देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreआईसीसी ने आज वार्षिक अपडेट के साथ ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग जारी की है। इसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनलिस्ट टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर काबिज हैं। जारी की गई रैंकिंग में टीम इंडिया को एक रेटिंग प्वाइंट मिला, जिसके बाद उसके कुल 121 रेटिंग प्वाइंटस हो गए हैं।भारत के 24 मैचों में कुल 2,914 अंक रहे, जिसके आधार पर यह रेटिंग बनी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम के कुल 2,166 अंक है और इस आधार पर उसे दो रेटिंग प्वाइंट मिले हैं, इसके चलते न्यूजीलैंड 120 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। बताना चाहेंगे, आईसीसी ने आज जो रैंकिंग जारी की है, उसमें 2017-18 के नतीजे हटा दिए गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को हराकर शीर्ष-2 में आया था भारत
भारत ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया को 2-1, इंग्लैंड को 3-1 से मात दी थी। वहीं न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान पर 2-0 से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद वह टॉप-2 में शामिल हुई। जारी की गई ताजा अपडेट में, सभी मैच (मई 2020 से 100 प्रतिशत और पिछले दो साल के 50 प्रतिशत) की रेटिंग मिलाकर रैंकिंग तैयार की गई, जिसमें इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2017-18 में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से मात दी थी, और इस बार की रेटिंग में वो रैंकिंग से हट गई।
पाकिस्तान को मिला फायदा-वेस्टइंडीज ने सात साल बाद हासिल किया सर्वश्रेष्ठ स्थान
इस रेटिंग में पाकिस्तान को तीन अंकों का फायदा मिला, जिसके बावजूद वह पांचवें स्थान पर काबिज है। वहीं वेस्टइंडीज ने साल 2013 के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। बांग्लादेश को 2-0 और श्रीलंका के साथ इस साल सीरीज 0-0 से ड्रॉ कराने वाली वेस्टइंडीज की टीम आठवें से सीधे छठें स्थान पर पहुंची है। इसके बाद इस सूची में दक्षिण अफ्रीका है, जो फिलहाल सातवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे निचली रैंकिंग की बराबरी की। श्रीलंका की टीम आठवें स्थान पर काबिज है। बांग्लादेश 46 रेटिंग के साथ नौवें और जिम्बाब्वे 10वें नंबर पर है।
ICC













Related Items
मैनचेस्टर टेस्ट - ऋषभ पंत के दाहिने पैर में लगी गंभीर चोट
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने का चांस लेना होगा : जेम्स एंडरसन
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, सीरीज पर 3-1 से कब्जा