BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ब्रिस्बेन। इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अभ्यास सत्र में डेविड वार्नर के गर्दन में चोट लगने के बाद अब शॉन मार्श भी चोटिल हो गए हैं। मार्श को पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर अभ्यास के दौरान पीठ में समस्या हो गई। इनके कवर खिलाड़ी के तौर पर ग्लैन मैक्सवेल को बुधवार को बुलाया गया। वे अब वार्नर और मार्श के विकल्प के तौर पर टीम में हैं।   ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा था कि उन्हें मैच में वार्नर के खेलने का पूरा भरोसा है। हालांकि मंगलवार को वार्नर ने अभ्यास सत्र में सिर्फ दो थ्रोडाउन का सामना किया, लेकिन मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया। स्मिथ ने कहा, डेवी (वार्नर) की स्थिति अच्छी है। उन्होंने कुछ देर पहले अभ्यास किया। वे आत्मविश्वास से भरे हैं।   उन्होंने कहा है कि वे खेलने के लिए तैयार हैं। यह क्रिकेट का हिस्सा है। खिलाडिय़ों को बार-बार चोटें लगती रहती हैं। स्मिथ द्वारा संवाददाता सम्मेलन किए जाने के तुरंत बाद खबर आई कि मैक्सवेल को कवर खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। मैक्सवेल ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए चार टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था। उन्होंने बांग्लादेश और भारत में टेस्ट मैच खेले थे। भारत के खिलाफ रांची टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा था। इंग्लैंड की पहले टेस्ट मैच की टीम में जैक बॉल शामिल   ब्रिस्बेन। इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है। अंतिम 11 में तेज गेंदबाज जैक बॉल को जगह दी गई है। बॉल ने दिसंबर में भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। वे हाल में टखने की चोट से उबरे हैं। वे जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स के साथ टीम के चौथे तेज गेंदबाज होंगे।    टीम पर रूट ने कहा, जैक को जब दौरे पर मौका मिला, तब उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। वे इस तरह की विकेटों पर जैसी गेंदबाजी करते हैं, उससे वे ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। माना जा रहा है कि हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली नंबर छह पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि जॉनी बेयरस्टो सात नंबर पर आएंगे।    हालांकि बल्लेबाजी क्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इस पर अंतिम फैसला गुरुवार सुबह ही लिया जाएगा। मोईन को हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के टीम से बाहर होने के कारण आठ से छह नंबर पर भेजा जाएगा।   इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), एलेस्टर कुक, मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंस, डेविड मलान, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक बॉल। साभार-khaskhabar.com         

