BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अंतिम टेस्ट में इन दो पर गिरेगी गाज! विराट कोहली इन्हें दे सकते हैं मौका

अंतिम टेस्ट में इन दो पर गिरेगी गाज! विराट कोहली इन्हें दे सकते हैं मौकानई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार (7 सितंबर) से यहां के द ओवल मैदान पर सीरीज का 5वां व अंतिम टेस्ट खेला जाएगा। साउथम्पटन में खेले गए पिछले टेस्ट में भारत को 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान विराट कोहली ने उस टेस्ट में पहली बार पिछली टेस्ट में खेली अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि माना जा रहा है कि कोहली अंतिम टेस्ट में फिर से बदलाव कर सकते हैं।

शुरुआती दो टेस्ट में मिली हार के बाद सलामी बल्लेबाज मुरली विजय की जगह पृथ्वी शॉ को चुना गया था, पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद एक और बल्लेबाज हनुमा विहारी को कुलदीप यादव की जगह चुना गया, लेकिन उन्हें भी डेब्यू का इंतजार है। इस टेस्ट में इन दो में से किसी एक को लिया जा सकता है। विहारी की मौजूदा भारतीय क्रिकेटर्स में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत है। उनका डिफेंस काफी ठोस है।

वे भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 292वें क्रिकेटर बन सकते हैं। विहारी को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के स्थान पर चुनने की संभावना है। अगर हार्दिक को नहीं लिया जाता है तो हार्दिक के तीन विदेशी दौरों में पहली बार ऐसा होगा जब वे अंतिम एकादश के सदस्य नहीं होंगे। हार्दिक इस दौरे पर बल्ले और गेंद दोनों से ही ज्यादा सफल नहीं रहे हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More