BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नई दिल्ली। आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप में अपनी गेंदों की तेजी से सभी को हैरान करने वाले भारत के तेज गेंदबाज शिवम मावी को सीनियर टीम में जाने के लिए मौके का इंतजार है। उनका कहना है कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे क्योंकि शीर्ष स्तर पर देश के लिए खेलना उनका सबसे बड़ा सपना है। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए अंडर-19 विश्व कप पर रिकॉर्ड चौथी बार कब्जा जमाया है।   शिवम ने इस विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी की वाहवाही लूटी और भविष्य की उम्मीद के तौर पर उभरे हैं। इस विश्व कप में शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी की जोड़ी ने अपनी तेजी और शानदार गेंदबाजी से विपक्षी टीमों के लिए परेशानियां खड़ी की थीं और अपने प्रयासों के जरिए भारत को खिताब तक पहुंचाया। कमलेश के साथ उनकी जोड़ी के बारे में शिवम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम लोग आपस में बात करते हुए गेंदबाजी करते हैं।    शिवम ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा कि मैं, कमलेश और ईशान पोरेल एक साथ काम करते हैं। अगर उन्हें विकेट मिल रहे हैं तो एक छोर से मैं रन रोकने और दबाव बनाने की कोशिश करता हूं और अगर मुझे विकेट मिल रहे हैं तो वे रन रोकने और दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। शिवम से जब पूछा गया कि आगे वे अपनी गेंदबाजी में क्या सुधार चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य फिट रहना है।    बकौल शिवम, मेरी कोशिश अब अपने आपको फिट रखने की है क्योंकि तेज गेंदबाज के लिए फिटनेस ही सब कुछ होती है। इसके अलावा मैं अपनी गेंदबाजी में तेजी को बनाए रखते हुए अपनी लाइन लैंथ पर भी ध्यान देना चाहता हूं क्योंकि लाइन लैंथ काफी जरूरी है। अगर आपके पास तेजी है और लाइन लैंथ नहीं तब आप पिट सकते हैं लेकिन ज्यादा तेज नहीं फेंकते और अच्छी लाइन लैंथ हैं तो रन बचा सकते हैं।शिवम 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक लेते हैं। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें तीन करोड़ रुपये में खरीदा है। शिवम का आईपीएल नीलामी में बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। इस पर शिवम ने कहा, इतनी रकम मिलने की तो उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब आईपीएल में अच्छा करने पर ध्यान दूंगा। मुझे मौका मिलेगा तो अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मेरी कोशिश अपनी फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खरा उतरने की होगी।    शिवम का मानना है कि सीनियर टीम में जाने के लिए सिर्फ आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन मायने नहीं रखता, घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन भी काफी अहम है। शिवम ने कहा, आईपीएल से अधिक मुझे घरेलू क्रिकेट पर ध्यान लगाना होगा और वहां बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मुझे रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, इंडिया-ए में अच्छा करना होगा और फिर अगर मुझे सीनियर टीम में जाने का मौका मिलता है तो मैं उस मौके का पूरा फायदा उठाऊंगा।    शिवम ने साथ ही जूनियर टीम के कोच राहुल द्रविड़ की भी तारीफ की और कहा कि उनका ध्यान अच्छे से तैयारी पर रहता है। शिवम से जब राहुल के बारे में पूछा गयो तो उन्होंने कहा, राहुल सर हमेशा यही कहते थे कि अपनी तैयारी पर ध्यान दो और अच्छे से तैयारी करो। मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ दो और परिणाम के बारे में नहीं सोचो। हमने उनकी हर बात मानी और नतीजा आपके सामने है। हमने अपने सभी मैच काफी अच्छे अंतर से जीते।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

