BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मथुरा में भी मिलेगी स्तरीय न्यूरो सर्जरी ओपीडी

मथुरा। कान्हा की नगरी में भी अब स्तरीय न्यूरो सर्जरी ओपीडी मिलेगी। बीएलके मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने मथुरा में इस सेवा की शुरुआत की है। ओपीडी एक महीने में दो बार चलेगी। महीने के पहले और तीसरे सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक यहां मरीज आ सकेंगे और न्यूरो संबंधी अलग अलग तरह की बीमारियों के बारे में एक्सपर्ट डॉक्टर से राय ले सकेंगे। ब्रेन ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या, हाथ पांव या शरीर का कोई अन्य हिस्सा कांपना, मिर्गी और माइग्रेन जैसी बीमारियों वाले मरीज यहां एक्सपर्ट डॉक्टर को दिखा सकेंगे. मथुरा में इस ओपीडी के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे मरीजों को तो राहत मिलेगी ही, साथ ही उनके परिजनों को भी आसानी होगी। ओपीडी के शुभारंभ के मौके पर ’बीएलके मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में न्यूरोसर्जरी एंड न्यूरो स्पाइन के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर रोहित बंसिल ने लोगों को छोटे शहरों में बढ़ रही ब्रेन और स्पाइनल संबंधी बीमारियों से बारे में बताया। डॉक्टर रोहित ने ये भी बताया कि न्यूरो से जुड़ी दिक्कतें अब हर उम्र के लोगों को हो रही हैं। साथ ही ये भी समझाया कि आजकल मिनिमली इनवेसिव ट्रीटमेंट यानी कम से कम चीर काट करके बहुत ही सुरक्षित तरीके से दिमाग और रीढ़ की हड्डी जैसे संवेदनशील अंगों के सफल इलाज किए जा रहे हैं। न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में एडवांस तकनीक के आने से ऑपरेशन के बाद मरीजों की जिंदगी में काफी बेहतर सुधार देखा गया है. ऐसे में अगर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की अच्छी टीम से सर्जरी कराई जाए तो बहुत अच्छे नतीजे आने की संभावना रहती है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More