Read More

कोलकाता। श्रीलंका क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ ने दिलरुवान परेरा पर लगे आरोपों को गलत ठहराया है। परेरा ड्रेसिंग रूम की ओर देखने के बाद निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) की मांग करने के कारण विवादों से घिर गए हैं। हेराथ ने संवाददाताओं से कहा कि मैं इसे साधारण घटना मानता हूं। मैं नाइजल लोंग से समीक्षा के लिए बात कर रहा था। हो सकता है परेरा ने इसे सुन लिया हो।    बस, श्रीलंका की टीम 57वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 208 रन बना चुकी थी। परेरा सात गेंद खेल चुके थे और उनका खाता नहीं खुला था। अंपायर नाइजेल लॉन्ग ने उन्हें मोहम्मद शमी की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिया। परेरा आउट दिए जाने के बाद पवेलियन की तरफ मुड़े, उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर देखा और वापस पलटकर डीआरएस की मांग की।    इसके बाद डीआरएस से पता चला कि परेरा आउट नहीं हुए थे। विचित्र अंदाज में लिए गए डीआरएस पर कमेंटेटर ने भी टिप्पणी की। परेरा का विकेट मोहम्मद शमी ने ही लिया। वे शमी की गेंद पर रिद्धिमान साहा के हाथों लपके गए। हेराथ ने कहा कि मैंने परेरा को ड्रेसिंग रूम की ओर देखते हुए नहीं देखा। मैं नाइजल लोंग से बात कर रहा था। इस घटना पर भुवनेश्वर कुमार ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, जब तक इस पर कोई मैच रैफरी या अंपायर की ओर से आधिकारिक बयान नहीं, तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता। श्रीलंका क्रिकेट ने इस घटना पर अपना बयान देते हुए कहा, श्रीलंका क्रिकेट चौथे दिन परेरा द्वारा डीआरस विवाद की घटना को स्पष्ट करना चाहता है।   जिस तरह बताया गया है, ड्रेसिंग रूम से ऐसा कोई भी संदेश नहीं दिया गया था। बयान में कहा गया, सभी ने गलत समझा। परेरा पवेलियन की ओर अपना रुख कर ही रहे थे कि उन्होंने हेराथ को लोंग से समीक्षा के बारे में चर्चा करते हुए सुना, जिसका लोंग ने जवाब दिया और तब परेरा ने डीआरएस की मांग की। एसएलसी ने कहा, हम आशा करते हैं कि श्रीलंका क्रिकेट टीम का हर खिलाड़ी और अधिकारी न केवल आईसीसी के नियमों का पालन करेगा, बल्कि क्रिकेट का खेल नैतिक सिद्धांतो के तहत खेलेंगे। साभार-khaskhabar.com           

Read More

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) कंडीशनिंग कैम्प में हिस्सा ले सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।   भारत और श्रीलंका के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले, हम एनसीए में भारतीय क्रिकेट टीम का कंडीशनिंग कैम्प लगा सकते हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा।    दौरे की शुरुआत पांच जनवरी से केपटाउन में होगी। यह शिविर एक सप्ताह का हो सकता है। फिलहाल भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट, तीन मैच की वनडे और तीन मैच की ही टी20 सीरीज खेलनी है। फैंस को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय टीम में चुने गए तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को टीम प्रबंधन ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी के लिए छुट्टी दे दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच गुरुवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मैच में ईशांत अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं हैं। वहीं इस रणजी सत्र में दिल्ली की कप्तानी कर रहे ईशांत को शुक्रवार से महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा लेने के लिए टीम प्रबंधन ने अपनी मंजूरी दे दी है। दिल्ली और महाराष्ट्र का यह रणजी मैच राष्ट्रीय राजधानी के पालम स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बयान में कहा है कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से टीम प्रबंधन ने छुट्टी दे दी है। ईशांत को दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच एयरफोर्स कॉम्पलेक्स ग्राउंड पालम में होने वाले मैच में हिस्सा लेने के लिए टीम से छुट्टी दे दी गई है। वे नागपुर टेस्ट में टीम के साथ जुड़ेंगे।  साभार-khaskhabar.com     

Read More

फार्तोदा। जेजे लालपेखुला के दूसरे हाफ में किए गए शानदार गोल के दम पर भारत ने मंगलवार को एएफसी कप एशिया कप-2019 क्वालीफायर में म्यांमार को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। जेजे ने 69वें मिनट में इयुगेंसेन ल्यांकदोह के क्रॉस पास पर शानदार किक मारते हुए गेंद को नेट में डाला।   भारतीय टीम पिछले 13 मैच से अपराजित है, जिसमें से 11 में उसे जीत मिली है। उन्होंने पहले ही इस टूर्नामेंट में अपनी जगह बना ली है। ग्रुप-ए में वह पांच मैचों में 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। लेकिन भारत अपने घर में म्यांमार के खिलाफ संघर्ष करता दिखा। म्यांमार ने पहले 20 सेकेंड ही बढ़त ले ली थी।    नाइंग ओ यान ने थीन थान विन के क्रॉस पास को आसानी से गोलपोस्ट में डाला। हालांकि भारतीय कप्तान सुनिल छेत्री ने 13वें मिनट में मेजबान टीम को बराबरी पर ला दिया था। छेत्री ने पेनल्टी किक पर गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। बावजूद इसके मेहमान टीम भारत पर लगातार आक्रमण करते हुए दबाव बना रही थी। इसी बीच क्याव कोको ने म्यांमार के लिए दूसरा गोल किया। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत के लिए इसे बचाना आसान था लेकिन वह चूक गए। दूसरे हाफ में बराबरी के लिए उतरी मेजबान टीम को छेत्री ने 58वें मिनट तक लक्ष्य तक पहुंचा दिया था लेकिन उनका हैडर गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया। हालांकि जेजे ने अपनी टीम के प्रयास को जाया नहीं जाने दिया और गोल करते हुए मैच ड्रॉ करा ले गए। साभार-khaskhabar.com   