ढाका। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले पहले टी20 मैच के पांच नए खिलाडिय़ों को मौका दिया है। बांग्लादेश टीम में कुल सात बदलाव किए गए हैं। अबू जाएद, अरीफुल हक, मेहेदी हसन, जाकिर हसन और अफिफ हुसैन को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। अबू हैदर की भी टीम में दो साल बाद टीम मे वापसी हुई है।    तेज गेंदबाज जाएद बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2017 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे जबकि मेहेदी ने लीग में 25.70 की औसत के साथ 10 विकेट लिए थे। अरीफुल टीम में चुने गए खिलाडिय़ों मे से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।    उन्होंने लीग में खुल्ना टाइटंस के लिए कई मैच जीताने वाली पारियां खेलीं जबकि जाकिर एक विकेटकीपर-बल्लेबाज है और उनका भी प्रदर्शन लीग में दमदार रहा था। तमीम इकबाल और मुस्ताफिजुर रहमान की भी टीम में वापसी हुई है। वे चोट के कारण अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका की खिलाफा टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे। बांग्लादेश ने इमरुल कायेस, लिट्टन दास, मेहंदी हसन मिराज, शफीउल इस्लाम, मोमिनुल हक, नासिर हुसैन और तस्किन अहमद को टीम से बाहर किया है। तस्किन और शफीउल लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें टेस्ट और वनउे टीम से भी बाहर कर दिया गया है जबकि इमरुल, मेहेदी और नासिर को मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह नहीं दी गई। लिट्टन और मोमिनुल प्रमुख रूप से टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।   टीम : शाकिब उल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्ला, शब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, अबू हैदर, अबू जाएद, अरीफुल हक, मेहेदी हसन, जाकिर हसन, अफिफ हुसैन।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

ढाका। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो मैच की सीरीज के चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट में बल्लेबाजों की धूम रही थी और यह ड्रा पर खत्म हूुआ। दूसरे टेस्ट के पहले दिन आज स्थिति इसके बिल्कुल उलट नजर आई और गेंदबाजों को जश्न मनाने का खूब मौका मिला। गुरुवार को कुल 14 विकेट गिरे।   श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम 65.3 ओवर में 222 रन पर ही ढेर हो गई। सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस और रोशेन सिल्वा ने अर्धशतक जमाए। मेंडिस ने 98 गेंदों पर 68 और सिल्वा ने 124 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली।    इनके अलावा कुशल परेरा ने 31, अकिला धनंजय ने 20, धनंजय डिसिल्वा ने 19 और दानुष्का गुणातिलका ने 13 रन का योगदान दिया। दिमुथ करुणारत्ने (3), चांडीमल (0) व विकेटकीपर निरोशन डिकवेला (1) सुपर फ्लॉप साबित हुए। अब्दुर रज्जाक व तैजुल इस्लाम ने 4-4 और मुस्ताफिजुर रहमान ने दो विकेट चटकाए।  जवाब में बांग्लादेश की हालत भी खस्ता हो गई और मेजबान टीम ने स्टंप्स के समय तक 22 ओवर में सिर्फ 56 रन की कीमत में ही चार विकेट खो दिए। विकेटकीपर लिटन दास 24 और मेहिदी हसन मिराज पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। इमरूल कायेस ने 19, तमीम इकबाल ने चार, मुश्फिकुर रहीम ने 1 और मोमिनुल हक ने 0 रन बनाए। सुरंगा लकमल को दो और परेरा को एक विकेट मिला।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

