BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तीसरे टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हराया, भुवनेश्वर कुमार "मैन ऑफ द मैच"

तीसरे टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हराया, भुवनेश्वर कुमार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में के चौथे दिन भारत ने पलटवार करते हुए मैच 63 रनों से जीत लिया। भारत ने तेज गेंदबाजों के दम पर दक्षिण अफ्रीका को हराकर पिछले दो टेस्टों में मिली हार का बदला भी ले लिया। 

 

240 का लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 177 रनों पर ढेर हो गई। टीम को मध्यक्रम और निचले क्रम के ढह जाने के कारण नुकसान उठाना पड़ा। मेजबान टीम कि ओर से केवल एल्गर(86 रन) और हाशिम अमला(52 रन) ही संघर्ष कर सके। 

 

इनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम की ओर से तीसरा सर्वाधिक स्कोर(13 रन) अतिरिक्त रनों का रहा। आठ बल्लेबाज तो 6 रन से भी आगे नहीं बढ़ सके। 

 

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तेज गेंदबाजी की कमान संभालते हुए शानदार पांच विकेट हासिल किए। उनके अलावा बुमराह और ईशांत शर्मा के खाते में दो-दो विकेट आए। वहीं भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला। 

 

हालांकि भारत ने तीसरा टेस्ट तो जीत लिया लेकिन उसे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। फिलेंडर को सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए ''मैन ऑफ द टूर्नामेंट'' के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं तीसरे टेस्ट में पांच विकेट लेने और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार को ''मैन ऑफ द मैच'' चुना गया। 

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More