BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

द्रविड़ ने टेस्ट टीम में चुने गए ऋषभ पंत को लेकर कही यह बात

द्रविड़ ने टेस्ट टीम में चुने गए ऋषभ पंत को लेकर कही यह बातनई दिल्ली। भारतीय कप्तान और इंडिया-ए के कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि युवा विकेटकीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट प्रारूप में एक अलग शैली में बल्लेबाजी कर सकते हैं। 20 साल के पंत को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बुधवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। 

भारत के लिए अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पंत इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में पदार्पण करेंगे। द्रविड़ ने रविवार को बीसीसीआई टीवी से कहा कि पंत ने दिखाया है कि वे अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनके पास ऐसी काबिलियत और क्षमता है जिससे वे टेस्ट में अलग शैली में रन बना सकते हैं। द्रविड़ अंडर-19 क्रिकेट में पंत को कोचिंग दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पंत में मैच की परिस्थितियों को पढऩे की क्षमता है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, पंत भविष्य में एक आक्रामक खिलाड़ी बनने जा रहे हैं, लेकिन लंबी अवधि वाले मैचों के लिए हालात को पढऩे की जरूरत होती है। मुझे खुशी है कि पंत को टेस्ट टीम में चुना गया है। उम्मीद करता हूं कि यहां से पंत मिले मौकों को भुनाते हुए अपने करियर को और ऊपर ले जाएंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More