डरबन। टेस्ट सीरीज में 1-2 से शिकस्त झेलने वाली भारत ने वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। भारत ने गुरुवार को किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से परास्त कर दिया। इसी के साथ मेहमान टीम ने छह वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जीत में कप्तान विराट कोहली (112) के वनडे करियर के 33वें शतक, अजिंक्य रहाणे (79) के अर्धशतक के अलावा कुलदीप यादव (34-3) और युजवेंद्र चहल (45-2) की फिरकी की अहम भूमिका रही। कुलदीप और चहल ने दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों में आठ विकेट पर 269 रनों पर सीमित कर दिया और फिर भारत ने कोहली-रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 189 रनों की साझेदारी के दम पर 270 रनों के लक्ष्य को 45.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की।    इस जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस की 112 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से खेली गई 120 रनों की पारी पर पानी फेर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को रोहित शर्मा (20) और शिखर धवन (35) की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन रोहित मोर्ने मोर्कल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। गेंद ने उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और हवा में गई जिसे क्विंटन डी कॉक ने लपक लिया। रोहित का विकेट 30 के कुल स्कोर पर गिरा। कोहली ने मैदान पर कदम रखा और धवन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। धवन भी लय में दिख रहे थे, लेकिन रन लेने के कारण हुई गलतफहमी में एड़िन मार्कराम ने सीधा थ्रो विकेट पर मार धवन की पारी का अंत किया।    तीसरे टेस्ट में अहम पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रहाणे को चौथे नंबर पर भेजा गया और इस बल्लेबाज ने मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए अपने कप्तान को दूसरे छोर से जरूरी समर्थन दिया।कोहली और रहाणे की जोड़ी ने विकेट पर इस कदर पैर जमा लिए की मेजबान टीम के गेंदबाजों के दांव धरे के धरे रह गए। इस जोड़ी ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। रहाणे एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सीमा रेखा के पास अंदिले फेहुलकवायो के हाथों लपके गए। उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। वह जब आउट हुए तब भारत को जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी।    कोहली की पारी का अंत 45वें ओवर की तीसरे गेंद पर फेहुलकवायो ने किया। कोहली ने अपनी पारी में 119 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए। महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 4) ने चौका मार भारत की जीत दिलाई। इससे पहले, कुलदीप और चहल ने मेजबानों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। इन दोनों कलाई के स्पिनरों ने दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम को टिकने नहीं दिया, लेकिन इसी बीच कप्तान डु प्लेसिस दूसरे छोर पर खड़े रहे और उन्हीं के कारण मेजबान सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका हाशिम अमला (16) के रूप में लगा। वह 30 के कुल स्कोर पर पगबाधा करार दे दिए गए। डु प्लेसिस ने मैदान पर कदम रखा और क्विंटन डी कॉक (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 83 पहुंचा दिया।  यहीं डी कॉक, चहल की फिरकी में फंस कर पगबाधा आउट हो गए। यहां से मेजबान टीम का मध्यक्रम ढह गया। ए़िड़न मार्कराम (9), ज्यां पॉल ड्यूमिनी (12), डेविड मिलर (7) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट लिए। मेजबान टीम अपने पांच विकेट 134 के कुल स्कोर पर ही खो चुकी थी। यहां डु प्लेसिस को क्रिस मौरिस का साथ मिला जिन्होंने 37 रनों की पारी खेली। कुलदीप एक बार फिर मेजबान टीम के लिए खतरा साबित हुए और उन्होंने मौरिस को बोल्ड कर मेजबान टीम को एक और बड़ा झटका दिया।    हालांकि इस बीच कप्तान ने अपना खेल जारी रखा और 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर वनडे में अपना नौंवां शतक पूरा किया। उनकी पारी का अंत भुवनेश्वर कुमार ने किया। वह आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर पांड्या के हाथों लपके गए। फेहुलकवायो 27 रन बनाकर नाबाद रहे। कुलदीप और चहल के अलावा भुवनेश्वर और बुमराह को एक-एक सफलता मिली जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान, न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर नाथन मैकुलम और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर सेंट मोरिट्ज आइस क्रिकेट-2018 का हिस्सा होंगे। यह टूर्नामेंट 8-9 फरवरी के बीच स्विटजरलैंड के पर्यटन स्थल सेंट मोरिट्ज में खेला जाएगा।    इसमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दो टीमें बैडरट्ट की पैलेस डायमंड्स और रॉयल्स से शाहिद आफरीदी, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा, शोएब अख्तर, माइकल हसी, ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस, डेनियल वेटोरी, मैकुलम, ग्रांट इलियट, मोंटी पनेसर, ओवैस शाह जैसे खिलाड़ी पहले ही इससे जुड़ चुके हैं।    ऑल स्फेयर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अखिलेश बहुगुणा के अनुसार, हम तिलकरत्ने दिलशान और अजीत आगरकर को टीम रॉयल्स और नाथन मैकुलम को टीम डायमंड में शामिल कर बेहद उत्साहित हैं। इन विश्वविख्यात खिलाडिय़ों के दर्शकों की संख्या अच्छी खासी है जिससे स्टेडियम में दर्शकों की भव्य उपस्थिति होगी और दर्शकों के लिए अपने पसंदीदा खिलाडिय़ों को बर्फ पर खेलते देखना वाकई एक यादगार समय होगा।   उन्होंने कहा, हम सेंट मोरिट्ज आइस क्रिकेट में इन स्टार खिलाडिय़ों को शामिल कर बेहद उत्साहित हैं। हम निश्चित तौर पर सेंट मोरिट्ज के पर्वतों की पृश्ठभूमि में विश्व चैंपियनों को क्रिकेट खेलते देखेंगे। हम अगले स्पोट्र्स/ट्रैवल डेस्टिनेशन प्रॉपर्टी के तौर पर स्वयं को तैयार करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।    वीजे स्पोट्र्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय सिंह के अनुसार, हम इतिहास बनाने और सभी प्रख्यात खिलाडिय़ों को चुनौतियों के बीच खेलते देखने और प्रशंसकों को एक खास तरह का उत्साहजनक अनुभव मुहैया कराने को उत्सुक हैं। इन मैचों के संदर्भ में अनठूी पहल है पारंपरिक और मजबूत पिच के बजाय 22 गज का बर्फीला पिच होगा।   साभार-khaskhabar.com         

Read More

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में के चौथे दिन भारत ने पलटवार करते हुए मैच 63 रनों से जीत लिया। भारत ने तेज गेंदबाजों के दम पर दक्षिण अफ्रीका को हराकर पिछले दो टेस्टों में मिली हार का बदला भी ले लिया।    240 का लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 177 रनों पर ढेर हो गई। टीम को मध्यक्रम और निचले क्रम के ढह जाने के कारण नुकसान उठाना पड़ा। मेजबान टीम कि ओर से केवल एल्गर(86 रन) और हाशिम अमला(52 रन) ही संघर्ष कर सके।    इनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम की ओर से तीसरा सर्वाधिक स्कोर(13 रन) अतिरिक्त रनों का रहा। आठ बल्लेबाज तो 6 रन से भी आगे नहीं बढ़ सके।    भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तेज गेंदबाजी की कमान संभालते हुए शानदार पांच विकेट हासिल किए। उनके अलावा बुमराह और ईशांत शर्मा के खाते में दो-दो विकेट आए। वहीं भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला।    हालांकि भारत ने तीसरा टेस्ट तो जीत लिया लेकिन उसे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। फिलेंडर को सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए ''मैन ऑफ द टूर्नामेंट'' के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं तीसरे टेस्ट में पांच विकेट लेने और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार को ''मैन ऑफ द मैच'' चुना गया।      साभार-khaskhabar.com       

Read More

