देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोलकाता। भारत के लिए खेल चुके बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में सर्विसेज और छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए बंगाल की टीम में जगह नहीं मिली है। बंगाल का सामना सर्विसेज से छह से नौ अक्टूबर तक राजधानी दिल्ली के पालम मैदान पर होगा। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के खिलाफ बंगाल का सामना रायपुर में होगा।
दो सत्र तक बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले ओझा हैदराबाद में वापसी करना चाहते थे, लेकिन उन्हें बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला। इसके बाद से ही राज्य में खेल निकाय उनके साफ संपर्क नहीं कर पाया है।
इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिद्धिमान साहा को बंगाल टीम में शामिल किया गया है और वे श्रीलंका के खिलाफ नवम्बर में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के बाद टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र में शामिल हो पाएंगे। बंगाल को रणजी ट्रॉफी के लिए ग्रुप-डी में सर्विसेज, गोवा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के साथ शामिल किया गया है।टीम : मनोज तिवारी (कप्तान), सुदीप चटर्जी (उप-कप्तान), रिद्धिमान साहा, अभिमन्यु इस्वरन, श्रीवत्स गोस्वामी, अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक केआर. रमन, कौशिक घोष, आमिर गनी, प्रदीप प्रमाणिक, अशोक डिंडा, सायन घोष, मुकेश कुमार, कनिष्क सेठ, बी. अमित, ऋत्तिक चटर्जी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी
प. बंगाल हिंसा पर NHRC की रिपोर्ट पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, जानें NHRC के बारे में सबकुछ
पश्चिम बंगाल: दीघा में तट से 2 कि.मी. अंदर पहुंचा समुद्री पानी, अभी 70 किलोमीटर दूर है चक्रवात 'यास'