Read More

साओ पाउलो। फरारी के चालक सेबेस्टियन वेटल ने ब्राजीलियन ग्रांप्री पर कब्जा जमा लिया है। यह उनकी इस सीजन में पांचवीं फॉर्मूला वन जीत है। इसके साथ ही उन्होंने ड्राइवर चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास को दूसरा स्थान मिला। इस रेस में फरारी के किमि राइकोनेन को तीसरा स्थान मिला। पिछले महीने अपना चौथा विश्व खिताब जीतने वाले लुइस हेमिल्टन इस रेस में चौथे स्थान पर रहे।    वेटल ने रेस जीतने के बाद कहा, शुरुआत में मैं अच्छा जा रहा था, लेकिन इसके बाद पहिये में थोड़ी परेशानी आई। उन्होंने कहा, तब मैंने सोचा कि मैंने शायद मौका गंवा दिया, लेकिन वाल्टेरी संघर्ष कर रहे थे, इसलिए मेरे पास मौका था और मुझे लगता है कि मैंने उन्हें थोड़ा बहुत हैरान कर दिया। हेमिल्टन 345 अंकों के साथ ड्राइवरों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। उनके पीछे वेटल 302 अंकों के साथ हैं। 280 अंकों के साथ बोटास तीसरे स्थान पर हैं।ट्रम्पोलिन जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में चीन ने जीते 7 स्वर्ण   सोफिया (बुल्गारिया)। चीन ने यहां रविवार को समाप्त हुए 32वीं ट्रम्पोलिन जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप में 14 में से सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए। आखिरी दिन चीन की टीम ने एक रजत और तीन कांस्य पदक पर कब्जा किया। रूस तीन स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे पायदान पर रहा। दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ बेलारूस ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

लंदन। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का सामना सोमवार को एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में डेविड गोफिन से होगा। इस टूर्नामेंट में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर का मुकाबला पहले मैच में रविवार को अमेरिकी खिलाड़ी जैक सॉक से होगा।    जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव की भिड़ंत टूर्नामेंट के पहले दौर में रविवार को ही चेक गणराज्य के खिलाड़ी मारिन सिलिक से होगी। नडाल को इस टूर्नामेंट में बेल्जियम के डेविड गोफिन, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव के साथ एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है। इस साल नडाल ने छह खिताब जीते हैं।    इसमें फ्रेंच ओपन और अमेरिका ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के खिताब भी शामिल हैं। इससे पहले, घुटने की चोट के कारण नडाल ने इस माह की शुरुआत में आयोजित हुए पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। नडाल ने कहा था कि वे एटीपी फाइनल्स में वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।   पूरी तरह फिट होने पर ही टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे मरे   लंदन। ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी हिप इंजरी के कारण टेनिस जगत से बाहर हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वे अगले साल जनवरी में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, मरे का कहना है कि वे 100 प्रतिशत फिट होने के बाद ही टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगे।    मरे ने मंगलवार रात को ग्लासगो में एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था। इस मैच में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने उन्हें 6-3, 3-6, 10-6 से मात दी थी। मरे ने एक बयान में कहा, मैं विंबलडन के बाद से अभी अच्छी स्थिति में हूं और ब्रिस्बेन में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं।    अपने प्रशिक्षण के लिए मरे इस साल के अंत में मियामी जाएंगे। उन्हें आशा है कि वह ब्रिस्बेन में होने वाली प्रतियोगिता से टेनिस कोर्ट में वापसी करेंगे। मरे ने कहा, मैं 100 प्रतिशत ठीक होने के बाद ही टेनिस जगत में वापसी करूंगा और आशा है कि मैं ऐसा कर पाऊंगा।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

