BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैनचेस्टर। तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वे अपने खिलाडिय़ों से खुलकर खेलने की उम्मीद रखते हैं। भारत ने बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव के पांच विकेट के बाद दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज लोकेश राहुल (नाबाद 101) की शतकीय पारी के दम पर मंगलवार देर रात ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया।  कोहली ने मैच के बाद कहा कि टीम में तीनों क्षमताएं हैं और जिस तरह से हम जीत रहे हैं उसे देखना अच्छा लगता है। आम तौर पर मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करता हूं। लेकिन इस बार मैंने राहुल को तीसरे नंबर पर उतारा और मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरा। इससे राहुल को पावरप्ले में खुलकर खेलने की आजादी मिली। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी निडर होकर खेलें, जैसा कि राहुल और कुलदीप ने खेला। साभार-khaskhabar.com  

Read More

टांटन। क्रिकेट में इन दिनों रनों की बौछार जारी है। मंगलवार को जहां इंग्लैंड की पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर बना डाला वहीं बुधवार को क्रिकेट जगत में एक और धमाका हुआ।      इस बार धमाका पुरुष टीम ने नहीं बल्कि महिला टीम ने किया है। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर बना डाला।  न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टाउंटन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज मुकाबले में 20 ओवरों में एक विकेट पर 216 रन ठोक डाले।      यह महिला टी-20 का वल्र्ड रिकॉर्ड स्कोर है। इससे पहले इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 209 रन बनाए थे।      महिला टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक टीम स्कोर 1. न्यूजीलैंड 216/1 विरुद्ध साउथ अफ्रीका - 2018 2. ऑस्ट्रेलिया 209/4 विरुद्ध इंग्लैंड - 2018 3. साउथ अफ्रीका 205/1 विरुद्ध नीदरलैंड - 2010       सुजी बेट्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड  न्यूजीलैंड की 30 साल की सलामी बल्लेबाज सुजी बेट्स ने इस मैच में 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 2639 रन बना डाले। उन्होंने इंग्लैंड की सी. एडवर्ड्स (2605) को पीछे छोड़ा। मजे की बात है कि सुजी के इस रिकॉर्ड के आगे पुरुष खिलाड़ी पीछे छूट चुके हैं। पुरुष इंटरनेशनल टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (2271) के नाम है।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

लंदन। रूस में फुटबॉल विश्वकप-2018 की शुरुआत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में फुटबॉल का बुखार प्रशंसकों के सिर चढक़र बोल रहा है। भारत में भी फुटबॉल के दीवाने अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाडिय़ों को लेकर क्रेजी हो रहे हैं। लेकिन हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के एक ऐसे फुटबॉल प्रशंसक की जिसको सॉकर वल्र्डकप का ऐसा बुखार लगा कि उसने अपने इस प्यार का जश्न बीयर के साथ मनाया।    वो भी वल्र्डकप में भाग ले रही टॉप-32 देशों के अलग-अलग बीयर ब्रांड एकत्र करके। जी हां, लंदन में चेल्टेनहम में रहने वाले गुस हुली ने फुटबॉल फीवर के मद्देनजर सभी 32 देशों के बीयर ब्रांड के साथ इस मेगा इवेंट का जश्न मनाया है।      अरब और ईरान की बीयर लाने में हुई परेशानी  उन्होंने कहा कि वे अपना खुद का बीयर विश्वकप आयोजित करना चाहते हैं। जर्मनी, स्पेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देशों में बीयर काफी प्रचलित है इसलिए उन्हें इन देशों का ब्रांड खरीदने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई लेकिन ईरान और सऊदी अरब की शराब पर प्रतिबंध लगने के कारण उन्हें यहां की बीयर लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी।      सऊदी अरब की दुर्लभ बीयर हील्सबर्ग लीबिया से मंगाई  ट्विटर पर एक फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने सभी 32 देशों की बीयर की बोतलों के साथ जश्न करते देखा गया। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब की दुर्लभ बीयर ब्रांड हिल्सबर्ग उनके पास उनके एक दोस्त की मदद से लीबिया से आई। लेकिन पनामा की बियर उनके पास बहुत मुश्किल से आई।      32 देशों की बीयर में कुल खर्चा 45000 रुपये  उन्होंने कहा कि 32 देशों की बीयर एकत्रित करने में उन्हें कई महीनों का समय लगा। साथ ही इसमें उन्हें कई लोगों ने सहयोग भी किया। साथ ही उनका कुल खर्च 500 पाउंड (45000 रुपये) था।      साभार-khaskhabar.com    

