BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ICC रैंकिंग : सचिन के बराबर आए कोहली, बुमराह की लंबी छलांग

ICC रैंकिंग : सचिन के बराबर आए कोहली, बुमराह की लंबी छलांगनई दिल्ली। भारत ने तगड़ा खेल दिखाते हुए श्रीलंका का उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से सफाया करने के बाद वनडे सीरीज में भी 5-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। विराट कोहली कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों के लिए वाहवाही लूट रहे हैं। 

 

सोमवार को जारी हुई बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली ने अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया और साथ ही उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली को सीरीज से 14 अंक का फायदा हुआ है और अब वे 887 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। 

 

कोहली ने सचिन के 1998 में बनाए रिकॉर्ड की बराबरी की। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी दोनों टॉप-10 में आ गए। रोहित को पांच व धोनी को दो पायदान का फायदा मिला है। रोहित 9वें और धोनी 10वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 15 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज रहे जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त तरीके से 27 स्थान की छलांग लगाई है। वे अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। मिशेल स्टार्क तीसरे, इमरान ताहिर दूसरे और जोश हैजलवुड पहले स्थान पर हैं। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल चार मैच में छह विकेट चटकाकर 20वें से 10वें स्थान पर पहुंच गए।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More