देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मेड्रिड। ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने कहा कि मेलबोर्न में उनकी हिप सर्जरी सफल हुई है। मरे को आशा है कि वे इस साल ग्रीष्मकालीन सत्र तक टेनिस कोर्ट पर वापसी कर लेंगे। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय मरे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जारी एक पोस्ट से सर्जरी की जानकारी दी।
मरे ने कहा, मेलबोर्न के सेंट विंसेंट अस्पताल में मेरी सफल हिप सर्जरी हुई है। मैं अब ग्रास कोर्ट सत्र के दौरान टेनिस में लौटने का इंतजार कर रहा हूं। मरे ने चार दिन पहले साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन से नाम वापस ले लिया था।
इस दौरान मरे ने हिप सर्जरी कराने के बारे में भी बात की थी। साल 2013 में मरे गंभीर रूप से चोटिल हुए थे और उनकी सर्जरी भी हुई थी। इस कारण वे उस साल अमेरिका ओपन के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेल पाए।पूर्व शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे ने इस सर्जरी के बाद जनवरी, 2014 में टेनिस कोर्ट पर वापसी की थी। मरे ने अब तक सिंगल्स में तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने 2012 में यूएस ओपन और 2013 व 2016 में विंबलडन जीता था। इसके अलावा वे पांच बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2010, 2011, 2013, 2015, 2016) और एक बार फ्रेंच ओपन (2016) के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मथुरा में भी मिलेगी स्तरीय न्यूरो सर्जरी ओपीडी
होम्योपैथी: एक ऐसा रामबाण इलाज, जिसमें मरीजों की नहीं होती सर्जरी, जानें भारत में कैसे हुई इसकी शुरुआत
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की बाईपास सर्जरी सफल, रक्षा मंत्री राजनाथ ने डॉक्टरों को दी बधाई