Read More

लंदन। हाल ही में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया ने काफी कुछ देखा। बीते दिनों जो हुआ उससे पूरा देश एक तरह से हैरान था, लेकिन पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि एक बार जब क्रिकेट दोबारा से शुरू होगी तो सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो जाएगा। उस विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को पहली बार मैदान पर उतरेगी। वह यहां द ओवल पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। बीबीसी ने गिलक्रिस्ट के हवाले से लिखा है, वो विश्वास जो खो चुका है, उसे दोबारा पाने के प्रयास में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज पहला कदम है। इसमें कोई शक नहीं है कि जो हुआ उसके लिए खिलाड़ी जिम्मेदार थे। इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि इस टीम को उस विवाद से निकलने में परेशानी तो आएगी लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।  पूर्व विकेटकीपर ने कहा, अगले 12 महीनों में इस टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। न सिर्फ दर्शकों, प्रशंसकों का विश्वास जीतने में बल्कि खिलाडिय़ों को बनाने में भी। इसमें काफी चुनौतियां आने वाली हैं। गिलक्रिस्ट ने माना है कि यह टीम के लिए सही समय नहीं है और ऐसे में टीम के सीनियर खिलाडिय़ों को आगे आना होगा। साभार-khaskhabar.com

Read More

चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने माना है कि उम्र का असर उनकी बल्लेबाजी पर पड़ रहा है। वे अब निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फंसा हुआ महसूस करते हैं और इसलिए अब थोड़ा ऊपर आकर बल्लेबाजी करना पसंद कर रहे हैं।  धोनी ने आईपीएल के इस सीजन में 16 मैचों में 455 रन बनाए और टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी को बखूबी संभाला। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने धोनी के हवाले से लिखा है कि मेरी सोच साफ थी कि मैं अब ऊपर आकर बल्लेबाजी करना चाहता हूं क्योंकि उम्र के कारण निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए मुझे परेशानी होती है, मैं फंसा हुआ महसूस करता हूं। यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, मैं इस बात को आश्वस्त करना चाहता था कि मैं मैच को खत्म करने और टीम के जीत दिलाने की जिम्मेदारी लूं, लेकिन निचले क्रम में आते हुए मैं अपने आपको समय नहीं दे पा रहा था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अगले महीने से शुरू हो रहे श्रीलंकाई दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान किया। स्टेन को इसी साल की शुरुआत में केपटाउन में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। तब से वे मैदान से बाहर हैं। उन्होंने हाल ही में काउंटी क्रिकेट में वापसी कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।  टीम की कमान फाफ डु प्लेसिस के हाथों में है। टीम में तबरेज शम्सी को शामिल किया गया है वहीं शॉन वोन बेर्ग को पहली बार दक्षिण अफ्रीकी टीम में जगह मिली है। सीएसए की राष्ट्रीय चयन समिति के कनवेनर लिंडा जोंडी ने कहा कि हमारी विश्वस्तरीय तेज गेंदबाजों की टीम में स्टेन का स्वागत है, खासकर मोर्ने मोर्केल के संन्यास लेने के बाद। उन्होंने कहा, कागिसो रबाडा ने भी अच्छी वापसी की है और उनकी चोट सही हो गई है। उन्होंने कहा, हमने टीम का चयन श्रीलंकाई परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया है। टीम में दो स्पिनर हैं जिनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। वोन बेर्ग हमें बल्लेबाजी में निचले क्रम में और मजबूती देंगे। उन्होंने कहा, हेनरिक क्लासेन को भी टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है। वे क्विंटन डी कॉक की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग का विकल्प प्रदान करेंगे। साभार-khaskhabar.com