ढाका। बाएं हाथ के बल्लेबाज तमीम इकबाल (नाबाद 84) की बल्लेबाजी और शाकिब अल-हसन (43/3 विकेट) की गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मैच में सोमवार को जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हरा दिया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने 50 ओवरों में 170 रन बनाए।    इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने केवल दो विकेट के नुकसान पर 28.2 ओवरों में 171 रन बनाकर हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही उसने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया। टीम के लिए सबसे अधिक 52 रन बनाने वाले सिकंदर रजा भी 131 के कुल स्कोर पर पैवेलियन लौट गए और इसके बाद टीम की पारी बिखर गई।    बांग्लादेश के गेंदबाजों ने रजा के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की पारी को 170 रनों पर समेट दिया। इस पारी में बांग्लादेश के लिए हसन के अलावा मुस्ताफिजुर रहमान और रुबल हुसैन ने दो-दो विकेट लिए। सुंजामुल इस्लाम और मशरफे मुर्तजा को भी एक-एक सफलता हाथ लगी। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रजा रन आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने इकबाल और हसन (37) की अच्छी साझेदारी के दम पर केवल दो विकेट गंवाते हुए 171 रन बनाकर जीत हासिल की। इस पारी में जिम्बाब्वे के लिए अच्छी बल्लेबाजी करने वाले रजा ने अच्छी गेंदबाजी कर दो विकेट हासिल किए। बांग्लादेश के खिलाड़ी हसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मैच श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच 17 जनवरी को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मेड्रिड। ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने कहा कि मेलबोर्न में उनकी हिप सर्जरी सफल हुई है। मरे को आशा है कि वे इस साल ग्रीष्मकालीन सत्र तक टेनिस कोर्ट पर वापसी कर लेंगे। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय मरे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जारी एक पोस्ट से सर्जरी की जानकारी दी।    मरे ने कहा, मेलबोर्न के सेंट विंसेंट अस्पताल में मेरी सफल हिप सर्जरी हुई है। मैं अब ग्रास कोर्ट सत्र के दौरान टेनिस में लौटने का इंतजार कर रहा हूं। मरे ने चार दिन पहले साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन से नाम वापस ले लिया था।    इस दौरान मरे ने हिप सर्जरी कराने के बारे में भी बात की थी। साल 2013 में मरे गंभीर रूप से चोटिल हुए थे और उनकी सर्जरी भी हुई थी। इस कारण वे उस साल अमेरिका ओपन के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेल पाए।पूर्व शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे ने इस सर्जरी के बाद जनवरी, 2014 में टेनिस कोर्ट पर वापसी की थी। मरे ने अब तक सिंगल्स में तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने 2012 में यूएस ओपन और 2013 व 2016 में विंबलडन जीता था। इसके अलावा वे पांच बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2010, 2011, 2013, 2015, 2016) और एक बार फ्रेंच ओपन (2016) के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। साभार-khaskhabar.com     

Read More

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेल स्टेन भारत के खिलाफ न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी भी संभावना है कि स्टेन इस पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो जाएं। मैच के दूसरे दिन शनिवार को स्टेन को गेंदबाजी करने के दौरान बाएं पैर की एड़ी में चोट लगी, जिसके कारण वे इस मैच से बाहर हो गए हैं।   उनकी इस चोट को ठीक होने में एक अनुमान के मुताबिक चार से छह सप्ताह लग सकते हैं। वे मैच में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे और शायद ही बल्लेबाजी के लिए उतरें। दक्षिण अफ्रीका टीम के मैनेजर मोहम्मद मौसाजी ने कहा कि जाहिर सी बात है कि स्टेन काफी निराश हैं, लेकिन वे इस चोट से उबरने में अपनी पूरी कोशिश करेंगे।