BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ICC वनडे रैंकिंग में नीदरलैंड सहित चार और नई टीम शामिल

ICC वनडे रैंकिंग में नीदरलैंड सहित चार और नई टीम शामिलदुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ताजा वनडे रैंकिंग में चार और नई टीमों को शामिल किया है। आईसीसी की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इन चार टीमों में नेपाल, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नीदरलैंड की टीमें शामिल हैं। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने कहा कि अब ये नई टीमें जो द्विपक्षीय वनडे मैच खेलेंगी, उन्हें रेटिंग गणना में शामिल किया जाएगा। 

आईसीसी ने यह फैसला एक मई 2015 से 30 अप्रैल 2017 के बीच खेले गए इन टीमों के प्रदर्शन के आधार पर लिया है। नीदरलैंड ने पिछले साल आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग चैंपियनशिप जीतकर वनडे दर्जा और 13 टीमों की वनडे लीग में जगह बनाई है। 

वहीं स्कॉटलैंड, नेपाल और यूएई ने आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर 2018 में एसोसिएट देशों में शीर्ष तीन में रहते हुए वनडे का दर्जा हासिल किया था। आईसीसी की ताजा रैंकिग में स्कॉटलैंड को 28 अंकों के साथ 13वीं रैंकिंग दी गई है। वह 12वें स्थान पर काबिज आयरलैंड से दस अंक पीछे है। यूएई के 18 अंक हैं और वह 14वें स्थान पर हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More