BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सेंट किट्स। दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने बारिश से बाधित पहले टी20 मैच में बुधवार को यहां डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को सात विकेट से मात दी। तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया और निर्धारित 20 ओवर में मेहमान टीम ने नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए।  जवाब में दूसरी पारी शुरू होने से पहले बारिश ने मैच में बाधा डाली और डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 11 ओवर में 91 रनों का लक्ष्य दिया गया, जिसे मेजबान टीम ने 9.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए रसैल ने सबसे ज्यादा नाबाद 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए।  रसैल के साथ रोवमेन पॉवेल भी 15 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। मार्लन सैमुअल्स ने भी दो चौके और दो छक्के की मदद से 26 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने दो और रुबेल हुसैन ने एक विकेट लिया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 भारत और इंग्लैंड के बीच जल्द ही पांच मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट एक अगस्त से बर्मिंघम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की कप्तानी उनके स्टार बल्लेबाजों के हाथों में है। भारत की अगुवाई जहां विराट कोहली करेंगे, वहीं इंग्लैंड का नेतृत्व जोए रूट के पास है।  आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 117 टेस्ट में से 25 जीते हैं, जबकि उसे 43 में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 43 टेस्ट ड्रॉ खेले गए। भारत सीरीज में बढिय़ा प्रदर्शन के साथ टेस्ट में किसी देश के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में पहले स्थान पर आ सकता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 इंग्लैंड ने भारत को उसी के हथियार स्पिन से मात देने के लिए लेग स्पिनर आदिल राशिद को संन्यास से वापस बुलाते हुए एक अगस्त से शुरू होने वाले पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा की। मेजबान इंग्लैंड ने एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को पहली बार टीम में मौका दिया है। 25 साल के पोर्टर ने 61 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। पोर्टर ने 2017 में पहली काउंटी चैम्पियनशिप में 75 विकेट हासिल किए थे। उन्हें चोट से उबर रहे क्रिस वोक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। ईसीबी ने अपने स्पिन विभाग को मजबूती देने के लिए राशिद के अलावा मोइन अली को भी शामिल किया है। मोइन ने 2014 में भारत के खिलाफ अपनी पहले टेस्ट सीरीज में कुल 19 विकेट चटकाए थे।  इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेल चुके मोइन ने मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था। नए राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने दिसंबर 2016 में भारत दौरे के बाद टेस्ट से संन्यास लेने वाले राशिद को लगभग दो साल बाद फिर लाल गेंद सौंपने का फैसला किया है। राशिद अपनी लेग स्पिन से भारतीय बल्लेबाजों को मुसीबत में डाल सकते हैं। राशिद भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान और इंडिया-ए के कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि युवा विकेटकीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट प्रारूप में एक अलग शैली में बल्लेबाजी कर सकते हैं। 20 साल के पंत को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बुधवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया था।  भारत के लिए अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पंत इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में पदार्पण करेंगे। द्रविड़ ने रविवार को बीसीसीआई टीवी से कहा कि पंत ने दिखाया है कि वे अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनके पास ऐसी काबिलियत और क्षमता है जिससे वे टेस्ट में अलग शैली में रन बना सकते हैं। द्रविड़ अंडर-19 क्रिकेट में पंत को कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंत में मैच की परिस्थितियों को पढऩे की क्षमता है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, पंत भविष्य में एक आक्रामक खिलाड़ी बनने जा रहे हैं, लेकिन लंबी अवधि वाले मैचों के लिए हालात को पढऩे की जरूरत होती है। मुझे खुशी है कि पंत को टेस्ट टीम में चुना गया है। उम्मीद करता हूं कि यहां से पंत मिले मौकों को भुनाते हुए अपने करियर को और ऊपर ले जाएंगे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलंबो। यहां भारत और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच पहला चार दिवसीय यूथ टेस्ट खेला जा रहा है। इसमें भारतीय टीम ने जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। श्रीलंका को पहली पारी में 244 रन पर ढेर करने के बाद भारत ने अपनी पहली पारी में 589 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।  जवाब में श्रीलंका ने आज गुरुवार को टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में 60 ओवर में 177 रन की कीमत पर तीन विकेट खो दिए थे। श्रीलंका को अब भी पारी की हार से बचने के लिए 168 रन और चाहिए, जबकि उसके सात विकेट बचे हैं। निशान मदुस्का (104) ने शतक जमाया। नुवानिदु फर्नाडो 19 और प्रसिंदू सूर्यबांद्रा 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका के तीनों विकेट मोहित जांगड़ा ने लिए। आज सुबह भारत ने अपनी पारी 473/5 रन से आगे बढ़ाई। टीम ने 116 रन और जोडक़र शेष पांच विकेट खो दिए। आयुष बदोनी 205 गेंदों पर 19 चौकों व चार छक्कों की मदद से 185 रन पर नाबाद लौटे। हालांकि फैंस सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा उत्सुक थे।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारत को बुधवार को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 44.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। कोहली की 72 गेंदों की पारी में आठ चौके शुमार रहे। 29 वर्षीय कोहली वनडे में बतौर कप्तान 3000 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। वे ऐसा करने वाले 19वें क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली के 52 वनडे में 3059 रन हो गए हैं। उनका औसत 82.67 और स्ट्राइक रेट 98.74 है। वे 13 अर्धशतक और इतने ही शतक लगा चुके हैं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 160 रन है। वैसे कोहली के अब तक ओवरऑल 211 वनडे में 9779 रन हुए हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

