देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोलंबो। यहां भारत और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच पहला चार दिवसीय यूथ टेस्ट खेला जा रहा है। इसमें भारतीय टीम ने जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। श्रीलंका को पहली पारी में 244 रन पर ढेर करने के बाद भारत ने अपनी पहली पारी में 589 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में श्रीलंका ने आज गुरुवार को टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में 60 ओवर में 177 रन की कीमत पर तीन विकेट खो दिए थे। श्रीलंका को अब भी पारी की हार से बचने के लिए 168 रन और चाहिए, जबकि उसके सात विकेट बचे हैं। निशान मदुस्का (104) ने शतक जमाया। नुवानिदु फर्नाडो 19 और प्रसिंदू सूर्यबांद्रा 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
श्रीलंका के तीनों विकेट मोहित जांगड़ा ने लिए। आज सुबह भारत ने अपनी पारी 473/5 रन से आगे बढ़ाई। टीम ने 116 रन और जोडक़र शेष पांच विकेट खो दिए। आयुष बदोनी 205 गेंदों पर 19 चौकों व चार छक्कों की मदद से 185 रन पर नाबाद लौटे। हालांकि फैंस सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा उत्सुक थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
माता-पिता बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद
दिल्ली में बेटे ने 75 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी
मूसेवाला के पैतृक गांव पहुंचे राहुल गांधी, माता-पिता से मिलकर जताया दुख