Read More

लंदन। इंग्लैंड के दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन कंधे की चोट के चलते छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। एंडरसन को अगले डेढ़ महीने के लिए आराम दिया गया है और इस दौरान वे रिहैबिलिटेशन करेंगे।  वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एंडरसन को वर्ष 2016 में कंधे में चोट लगी थी और तब से ही वे इससे जूझते आ रहे हैं। एंडरसन ने इससे पहले एक बार कहा था कि जब वे अपनी टी-शर्ट निकालते हैं या ब्रश करते हैं तो उनके कंधे में दर्द होता है।  इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा कि भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए उम्मीद है कि एंडरसन उस समय तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। इसालिए टीम प्रबंधन ने उन्हें काउंटी चैंपियनशिप के दो मैचों से आराम देने का फैसला किया है। इस दौरान वे अपना रिहैबिलिटेशन करेंगे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां संस्करण खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेटर ब्रेक का लुत्फ उठा रहे हैं। टीम इंडिया को अब 14 जून से बेंगलोर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। इसके बाद उसे इंग्लैंड दौरे पर जाना है। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुश्किल दौरे की तैयारियों के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहते थे।    हालांकि आईपीएल में चोटिल होने के कारण उनकी सरे से खेलने की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। फैंस दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी करें। आज हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं उसमें रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली का 9वां स्थान आता है।   टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 8 दफा किसी बल्लेबाज ने एक पारी में कोहली से बड़ा स्कोर किया है। कोहली ने 2 दिसंबर 2017 को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हुए टेस्ट में 447 गेंदों पर 25 चौकों की मदद से 243 रन ठोके। यह टेस्ट ड्रा रहा। 29 वर्षीय कोहली ने 66 टेस्ट में 5544, 208 वनडे में 9588 और 57 टी20 मुकाबलों में 1983 रन बनाए हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

अफगानिस्तान ने गजब के खेल का प्रदर्शन करते हुए यहां रविवार देर रात खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को 45 रन से हरा दिया। बांग्लादेश के सामने 20 ओवर में 168 रन का लक्ष्य था। वह 19 ओवर में 122 रन पर ही ढेर हो गई। ओपनर तमीम इकबाल और शब्बीर रहमान खाता भी नहीं खोल पाए। लिटन दास ने सर्वाधिक 30 रन बनाए।  उनकी 39 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का शुमार रहा। महमूदुल्ला ने 49 गेंदों पर तीन चौकों व एक छक्के की बदौलत 29 रन का योगदान दिया। विकेटकीपर मुश्फिकुर रहमान ने 20, कप्तान शाकिब अल हसन ने 15 और मोसादेक हुसैन ने 14 रन की पारी खेली। हाल ही आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शपूर जदरान ने 40 रन पर तीन विकेट लिए। मोहम्मद नबी को दो और मुजीब उर रहमान व करीम जनत को 1-1 विकेट मिला। साभार-khaskhabar.com

