BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पहला T20 मैच : वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

पहला T20 मैच : वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरायासेंट किट्स। दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने बारिश से बाधित पहले टी20 मैच में बुधवार को यहां डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को सात विकेट से मात दी। तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया और निर्धारित 20 ओवर में मेहमान टीम ने नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए। 

जवाब में दूसरी पारी शुरू होने से पहले बारिश ने मैच में बाधा डाली और डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 11 ओवर में 91 रनों का लक्ष्य दिया गया, जिसे मेजबान टीम ने 9.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए रसैल ने सबसे ज्यादा नाबाद 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। 

रसैल के साथ रोवमेन पॉवेल भी 15 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। मार्लन सैमुअल्स ने भी दो चौके और दो छक्के की मदद से 26 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने दो और रुबेल हुसैन ने एक विकेट लिया।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More