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम के 21 दिन के राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत बुधवार से भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में हो रही है। अपने मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम अहम रहने वाले इस साल की तैयारी करेगी। इस साल महिला हॉकी टीम अप्रैल में गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और मई में पांचवीं एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (दक्षिण कोरिया) में हिस्सा लेगी।   इसके बाद, टीम लंदन में जुलाई में होने वाले विश्व कप के बाद 18वें एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी, जिसका आयोजन अगस्त में जकार्ता में होगा। यह ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी होगी। कोच सिंह ने अपने एक बयान में कहा, हमारे लिए यह साल काफी खास रहने वाला है। पिछला साल भले ही टीम के लिए अच्छा रहा और हमने इसका समापन विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 टीमों में शामिल रहते हुए किया।    कोच ने कहा, टीम की खिलाड़ी जानती हैं कि वह विश्व रैंकिंग में उनसे आगे रहने वाली टीमों के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की क्षमता रखती हैं और अच्छा परिणाम भी हासिल कर सकती हैं। इस टीम के साथ इन महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना जरूरी है। पिछले शिविर में टीम ने अपनी क्षमता और फिटनेस के साथ-साथ तेजी में भी सुधार पर ध्यान दिया था।साई में बुधवार से शुरू हो रहे शिविर में 33 सदस्यीय टीम में गोलकीपर सविता, राजानी एतिमार्पु और स्वाती, डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का, पी. सुशीला चानू, सुनीता लाखड़ा, गुरजीत कौर, हनियालुम लाल रुआत फेली, नवदीप कौर, रश्मिता मिंज और नीलू दादिया शामिल हैं। इसके अलावा, इस टीम में मिडफील्डर नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, दीपिका, करिश्मा यादव, रेणुका यादव, नवजोत कौर, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, उदिता, एम. लिलि चानू, निलांजनी राय भी हैं। फॉरवर्ड की बात की जाए, तो टीम में रानी, वंदना कटारिया, प्रीति दुबे, रीना खोकर, अनुपा बार्ला, सोनिका लालेरमसियामी, पूनम रानी, नवनीत कौर और नवप्रीत कौर को शामिल किया गया है।   साभार-khaskhabar.com         

Read More

पुणे। एफसी पुणे सिटी ने शनिवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में श्री छत्रपति स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए मैच में नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी को 5-0 से मात दी। पुणे की जीत में उसके कप्तान मार्सेलो लीते परेरा की हैट्रिक का अहम योगदान रहा। मार्सेलो ने 27वें, 45वें और 86वें मिनट में गोल किए।    उनके अलावा आशिक कुरुनियन ने आठवें और आदिल खान ने 88वें मिनट में किया। नॉर्थ ईस्ट की टीम खाता भी नहीं खोल पाई। इस जीत ने पुणे को 15 अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर ला दिया है। पुणे ने अब तक आठ मैच खेले हैं और पांच जीते हैं। तीन में उसकी हार हुई है। दूसरी ओर, नॉर्थ ईस्ट का यह सातवां मैच था और उसे पांचवीं हार मिली है। वह चार अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है।    इस जीत के साथ पुणे ने घर में अपना रिकॉर्ड बेहतर किया है। इस मैच से पहले उसे घर में चार में से सिर्फ एक जीत मिली थी। घर में अपने खराब रिकॉर्ड को बेहतर करने के लिए आतुर मेजबान टीम ने आठवें मिनट में आशिक कुरुनियन द्वारा किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पुणे का यह गोल मेहमान टीम के लिए मार्सिन्हो द्वारा आठवें मिनट में ही किए गए जोरदार हमले के कुछ सेकेंड के बाद ही हुआ।    मार्सिन्हो का हमला नाकाम हो गया, लेकिन इसके बाद जो मूव बना, उसने पुणे को आगे कर दिया। पुणे ने बाएं किनारे से हमला किया। जोनाथन लुका ने गेंद को बाइलाइन तक पहुंचाया, जहां एमिलियानो एल्फारो खड़े थे। एल्फारो ने गेंद को कुरुनियन को पास कर दिया। कुरुनियन ने बिना गलती किए गेंद को पोस्ट में डाल दिया।    