Read More

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ताजा वनडे रैंकिंग में चार और नई टीमों को शामिल किया है। आईसीसी की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इन चार टीमों में नेपाल, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नीदरलैंड की टीमें शामिल हैं। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने कहा कि अब ये नई टीमें जो द्विपक्षीय वनडे मैच खेलेंगी, उन्हें रेटिंग गणना में शामिल किया जाएगा।  आईसीसी ने यह फैसला एक मई 2015 से 30 अप्रैल 2017 के बीच खेले गए इन टीमों के प्रदर्शन के आधार पर लिया है। नीदरलैंड ने पिछले साल आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग चैंपियनशिप जीतकर वनडे दर्जा और 13 टीमों की वनडे लीग में जगह बनाई है।  वहीं स्कॉटलैंड, नेपाल और यूएई ने आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर 2018 में एसोसिएट देशों में शीर्ष तीन में रहते हुए वनडे का दर्जा हासिल किया था। आईसीसी की ताजा रैंकिग में स्कॉटलैंड को 28 अंकों के साथ 13वीं रैंकिंग दी गई है। वह 12वें स्थान पर काबिज आयरलैंड से दस अंक पीछे है। यूएई के 18 अंक हैं और वह 14वें स्थान पर हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

इस साल आयोजित हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के दौरान प्रशंसकों ने 42.5 करोड़ पोस्ट, टिप्पणी और प्रतिक्रियाएं दीं। फेसबुक पर यह आईपीएल के बारे में की गई सबसे बड़ी स्तर की चर्चा है। सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने इसकी जानकारी दी। आईपीएल के 11वें संस्करण का समापन 27 मई को हुआ, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताबी जीत हासिल की। आईपीएल के दौरान फेसबुक पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिह धोनी के बारे में अन्य खिलाडिय़ों के मुकाबले सबसे अधिक चर्चा की गई। फेसबुक ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह बात कही। इसके अलावा, फेसबुक पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद टीमों के बारे में भी अधिक चर्चा की गई। धोनी के अलावा, चेन्नई के खिलाड़ी सुरेश रैना, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलेर को विराट कोहली, किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में भी प्रशंसकों ने चर्चा की। मुंबई के गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान द्वारा बंगाली नववर्ष पर दी गई शुभकामना सबसे अधिक पसंद की गई पोस्ट में दूसरे नंबर पर रही।     साभार-khaskhabar.com

Read More

 लंदन। लोकप्रिय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले जाना वाला प्रदर्शनी मैच आईसीसी विश्व एकादश के दिग्गजों और वेस्टइंडीज टीम के बीच यादगार होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा। इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड जमा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी को आखिरकार विश्व एकादश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।  उन्हें इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन के स्थान पर कप्तान बनाया गया है। एक घरेलू मैच के दौरान उंगली पर चोट लगने के कारण मोर्गन विश्व एकादश टीम से बाहर हो गए। आफरीदी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आईसीसी विश्व एकादश टीम की कमान संभालना बड़े सम्मान की बात है और वे भी इतने अच्छे कारण के लिए। मैं आश्वस्त हूं कि सभी खिलाड़ी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें लोगों को उच्च स्तरीय क्रिकेट खेल देखने का मौका मिलेगा। विश्व एकादश की टीम में थोड़े बदलाव हुए हैं।  मोर्गन, आफरीदी, शोएब मलिक, थिसारा परेरा, राशिद खान, शाकिब अल-हसन, तमीम इकबाल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, ल्यूक रोंची, मिशेल मेक्लेघन जैसे खिलाडिय़ों को पहले घोषित हुई टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, शाकिब ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया और ऐसे में उनके स्थान पर किशोर खिलाड़ी संदीप लामिचाने का नाम शामिल किया गया। पांड्या ने भी नाम वापस ले लिया और उनके स्थान पर मोहम्मद शमी को विश्व एकादश में जगह मिली है। सैम बिलिंग्स को मोर्गन की जगह टीम में शामिल किया गया है।  इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी आदिल राशिद को भी देरी से 12 सदस्यीय विश्व एकादश में जगह मिली। यह टीम अब भी मजबूत है, क्योंकि कार्तिक, बिलिंग्स, मलिक, आफरीदी और परेरा बल्लेबाजी क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। विश्व एकादश के स्पिन गेंदबाज राशिद और लामिचाने के साथ आफरीदी भी पूरी तरह से तैयार हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More