तिरुवनंतपुरम। भारत ने बारिश से बाधित तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में मंगलवार को न्यूजीलैंड को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में छह रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। बारिश के कारण यह मैच 20 ओवर से घटाकर आठ ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाए। किवी टीम आठ ओवरों में छह विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी और सीरीज से हाथ धो बैठी।   भारत ने दिल्ली में खेले गए पहले मैच में जीत हासिल करते हुए 1-0 की बढ़त ले ली थी जबकि किवी टीम ने राजकोट में जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। धीमी विकेट पर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने मार्टिन गुप्टिल (1) को आठ के कुल स्कोर पर बोल्ड किया। अगले ओवर की तीसरी गेंद पर पिछले मैच के शतकवीर कोलिन मुनरो (7) को रोहित शर्मा ने पीछे की तरफ भागते हुए बेहतरीन कैच लेकर पवेलियन पहुंचाया।    केन विलियमसन (8) टीम को आगे ले जा रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने विकटों पर सीधी थ्रो मारते हुए उन्हें पवेलियन भेजा। अगली ही गेंद पर ग्लेन फिलिप्स (11) ने कुलदीप यादव पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन सीमारेखा पर शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ किवी टीम को चौथा झटका दिया। पारी के छठे ओवर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सिर्फ तीन रन दिए और किवी टीम की परेशानी को दोगुना कर दिया। यहां से 12 गेंदों में न्यूजीलैंड को 29 रनों की जरूरत थी।   हेनरी निकोलस (2) अगले ओवर में बुमराह की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। टॉम ब्रूस (4) रन आउट हुए। आखिरी ओवर में किवी टीम को जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी। कोलिन डी ग्रांडहोम (नाबाद 17) ने मेहमानों को जीत दिलाने की कोशिश तो की, लेकिन पांड्या ने उनके प्रयास को सफल नहीं होने दिया। भारत की तरफ से बुमराह ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर और कुलदीप को एक-एक सफलता मिली। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। इससे पहले, बारिश के कारण मैदान गिला होने के चलते मैच देरी से शुरू हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कम ओवरों के मैच में भारत की कोशिश तेजी से रन बटोरते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की थी। भारत की शुरुआत खराब रही। उसने तीसरे ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर धवन (6) और रोहित (8 ) के विकेट खो दिए। इन दोनों को टिम साउदी की गेंद पर मिशेल सैंटनर ने 15 के कुल स्कोर पर लपका।    हालांकि कप्तान विराट कोहली पर इसका असर नहीं पड़ा। उन्होंने अगला ओवर लेकर आए ईश सोढ़ी के ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा, लेकिन एक और बड़ा शॉट मारने के प्रयास में वह डीप मिडविकेट पर ट्रेंट बाउल्ट के हाथों लपके गए। उन्होंने 6 गेंद में 13 रन बनाए।    छह गेंदों में छह रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर सोढ़ी की गेंद पर गुप्टिल द्वारा लपके गए। 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाने वाले मनीष पांडे को सैंटनर और ग्रांडहोम की जोड़ी ने शानदार कैच पकड़ते हुए पवेलियन भेजा। हार्दिक पांड्या 10 गेंदों में एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। किवी टीम के लिए सैंटनर और सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए। बाउल्ट को एक सफलता मिली।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

राजकोट। कोलिन मुनरो (नाबाद 109) और ट्रेंट बाउल्ट (4-34) के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 40 रनों से हरा दिया। इसी के साथ किवी टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारत ने दिल्ली में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को 53 रनों से मात देते हुए 1-0 की बढ़त ले ली थी। कप्तान विराट कोहली ने 42 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से बनाए गए 65 रन और महेंद्र सिंह धौनी के साथ पांचवे विकेट के लिए की गई 56 रनों की साझेदारी के बलबूते टीम को जीत दिलाने की कोशिश तो की, लेकिन मुनरो की शतकीय पारी से बना विशाल स्कोर उनकी पहुंच से बाहर ही रहा। भारत की शुरुआत खराब रही। उसने 11 के स्कोर पर ही शिखर धवन (1) और रोहित शर्मा (5) के विकेट खो दिए। पिछले मैच में रिकार्ड साझेदारी करने वाली जोड़ी बाउल्ट का शिकार होकर पवेलियन लौटी। छह के कुल स्कोर पर बाउल्ट ने धवन को बोल्ड किया और फिर पांच रन बाद रोहित को विकेट के पीछे ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। अपना दूसरा मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने 21 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रनों की पारी खेली और कप्तान कोहली के साथ मिलकर टीम को संभालते हुए स्कोर 65 तक ले गए। लेकिन इसी स्कोर पर बल्ले से कमाल दिखाने वाले मुनरो ने अय्यर को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। हार्दिक पांड्या (2) एक बार फिर विफल रहे और ईश सोढ़ी की गुगली पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए।    यहां से संकटमोचक धौनी (49) और कोहली ने टीम की जीत दिलाने की जिम्मेदारी उठाई। कप्तान और पूर्व कप्तान की जोड़ी लगातार रन बटोर रही थी। दोनों बड़े शॉट्स लगाने के अलावा विकेट के बीच अच्छी दौड़ से भी किवी फील्डरों के हाथ से रन चुरा रहे थे। लेकिन मिशेल सैंटनर की गेंद कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर फिलिप्स के दस्तानों में जा समाई और कोहली पवेलियन लौट लिए। यहां से किवी टीम की जीत लगभग तय हो गई थी। धौनी ने हालांकि कोशिश तो की, लेकिन वह अकेले रनों और गेंदों के बीच के अंतर को पाट नहीं सके। आखिरी ओवर में बाउल्ट की गेंद पर सैंटनर ने उनका कैच लपका। उन्होंने 37 गेंदों की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। इससे पहले भारतीय गेंदबाज इस मैच में मुनरो की मार से नहीं बच सके। मुनरो ने अपनी पारी में 58 गेंदें खेली और सात चौके तथा इतने ही छक्के लगाए। यह उनका टी-20 में दूसरा शतक है। इस प्रारूप में उनका पहला शतक भी इसी साल आया था। वह टी-20 में दो शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 41 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के मारने वाले गुप्टिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन जोडक़र किवी टीम के मजबूत स्कोर की नींव रखी। इसी साझेदारी के दम पर मेहमान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में सफल रही। मुनरो और गुप्टिल की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों पर शुरू से ही आक्रमण किया। इस सीरीज में यह पहली बार है कि किवी टीम की सलामी जोड़ी 50 के आंकड़े को छू सकी। तेजी से रन बना रही इस जोड़ी पर भारतीय गेंदबाज अंकुश नहीं लगा पा रहे थे और रन लुटाए जा रहे थे। इसी बीच 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर ने अक्षर पटेल की गेंद पर सीमा रेखा के पास मुनरो का कैच छोड़ा। हालांकि अगले ही ओवर में चहल ने गुप्टिल को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा।   कप्तान केन विलियमसन (12) को सिराज ने आउट कर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया। दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद भी मुनरो नहीं रुके और लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने 19वें ओवर लेकर आए भुवनेश्वर की तीसरी गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। अंत में मुनरो के साथ नाबाद लौटने वाले टॉम ब्रूस ने 12 गेंदों में दो चौके लगाते हुए 18 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से चहल और सिराज ने एक-एक विकेट लिए।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

