BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नोट बदलवाने के लिए घूम रहे थे, पकड़े गए, 21 लाख रुपए की पुरानी करेंसी बरामद

नोट बदलवाने के लिए घूम रहे थे, पकड़े गए, 21 लाख रुपए की पुरानी करेंसी बरामदजयपुर । राजस्थान एटीएस और विद्याधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पुरानी करेंसी के रूप में 21 लाख 33 हजार रुपए बरामद किए हैं। पिछले सात दिनों में पुलिस की यह सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये सभी पुरानी नकदी को 50 प्रतिशत कमीशन पर बदलवाने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार अग्रवाल निवासी मेहरों का रास्ता रामगंज, गिर्राज खंडेलवाल निवासी प्रभात कॉलोनी विजयवाड़ी मुरलीपुरा, कमल कुमार निवासी गोविंददेवजी के पीछे तालकटोरा और सोनू उर्फ सोनल निवासी कृति नगर टोंक रोड है। सूचना मिलने पर हरकत में आई एटीएस और विद्याधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर खंडेलवाल टॉवर के पीछे स्थित मॉल रोड पर एक कार में बैठे आरोपियों को बैग के साथ गिरफ्तार किया और चारों के पास से कुल 21 लाख 33 हजार रुपए के पुराने नोट बरामद किए गए। मामले में देर रात तक आरोपियों से पूछताछ जारी थी। पुलिस ने बताया कि नोट बदलवाने का अंतिम दिन होने के कारण चारों आरोपी पुराने नोटों की रकम को बैग में लेकर बैंकों अथवा सीधे कमीशन एंजेंटों से नोट बदलवाने की तैयारी में थे। इसकी जानकारी मिलते ही एटीएस और थाना पुलिस ने नाकाबंदी और दबिश शुरू कर दी और आखिरकार आरोपियों को मॉल रोड पर गिरफ्तार कर लिया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More