BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में गोफिन से भिड़ेंगे राफेल नडाल

एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में गोफिन से भिड़ेंगे राफेल नडाललंदन। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का सामना सोमवार को एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में डेविड गोफिन से होगा। इस टूर्नामेंट में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर का मुकाबला पहले मैच में रविवार को अमेरिकी खिलाड़ी जैक सॉक से होगा। 

 

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव की भिड़ंत टूर्नामेंट के पहले दौर में रविवार को ही चेक गणराज्य के खिलाड़ी मारिन सिलिक से होगी। नडाल को इस टूर्नामेंट में बेल्जियम के डेविड गोफिन, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव के साथ एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है। इस साल नडाल ने छह खिताब जीते हैं। 

 

इसमें फ्रेंच ओपन और अमेरिका ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के खिताब भी शामिल हैं। इससे पहले, घुटने की चोट के कारण नडाल ने इस माह की शुरुआत में आयोजित हुए पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। नडाल ने कहा था कि वे एटीपी फाइनल्स में वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

 

पूरी तरह फिट होने पर ही टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे मरे

 

लंदन। ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी हिप इंजरी के कारण टेनिस जगत से बाहर हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वे अगले साल जनवरी में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, मरे का कहना है कि वे 100 प्रतिशत फिट होने के बाद ही टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगे। 

 

मरे ने मंगलवार रात को ग्लासगो में एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था। इस मैच में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने उन्हें 6-3, 3-6, 10-6 से मात दी थी। मरे ने एक बयान में कहा, मैं विंबलडन के बाद से अभी अच्छी स्थिति में हूं और ब्रिस्बेन में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं। 

 

अपने प्रशिक्षण के लिए मरे इस साल के अंत में मियामी जाएंगे। उन्हें आशा है कि वह ब्रिस्बेन में होने वाली प्रतियोगिता से टेनिस कोर्ट में वापसी करेंगे। मरे ने कहा, मैं 100 प्रतिशत ठीक होने के बाद ही टेनिस जगत में वापसी करूंगा और आशा है कि मैं ऐसा कर पाऊंगा।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More