देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने नवनियुक्त कप्तान संदेश झिंगन की तारीफ की है और उन्हें भविष्य का सितारा बताया है। भारत को आगामी गुरुवार को मुंबई फुटबॉल एरेना में सेंट किट्स और नेविस के खिलाफ मैच खेलना है। मैच से पहले कोच ने नए कप्तान की तारीफ की है। टीम के नियमित कप्तान सुनील छेत्री और गुरप्रीत सिंह एएफसी कप में बेंगलुरू एफसी की तरफ से खेल रहे हैं।
जब वह इस टूर्नामेंट में खेल कर लौटेंगे तब बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएएफएफ) द्वारा जारी किए गए बयान में कांस्टेनटाइन के हवाले से लिखा है, कप्तान टीम का चरित्र बताता है। उसे टीम की लय को सही रास्ते पर लेकर आना होता है। संदेश मेरी तरह लडऩे वाले इंसान हैं जो आगे से टीम का नेतृत्व करना चाहते हैं।
कांस्टेनटाइन का यह भारतीय टीम के साथ दूसरा कार्यकाल है। उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान संदेश ने नेपाल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था। कांस्टेनटाइन का मानना है कि संदेश को बड़ी लीग में खेलना चाहिए। संदेश, अनस इथोडिका, प्रीतम कोटाल, नारायण दास, और गुरप्रीत संधू के साथ टीम की मजबूत कड़ी हैं। उनका टीम को लगतार नौ अंतरराष्ट्रीय मैच जिताने में अहम योगदान रहा है। कांस्टेनटाइन ने कहा, संदेश ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बड़ी लीग में खेलना चाहिए। वे टीम के भविष्य के सितारों में से एक हैं। आने वाले दिनों में जब सुनील संन्यास ले लेंगे तब हम संदेश को कप्तान के तौर पर देख सकते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख