BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एटीपी रैंकिंग : नडाल की शीर्ष पर वापसी, इन्हें भी एक स्थान का फायदा

एटीपी रैंकिंग : नडाल की शीर्ष पर वापसी, इन्हें भी एक स्थान का फायदारोम। इटली ओपन का खिताब आठवीं बार जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में दोबारा शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। बीबीसी के अनुसार, नडाल ने रविवार को यहां इटली ओपन के एक रोमांचक फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1, 1-6, 6-3 से मात दी। 

 

इटली ओपन का खिताब जीतने के बाद 31 वर्षीय नडाल 8770 अंकों के साथ पहला पायदान हासिल किया, जबकि फेडरर 8670 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर लुढक गए। टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले क्रोएशिया के मारिन सिलिक को भी एक स्थान का लाभ हुआ और 4950 अंकों के साथ वे चौथे पायदान पर पहुंच गए जबकि बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव पांचवें पायदान पर खिसक गए। ज्वेरेव फाइनल में मिली हार के बावजूद तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। डब्ल्यूटीए रैंकिंग : इटली ओपन में हार के बावजूद हालेप शीर्ष पर कायम

 

रोम। इटली ओपन के फाइनल में मिली हार के बावजूद रोमानिया की सिमोना हालेप सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में पहले पायदान पर बरकरार हैं। यहां इटली ओपन के फाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना ने हालेप को 6-0, 6-4 से करारी शिकस्त दी लेकिन इस हार का प्रभाव हालेप की रैंकिंग पर नहीं पड़ा। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पहले दस स्थानों में केवल एक बदलाव हुआ है। 

 

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली लातविया की जेलेना ओस्तापेंको 5382 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गई है जबकि चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा एक पायदान के नुकसान के साथ छठे स्थान पर खिसक गई हैं। अमेरिका की वीनस विलियम्स और स्लोन स्टीफेंस नौवें एवं दसवें पायदान पर कायम है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More