BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ICC रैंकिंग : बल्लेबाजों में शीर्ष पर मिताली, गेंदबाजों में मिताली...

ICC रैंकिंग : बल्लेबाजों में शीर्ष पर मिताली, गेंदबाजों में मिताली...दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में वनडे महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। इस रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलिस पैरी दूसरे और न्यूजीलैंड की एमी सैदरवेट तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी मेग लैनिंग इस रैंकिंग में पहले स्थान से पिछड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। 

 

चोटिल होने के कारण लैनिंग इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम के साथ शामिल नहीं हुईं। महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दूसरे स्थान पर हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी मारिजाने काप पहले स्थान पर हैं। 

 

अपनी कप्तान मेग लानिंग की अनुपस्थिति के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 1-2 से जीत हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने महिला टीम की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड ने इस माह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दो अंकों के अंतर से एक बार फिर शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More