देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेल स्टेन भारत के खिलाफ न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी भी संभावना है कि स्टेन इस पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो जाएं। मैच के दूसरे दिन शनिवार को स्टेन को गेंदबाजी करने के दौरान बाएं पैर की एड़ी में चोट लगी, जिसके कारण वे इस मैच से बाहर हो गए हैं।
उनकी इस चोट को ठीक होने में एक अनुमान के मुताबिक चार से छह सप्ताह लग सकते हैं। वे मैच में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे और शायद ही बल्लेबाजी के लिए उतरें। दक्षिण अफ्रीका टीम के मैनेजर मोहम्मद मौसाजी ने कहा कि जाहिर सी बात है कि स्टेन काफी निराश हैं, लेकिन वे इस चोट से उबरने में अपनी पूरी कोशिश करेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान का बड़ा एक्शन : इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ की छुट्टी, माइक हेसन को कमान
मैनचेस्टर टेस्ट - ऋषभ पंत के दाहिने पैर में लगी गंभीर चोट
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने का चांस लेना होगा : जेम्स एंडरसन