BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लंदन। भारत के खिलाफ यहां ओवल मैदान पर जारी पांच मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को धीमी पारी खेलने के कारण इंग्लैंड के खिलाडिय़ों ने मोइन अली की तुलना अपने समय के महान बल्लेबाज ज्योफ्री बायकाट से की। मोइन ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन 170 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली जिसके बाद चायकाल के समय साथी खिलाडिय़ों ने उन्हें बायकाट बुलाना शुरू कर दिया। बायकाट भी अपने समय में कलात्मक लेकिन धीमी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। मोइन ने हालांकि एक छोर देर तक थामे रखा लेकिन वे अपनी पारी में कई बार बीट हुए। विराट कोहली से उनका कैच भी छूटा। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने मोइन के हवाले से बताया, चायकाल के समय जब मैं पवेलियनन पहुंचा तो सभी खिलाड़ी मुझे ज्योफ्री बायकाट कहने लगे। उसके बाद, जब वही खिलाड़ी खुद मैदान पर खेलने आए और जब पहली ही गेंद उनसे मिस हुई तो मुझे बहुत मजा आया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार (7 सितंबर) से यहां के द ओवल मैदान पर सीरीज का 5वां व अंतिम टेस्ट खेला जाएगा। साउथम्पटन में खेले गए पिछले टेस्ट में भारत को 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान विराट कोहली ने उस टेस्ट में पहली बार पिछली टेस्ट में खेली अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि माना जा रहा है कि कोहली अंतिम टेस्ट में फिर से बदलाव कर सकते हैं। शुरुआती दो टेस्ट में मिली हार के बाद सलामी बल्लेबाज मुरली विजय की जगह पृथ्वी शॉ को चुना गया था, पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद एक और बल्लेबाज हनुमा विहारी को कुलदीप यादव की जगह चुना गया, लेकिन उन्हें भी डेब्यू का इंतजार है। इस टेस्ट में इन दो में से किसी एक को लिया जा सकता है। विहारी की मौजूदा भारतीय क्रिकेटर्स में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत है। उनका डिफेंस काफी ठोस है। वे भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 292वें क्रिकेटर बन सकते हैं। विहारी को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के स्थान पर चुनने की संभावना है। अगर हार्दिक को नहीं लिया जाता है तो हार्दिक के तीन विदेशी दौरों में पहली बार ऐसा होगा जब वे अंतिम एकादश के सदस्य नहीं होंगे। हार्दिक इस दौरे पर बल्ले और गेंद दोनों से ही ज्यादा सफल नहीं रहे हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

न्योन (स्विट्जरलैंड)। यूरोप के शीर्ष स्तरीय कोचों ने यूईएफए से फुटबॉल प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल होने वाले अवे गोल के नियम पर समीक्षा की मांग की है। वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, कोचों का कहना है कि अवे गोल को स्कोर करना अब उतना मुश्किल नहीं रह गया है, जितना पहले हुआ करता था। यूईएफए के डिप्टी महासचिव जियोर्जियो मार्चेती ने इस बात की पुष्टि की है कि यूरोपीय महासंघ इस मामले पर चर्चा करेगा। इस अवे गोल के इस्तेमाल से ही दो क्लबों के बीच औसत परिणाम के तहत नॉकआउट में पहुंचने वाले क्लब का फैसला किया जाता है। वार्षिक बैठक में अवे गोल की समीक्षा की मांग करने वाले कोचों में जुवेंतस के कोच मासिमिलियानो एलेग्री, नेपोली के कोच कार्लोस एंसेलोटी, आर्सेनल कोच उनाई एमेरी, रियल मेड्रिड कोच जुलेन लोपेतेगुई, मैनचेस्टर युनाइटेड कोच जोस मोरिन्हो, पेरिस सेंट जर्मेन के कोच थोमस तुशेल और आर्सेनल फुटबॉल क्लब के पूर्व कोच आर्सेने वेंगर शामिल थे।    मार्चेती ने कहा, कोचों का मानना है कि अवे गोल को स्कोर करना उतना मुश्किल नहीं रह गया है, जितना पहले कभी हुआ करता था। उन्हें लगता है कि इस नियम की समीक्षा होनी चाहिए और हम ऐसा करेंगे।     साभार-khaskhabar.com

