BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फीफा अंडर-17 विश्व कप में अमेरिका ने भारत को 3-0 से हराया

फीफा अंडर-17 विश्व कप में अमेरिका ने भारत को 3-0 से हरायानई दिल्ली। भारत को फीफा अंडर-17 विश्व कप के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका के हाथों ग्रुप-ए में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका ने पहले हाफ में एक गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में दो गोल दागे। भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। मैच का पहला गोल अमेरिका के कप्तान जोस सर्जेट ने 30वें मिनट में किया। 

 

दूसरे हाफ में 51वें मिनट में क्रिस डर्किन और 84वें मिनट में एंड्रयू कार्लेटोन ने गोल दागे। अमेरिका ने पूरे मैच में भारत पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम अपने दोनों छोर पर मुस्तैद नहीं रह सकी जिसकी वजह से अमेरिका को मौके मिले।भारत ने भी कुछ करीबी मौके बनाए, लेकिन वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

 

आपको बता दें कि भारत की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप का मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान मोदी ने देश के पूर्व फुटबाल खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। भारत पहली बार फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा है और पहली बार ही इसमें हिस्सा ले रहा है। 

इस मौके पर मोदी ने पी.के. बनर्जी, सैयद नईमुद्दीन, भास्कर गांगुली, आई.एम. विजयन और बाइचुंग भूटिया को सम्मानित किया। भारत की सीनियर टीम के कप्तान सुनील छेत्री और महिला टीम की पूर्व कप्तान बेमबेम देवी को भी सम्मानित किया गया। भारत के छह शहर -नई दिल्ली, नवी मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, कोच्चि और गोवा- छह से 28 अक्टूबर तक विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More