BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की बाईपास सर्जरी सफल, रक्षा मंत्री राजनाथ ने डॉक्टरों को दी बधाई

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की मंगलवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बाईपास सर्जरी सफल रही। इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एम्स के निदेशक से राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और डॉक्टरों को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति के सफल ऑपरेशन पर रक्षा मंत्री ने ट्वीट संदेश में कही ये बात...

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की दिल्ली के एम्स में सफल बाईपास सर्जरी की गई है। मैं सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई देता हूं। राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए निदेशक एम्स से बात की। उनकी सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

सीने में दर्द की शिकायत के चलते राष्ट्रपति कोविंद को अस्पताल में किया गया भर्ती 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत होने पर गत सप्ताह शुक्रवार को सेना के अनुसंधान और रेफरल (आर एंड आर) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वहां से शुक्रवार को एम्स में स्थानांतरित किया गया था।

डॉक्टरों की टीम बनाए हुए राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर नजर 

फिलहाल राष्ट्रपति स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान में राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की दिल्ली के एम्स में आज सुबह बाईपास सर्जरी की गई। सर्जरी सफल रही। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उन पर लगातार नजर बनाए हुए है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More