काकामिघारा। भारतीय महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां जारी हीरो हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जापान को 4-2 से हराया। उधर, चीन की टीम भी दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। उसने कोरिया को 3-2 से हराया। 6 नवम्बर को होने वाले फाइनल में भारत और चीन का सामना होगा। अब भारत के सामने 2009 में फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकाने का मौका है। भारत के लिए गुरजीत कौर ने सातवें और नौवें मिनट में दो गोल किए जबकि नवजोत कौर ने नौवें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। लालरेमसियामी ने अपनी टीम के लिए 38वें मिनट में एक अहम गोल किया।   दूसरी ओर, जापान के लिए शिहो शुजी ने 17वें और युई यिशीबाशी ने 28वें मिनट में गोल किया। एक समय भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन जापान ने दो लगातार गोलों की मदद से शानदार वापसी करते हुए मैच में रोमांच ला दिया। ऐसा लग रहा था कि यह मैच पेनाल्टी शूटआउट की ओर बढ़ेगा लेकिन अहम पड़ाव पर लालरेमसियामी के गोल ने अंतर पैदा कर दिया। भारत ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मैच में कजाकिस्तान को 7-1 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, वहीं जापान ने मलेशिया को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में केवल एक बार खिताबी जीत हासिल की है। उसने 2004 में अपनी मेजबानी में जापान को 1-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया था।   भारतीय टीम ने चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। 1999 में उसे अपनी मेजबानी में फाइनल में दक्षिण कोरिया के हाथों 2-3 की हार मिली थी। हालांकि, वह 2004 में इस खिताब को जीतने में कामयाब रहा। साल 2009 में बैंकॉक में आयोजित हुए टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन चीन ने 5-3 से मात देकर उसके हाथों से खिताब छीन लिया। साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने अपने वरिष्ठ तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच में उन्हें जीत के साथ विदाई देते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में अपनी पहली जीत दर्ज की है। भारत ने बुधवार को नेहरा के घरेलू स्टेडियम फिरोजशाह कोटला में खेले गए मैच में किवी टीम को 53 रनों से हराया। मेहमान टीम ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया जो उसके लिए उलटा साबित हुआ। रोहित शर्मा (80) और शिखर धवन (80) ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की रिकार्ड साझेदारी करते हुए भारत को 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 202 रनों का विशाल स्कोर प्रदान किया। किवी टीम इस विशाल लक्ष्य के सामने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने तीन-टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। अपने आखिरी मैच में नेहरा एक भी विकेट नहीं ले सके। उन्होंने चार ओवरों में 29 रन दिए। नेहरा ने इस मैच में पहला और आखिरी ओवर डाला। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम की शरुआत खराब रही।    कप्तान कोहली ने दूसरे ओवर में ही गेंद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को थमाई। माार्टिन गुप्टिल (4) ने समाने लंबा शॉट खेला, लेकिन हार्दिक पांड्या ने लोंग ऑफ की तरफ से दौड़ते हुए गेंद को नीचे गिरने से पहले डाइव लगाकर अपने हाथों में ले लिया। गुप्टिल छह रनों के कुल स्कोर पर आउट हुए। चौथा ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन यॉर्कर से कोलिन मुनरो (7) की पारी का अंत किया। इससे पहले नेहरा की गेंद पर पांड्या ने मुनरो का मुश्किल कैच नेहरा की गेंद पर छोड़ा था। कोहली ने भी नेहरा के तीसरे ओवर में केन विलियमसन का मुश्किल कैच छोड़ा। इस समय विलियमसन का निजी स्कोर 21 रन था जबकि टीम का कुल स्कोर 40। हालांकि विलियमसन इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और पांड्या की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए। पांड्या ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया। यहां से किवी टीम लगातार विकेट खोती रही। टॉम ब्रूस (10), कोलिन ग्रांडहोमे (0), हेनरी निकोलस (6), टिम साउदी (8) जल्दी-जल्दी आउट हो गए। मिशेल सैंटनर 27 और ईश सोढ़ी 11 रनों पर नाबाद रहे। भारत की तरफ से अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया। नेहरा आखिरी मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाए। इससे पहले, रोहित और धवन ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। हालांकि दोनों को जीवनदान भी मिले। दूसरे ओवर में मिशेल सेंटनर ने प्वाइंट पर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर धवन का कैच छोड़ा। टिम साउदी ने 47 के कुल स्कोर पर रोहित को लॉन्ग ऑफ पर कोलिन डी ग्रांडहोमे की गेंद पर जीवनदान दिया। इन दोनों की जोड़ी ने सातवें ओवर में ही टीम को 50 के आंकड़े तक पहुंचा दिया था। किवी गेंदबाज अपनी गेंदबाजी पर नियंत्रण नहीं रख पाए और भारतीय बल्लेबाजों को आसानी से रन देते रहे। पारी का पहला ओवर डालने वाले मिशेल सैंटनर ही इन दोनों पर कुछ लगाम लगा पाए। बाकी के गेंदबाजों को इस जोड़ी ने जमकर धोया। धवन ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने पचास रन पूरे किए जिसके लिए उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया। रोहित ने 15वें ओवर की दूसरे गेंद पर सैंटनर पर शानदार छक्का मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 42 गेंदें लीं। यह भारत की टी-20 में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रोहित ने कोहली के साथ 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए धर्मशाला में 139 रन जोड़े थे।   इस साझेदारी को ईश सोढ़ी ने तोड़ा। धवन ने सोढ़ी की गेंद पर निकल कर मारने की कोशिश की लेकिन चूक गए और लाथम ने उनकी गिल्लियां बिखेरीं। धवन ने 52 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। एक गेंद बाद ही सोढ़ी ने हार्दिक पांड्या को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। रोहित को बोल्ट ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। मैदानी अंपायरों ने फैसला तीसरे अंपायर पर छोड़ा जिन्होंने रोहित को नॉट आउट करार दिया। लेकिन, किवी टीम ने फिर रिव्यू लिया जिसमें तीसरे अंपयार ने अपना फैसला बदलते हुए रोहित को आउट दिया। रोहित ने 55 गेंदों में चार छक्के और छह चौके लगाए। कोहली 11 गेंदों में तीन छक्के लगाकर 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। धौनी एक छक्के की मदद से सात रनों पर नाबाद रहे। किवी टीम की तरफ से सोढ़ी ने दो जबकि बोल्ट ने एक विकेट लिया। साभार-khaskhabar.com       