महेंद्र सिंह धोनी करीब 13 साल से भारतीय क्रिकेट में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इस दौरान वे कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। 37 वर्षीय धोनी ने 14 जुलाई को लॉड्र्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान भी एक खास मुकाम हासिल कर लिया। धोनी के वनडे में 10000 रन पूरे हो गए हैं। धोनी इस विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाले 12वें बल्लेबाज हैं। हालांकि धोनी ने इसके लिए 273 पारियां लीं और वे इस मामले में 5वें स्थान पर हैं। धोनी के 320 वनडे में 51.30 के औसत व 88.27 के स्ट्राइक रेट के साथ 10004 रन हो गए हैं। धोनी 67 अर्धशतक और 10 शतक जमा चुके हैं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 183 रन है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

गाले। दिलरुवान परेरा (32 रन पर छह विकेट) और रंगना हेराथ (38 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर मेजबान श्रीलंका ने पहले मैच के तीसरे ही दिन दक्षिण अफ्रीका को 278 रनों के विशाल अंतर से हराकर दो मैचों की टेस्ट श्रंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पहली पारी में शतक और दूसरी में अर्धशतक जमाने वाले बाएं हाथ के श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को मैन ऑफ द मैच चुना गया।  श्रीलंका ने मैच के तीसरे दिन शनिवार को चार विकेट पर 111 रनों से आगे खेलते हुए दूसरी पारी में 190 रन बनाए और कुल 351 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में मात्र 73 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट की दूसरी पारी में यह अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है। श्रीलंका ने पहली पारी में 287, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 126 रन बनाए थे।  दक्षिण अफ्रीका के लिए उसकी दूसरी पारी में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। वर्नोन फिलेंडर ने 38 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 22 रन बनाए। एडन मार्कराम ने 19 और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 10 रनों का योगदान किया। श्रीलंका की ओर से परेरा और हेराथ के अलावा लक्ष्मण संदकाना ने एक विकेट निकाला।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारत ने गजब का खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को उसके घर में ही तीन मैच की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। अब दोनों देशों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 12 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है, जबकि इंग्लैंड की बागडोर ईयोन मोर्गन संभाल रहे हैं। इस फॉर्मेट में दोनों देश अब तक 96 बार आमने-सामने हो चुके हैं। इसमें भारत का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया ने 52 वनडे जीते हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड को 39 वनडे में जीत मिली। दो मुकाबले टाई हुए और तीन बेनतीजा रहे।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

ब्रिस्टल। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को यहां काउंटी मैदान पर जारी तीसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है। दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी है और आज जो जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। तेज गेंदबाज दीपक चहर इस मैच के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं। चहर के अलावा सिद्धार्थ कौल को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। वहीं भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव को बाहर रखा गया है। इंग्लैंड ने अपने अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए जो रूट की जगह बेन स्टोक्स को टीम में शामिल किया है।   टीम : भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक चहर, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल। इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, एलेक्स हेल्स, जॉनी बेयरस्टो, जैक बाल, डेविड विले, लियाम प्लंकट, क्रिस जोर्डन, आदिल रशीद।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने शुक्रवार को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में एक विशेष उपलब्धि अपने नाम कर ली। धोनी 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 9वें क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी ने ये मैच भारत और एशिया के लिए खेले हैं।  धोनी (नाबाद 32 रन) के लिए व्यक्तिगत रूप से तो यह मैच अच्छा रहा, लेकिन टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। धोनी के 500 मैच (90 टेस्ट, 318 वनडे, 92 टी20) में 45.11 के औसत से 16330 रन हैं। वे 102 अर्धशतक और 16 शतक लगा चुके हैं और उनका टॉप स्कोर 224 रन है। साथ ही धोनी ने बतौर विकेटकीपर 602 कैच और 178 स्टंप किए हैं। उनके खाते में एक विकेट भी है।   

Read More

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पहले टी20 मैच में एक और उपलब्धि हासिल कर ली। धोनी अब क्रिकेट के इस सबसे छोटे और नए फॉर्मेट में स्टंपिंग के मामले में नं.1 विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने इस मैच में चाइनामैन कुलदीप यादव की लगातार दो गेंदों पर जॉनी बेयरस्टॉ और जोए रूट को स्टंप किया। अब 36 वर्षीय धोनी के खाते में 91 टी20 मैच में 33 स्टंप हो गए हैं। साथ ही उन्होंने 49 कैच भी किए हैं। वे कुल 82 शिकार कर चुके हैं। धोनी के 90 टेस्ट में 38 और 318 वनडे में 107 स्टंप हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More