Read More

साउथम्पटन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मिली हार की वजह उपरी क्रम की असफलता को बताया है। मैन आफ द मैच मोइन अली (71/4) और जेम्स एंडरसन तथा बेन स्टोक्स के दो-दो विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को 60 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।    कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने सोचा कि इंग्लैंड ने हमें यह लक्ष्य देने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जिस तरह की पिच थी और गेंद घूम रही थी उससे हमारे लिए यह चुनौतीपूर्ण था। हमने सोचा कि हमारे पास इस मैच को जीतने का अच्छा मौका है, लेकिन हमें वह शुरूआत नहीं मिल पाई जो हम चाहते थे।’’    भारतीय टीम ने लंच से पहले 42 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन लंच के बाद वह एक समय तीन विकेट पर 123 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और इसके बाद उसने आखिरी के सात विकेट 61 रन जोडक़र गंवा दिए। मेहमान टीम चायकाल के बाद 69.4 ओवर में 184 रन पर ऑलआउट हो गई।    कप्तान ने कहा, ‘‘ उन्होंने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और हमें दबाव में बनाए रखा। इसका श्रेय उनकी अच्छी गेंदबाजी को जाता है। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है। आप बड़ी साझेदारी करके ही मैच जीत सकते हैं लेकिन हम हमेशा दबाव में रहे।’’ मेजबान इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सात सितंबर से लंदन में खेला जाएगा।    कोहली ने अगले मैच को लेकर कहा, ‘‘आखिरी मैच से पहले हमें इस मैच के सकारात्मक पक्षों को देखना होगा। मुझे नहीं लगता कि हमने बहुत ज्यादा गलतियां की। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है क्योंकि उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया।’’   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इस समय भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। ईशांत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके थे। वे नॉटिंघम में खेले गए पिछले टेस्ट में भी चार महत्वपूर्ण विकेट झटकने में सफल रहे।  2 सितंबर को 30 साल के होने जा रहे ईशांत से साउथम्पटन में 30 अगस्त से होने जा रहे चौथे टेस्ट में भी भारत को काफी उम्मीदें रहेंगी। वे इस टेस्ट में 250 का आंकड़ा छूने को तैयार है। भारत के छह गेंदबाज यह मील का पत्थर पार कर चुके हैं। ईशांत के 85 टेस्ट में 35.16 के औसत व 3.25 के इकोनोमी रेट के साथ 249 विकेट हैं। ईशांत का पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74/7 विकेट है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज गुरुवार को जारी आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। कोहली ने स्टीवन स्मिथ (929 अंक) को पछाड़ा है। कोहली ने बुधवार को ट्रेंटब्रिज (नॉटिंघम) में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुए तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में 97 और 103 रन बनाए थे। भारत ने यह टेस्ट 203 रन से जीता। इससे पहले बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में 149 व 51 रन की पारियों की मदद से कोहली पहली बार टॉप पोजिशन पर आए थे। हालांकि लॉड्र्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद वे दूसरे स्थान पर खिसक गए थे। कोहली के अब 937 अंक हैं, जो रेटिंग पॉइंट के इतिहास में 11वें सर्वश्रेष्ठ अंक हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन (961 अंक) पहले स्थान पर हैं।    चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर कायम हैं। अजिंक्य रहाणे व शिखर धवन 4-4 स्थान के फायदे के साथ क्रमश: 19वें और 22वें स्थान पर आ गए हैं। हार्दिक पांड्या 8 स्थान की छलांग लगाकर 51वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड की ओर से शतक जमाने वाले विकेटकीपर जोस बटलर 22 स्थान चढक़र 47वें स्थान पर आ गए हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नॉटिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को यहां ट्रेंटब्रिज मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार का खेल मैदान गीला होने के कारण करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। अंतिम समाचार मिलने तक इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी 94.5 ओवर में 329 रन पर समेट दी थी। आज आउट होने वाले बल्लेबाज विकेटकीपर ऋषभ पंत (24), रविचंद्रन अश्विन (14), मोहम्मद शमी (3) व जसप्रीत बुमराह (0) हैं। क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड व जेम्स एंडरसन ने 3-3 और आदिल राशिद ने एक विकेट लिया। इससे पहले भारत ने सुबह अपनी पारी 307/6 रन से आगे शुरू की। पहले दिन भारत के लिए कोहली ने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए थे। उनके अलावा उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 81 रनों की पारी खेली थी।    साभार-khaskhabar.com