Read More

वाशिंगटन। दुनिया के पूर्व नंबर-1 गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स चोट से उबरने के बाद नवंबर में एक बार फिर गोल्फ कोर्स पर वापसी को तैयार हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 14 बार के मेजर विजेता वुड्स ने सोमवार को प्रतिस्पर्धा गोल्फ जगत में वापसी की घोषणा की।    वुड्स ने कहा कि वे 30 नवम्बर से तीन दिसम्बर तक होने वाले हीरो वल्र्ड चैलेंज में हिस्सा लेंगे। वुड्स ने फरवरी में दुबई डेजर्ट क्लासिक से नाम वापस लेने के बाद से प्रतिस्पर्धी गोल्फ में हिस्सा नहीं लिया है। चोट के कारण वह 2015-16 सीजन में भी नहीं खेल सके थे। इस साल अप्रैल में वुड्स ने अपनी कमर का ऑपरेशन कराया था। यह उनकी कमर की चौथी सर्जरी है।    इस सर्जरी के कारण वह बाकी के सीजन में नहीं खेल सके थे। वुड्स ने अब तक 79 पीजीए टूर खिताब जीते हैं और वह सैम स्नीड के 82 खिताब के रिकॉर्ड से तीन कदम पीछे हैं। वुड्स ने यूएस ओपन 2008 में जीता था और 2013 के बाद वह कोई भी खिताब नहीं जीत सके हैं।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More