मेहमान टीम के गोलकीपर टीपी रेहनेश ने गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उनकी अंगुलियों को छूते हुए पोस्ट में चली गई। कुरुनियन ने 13वें मिनट में एल्फारो की मदद से एक और मौका बनाया, लेकिन गेंद क्रासबार के ऊपर से चली गई। 17वें मिनट में मेहमान टीम के खिलाड़ी लालरिंडिका राल्ते को चोट लगी और वह मैदान से बाहर जाने पर मजबूर हुए। राल्ते हेमस्ट्रिंग के कारण बाहर गए।मार्सिन्हो ने 23वें मिनट में नॉर्थ ईस्ट के लिए एक शानदार मौका बनाया लेकिन वे हाथ से निकल गया। अब्दुल हाकू ने बॉक्स एरिया के मध्य में एक बेहतरीन डायगोनल पास मार्सिन्हो को दिया। उस समय मार्सिन्हो को कोई खिलाड़ी मार्क नहीं कर रहा था। मार्सिन्हो ने ऊंचा उठते हुए गेंद को हेडर के जरिए पोस्ट में डालने का प्रयास किया लेकिन वह बाएं किनारे के करीब से बाहर चली गई।    पुणे ने इसके बदले 27वें मिनट में एक जोरदार हमला किया और गोल करने में सफलता हासिल की। इस बार पुणे के लिए गोल करने का श्रेय कप्तान मार्सेलो परेरा को गया। पुणे की टीम 2-0 से आगे हो गई थी। परेरा ने अपनी शानदार तकनीक के दम पर एक बेहतरीन गोल करते हुए पुणे को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरा गोल करने के बाद पुणे की टीम हावी हो गई।   हालांकि इस दौरान मेहमान टीम ने भी कुछ मौके बनाए, लेकिन वे आधे-अधूरे साबित हुए। पुणे की टीम बेहतर तालमेल के साथ खेल रही थी। इसका फायदा उसे 45वें मिनट में मिला, जब कप्तान परेरा ने लुका की मदद से अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। यह गोल परेरा और लुका की सफलता से अधिक मेहमान गोलकीपर की नाकामी की कहानी बयां करता है। लुका ने बाक्स के अंदर परेरा को शानदार पास दिया, जिस पर परेरा ने एक जोरदार शॉट लगाया।    गेंद सीधे रेहनेश के पास गई लेकिन वह उस पर पकड़ नहीं बना सके। गेंद उनके हाथों और पैरों को छकाती हुए गोल-लाइन को पार कर गई। दूसरे हाफ में पुणे ने दो और गोल करते हुए नॉर्थ ईस्ट की वापसी की संभावनाओं को नकार दिया। दूसरे हाफ में मार्सेलो ने अपनी हैट्रिक पूरी की। 86वें मिनट में मार्कोस तेबार ने अपने कप्तान को गेंद दी और मार्सेलो ने आसानी से गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। पुणे के लिए पांचवां गोल 88वें मिनट में आदिल खान ने रोर्बेटिनो पुग्लारिया के पास पर किया।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

मेलबोर्न। स्टीवन स्मिथ की कप्तानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मौजूदा एशेज सीरीज में पहली जीत से वंचित रख दिया। सीरीज पहले ही 0-3 से गंवा चुकी अंग्रेज टीम को चौथे टेस्ट में ड्रा से संतोष करना पड़ा।    आज शनिवार को मैच के पांचवें व अंतिम दिन मेजबान ने जैसे ही 124.2 ओवर में चार विकेट पर 263 रन पर अपनी दूसरी पारी घोषित की, वैसे ही दोनों टीमें ड्रा पर सहमत हो गईं। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी पारी 103/2 रन से आगे बढ़ाई। 172 के योग पर डेविड वार्नर पैवेलियन लौट गए।    वार्नर ने 227 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 86 रन बनाए। शॉन मार्श सिर्फ चार रन पर ही आउट हो गए। स्मिथ 275 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 102 रन पर नाबाद लौटे। मिशेल मार्श ने 166 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 29 रन का योगदान दिया। जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स व कप्तान जोए रूट ने 1-1 विकेट लिया। स्मिथ ने सीरीज में तीसरा शतक लगाया है। पिछले तीन टेस्ट में फ्लॉप रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान तथा अनुभवी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक को नाबाद 244 रन की दोहरी शतकीय पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। कुक ने इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 164 रन की बढ़त दिलाई थी। सीरीज का अंतिम टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More