Read More

 भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र (2018-19) की शुरुआत शुक्रवार से दिलीप ट्रॉफी से हो रही है, जिसके पहले मैच में मौजूदा विजेता इंडिया रेड का सामना इंडिया ग्रीन से होगा। इस टूर्नामेंट के 57वें संस्करण का पहला मैच एनपीआर कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा। इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के अलावा इस टूर्नामेंट की तीसरी टीम इंडिया ब्लू है। लगातार तीसरे साल यह टूर्नामेंट दिन-रात प्रारूप में गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में चार दिवसीय राउंड रोबिन मैच खेले जाएंगे।इसके बाद चार सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा जो पांच दिन का होगा। इंडिया रेड टीम की कप्तानी अभिनव मुकुंद के हाथों में होगी जो इस मौके को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहेंगे। मुकुंद ने पिछले साल श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी विपक्षी टीम इंडिया ग्रीन की कप्तानी पार्थिव पटेल के हाथों में होगी। पार्थिव की नजरें भी टीम में वापसी करने पर होंगी। वह रिद्धिमान साहा की गैरमौजूदगी में टीम में अपना स्थान बनाने की कोशिश करेंगे। दोनों कप्तानों के अलावा चयनकर्ताओं की नजरें बाबा अपराजित, ईशान पोरेल और रजनीश गुरबानी पर भी होंगी। यह सभी इंडिया रेड में खेलेंगे। वहीं इंडिया ग्रीन में भी अशोक डिंडा, अंकित राजपूत, बाबा इंद्रजीत, कर्ण शर्मा और जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी हैं जिनका पिछला सीजन अच्छा रहा था और इन सभी की कोशिश राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की होगी।

Read More

लंदन। भारत को लॉड्र्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में चौथे दिन ही पारी और 159 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। अब भारत पांच मैच की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है। हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हम जिस तरह से यहां खेले उस पर गर्व नहीं कर सकते। पिछले पांच टेस्ट में ऐसा पहली बार हुआ है जब हम पूरी तरह से धराशायी हो गए। हम जिस तरह से खेले उस हिसाब से इस टेस्ट में हम हार के ही योग्य थे।  जब आप मैच खेल रहे हो तो परिस्थितियों के बारे में ज्यादा अंदाजा नहीं लगा सकते। आप इन चीजों को लेकर बैठ नहीं सकते। कई बार कुछ चीजें आपके पक्ष में नहीं जातीं। यहां तक कि गजब की गेंदें पड़ रही थीं, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी इन्हें सही जगह पर डालना जरूरी है। इंग्लैंड के खिलाड़ी काफी निष्ठुर थे और उन्होंने हमें रनों के लिए तरसा दिया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों लंदन के लॉर्ड्स मैदान में ग्राउंड स्टाफ की मदद करते नजर आ रहे हैं। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लिखा गया, अर्जुन तेंदुलकर न सिर्फ एमसीसी यंग क्रिकेटर्स के साथ हाल ही में ट्रेनिंग कर रहे थे, बल्कि वे हमारे ग्राउंड स्टाफ की मदद भी कर रहे हैं।  तेज गेंदबाज अर्जुन ने हाल ही में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां उन्होंने अपना पहला विकेट लिया था। हालांकि अर्जुन दोनों चार दिवसीय मुकाबलों में ज्यादा सफल नहीं रहे थे। अर्जुन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बाएं हाथ से करते हैं। अर्जुन मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के साथ लॉर्ड्स मैदान में अभ्यास भी करते हैं।  उन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास कराने में हिस्सा लिया था। भारत और इंग्लैंड की टीमें इस समय लॉर्ड्स मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

  भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को यहां के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (ईसीजी) पर पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक 194 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे भारत के दूसरी पारी में 47 ओवर में 141/8 रन हो गए थे। आज विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (20), कप्तान विराट कोहली (51), मोहम्मद शमी (0) पैवेलियन लौट गए। सुबह भारत ने अपनी पारी 110/5 रन से आगे शुरू की। इंग्लैंड ने पहली पारी में 287 और दूसरी में 180 और भारत ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

  भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को यहां के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (ईसीजी) पर पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक 194 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे भारत के दूसरी पारी में 47 ओवर में 141/8 रन हो गए थे। आज विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (20), कप्तान विराट कोहली (51), मोहम्मद शमी (0) पैवेलियन लौट गए। सुबह भारत ने अपनी पारी 110/5 रन से आगे शुरू की। इंग्लैंड ने पहली पारी में 287 और दूसरी में 180 और भारत ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More