धा को दी मात

 

लखनऊ। अंतिम तीन मिनट का खेल अपने नाम करते हुए वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 के इंटरजोन मैच में यु-मुंबा ने नई टीम यूपी योद्धा को 37-34 से मात दी। बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यूपी टीम का प्रोत्साहन करने के लिए मौजूद थे। कप्तान नितिन तोमर ने पहली सफल रेड मारकर यूपी का खाता खोला। ऋषांक देवाडिगा ने रेड मारकर यूपी को 4-0 से बढ़त दे दी। कप्तान अनूप कुमार ने भी रेड मारकर मुंबा का खाता खोला। 

 

यूपी ने मुंबा पर अपना शिकंजा कसते हुए एक समय पर 12-4 से बढ़त हासिल कर ली थी। मुंबा ने हालांकि, यूपी के मजबूत रेडर ऋषांक की रेड को असफल कर उन्हें बाहर कर दिया। इसके बाद मुंबा ने खेल में वापसी की और आगे बढ़ते हुए पहले हाफ तक स्कोर 12-15 कर लिया। मुंबा को इस स्कोर तक पहुंचाने में टीम के रेडर शब्बीर बापू ने अहम भूमिका निभाई। पहले हाफ के एक समय पर यूपी ने मुंबा को ऑल आउट भी किया था। दूसरे हाफ में अच्छी पकड़ बनाकर मुंबी ने यूपी के खिलाफ स्कोर 16-16 से बराबर कर लिया। 

 

इसके बाद शब्बीर ने शानदार रेड मारकर मुबा को यूपी पर 18-17 की बढ़त दी। इस पल से यह मैच बेहद रोमांचक हो गया था। ऋषांक ने इस बीच सफल रेड मारकर अपनी टीम यूपी को मुंबा पर 20-19 की बढ़त दे दी। हालांकि, शब्बीर ने अगले ही पल रेडिंग में सफलता हासिल कर इस स्कोर को 20-20 से बराबर कर लिया। एक बार फिर ऋषांक ने सुपर रेड मारकर मुंबा के तीन खिलाडिय़ों पर हाथ साफ किया और टीम को 23-20 की बढ़त दी।

 

हालांकि, मुंबा के दर्शन कादिया ने रेडिंग में दो अंक लेकर टीम को मजबूती दी। कप्तान अनूप ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए दो अंक लिए और यूपी के खिलाफ मुंबा का स्कोर 25-25 से बराबर कर लिया। मुंबा की इस सफलता को यूपी ने ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया और अगले ही पल अपने अच्छे डिफेंस और रेडिंग के दम पर स्कोर में 30-26 से बढ़त ले ली। 

 

अनूप की टीम मुंबा ने एक बार फिर यूपी के शानदार रेडर ऋषांक को आउट कर और दर्शन की अच्छी रेडिंग से स्कोर 31-31 से बराबर कर लिया। अंतिम बचे पांच मिनट में मुंबा ने यूपी को ऑल आउट कर 35-31 से अच्छी बढ़त ली। इसके बाद अपनी पकड़ को मजबूत रखते हुए मुंबा ने यूपी को 37-34 से हराया।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More