BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दिलीप ट्रॉफी : पहले मैच में आमने सामने होंगी पार्थिव-मुकुंद की टीमें

दिलीप ट्रॉफी : पहले मैच में आमने सामने होंगी पार्थिव-मुकुंद की टीमें भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र (2018-19) की शुरुआत शुक्रवार से दिलीप ट्रॉफी से हो रही है, जिसके पहले मैच में मौजूदा विजेता इंडिया रेड का सामना इंडिया ग्रीन से होगा। इस टूर्नामेंट के 57वें संस्करण का पहला मैच एनपीआर कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा। इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के अलावा इस टूर्नामेंट की तीसरी टीम इंडिया ब्लू है। लगातार तीसरे साल यह टूर्नामेंट दिन-रात प्रारूप में गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में चार दिवसीय राउंड रोबिन मैच खेले जाएंगे।

इसके बाद चार सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा जो पांच दिन का होगा। इंडिया रेड टीम की कप्तानी अभिनव मुकुंद के हाथों में होगी जो इस मौके को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहेंगे। मुकुंद ने पिछले साल श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी विपक्षी टीम इंडिया ग्रीन की कप्तानी पार्थिव पटेल के हाथों में होगी। पार्थिव की नजरें भी टीम में वापसी करने पर होंगी। 

वह रिद्धिमान साहा की गैरमौजूदगी में टीम में अपना स्थान बनाने की कोशिश करेंगे। दोनों कप्तानों के अलावा चयनकर्ताओं की नजरें बाबा अपराजित, ईशान पोरेल और रजनीश गुरबानी पर भी होंगी। यह सभी इंडिया रेड में खेलेंगे। वहीं इंडिया ग्रीन में भी अशोक डिंडा, अंकित राजपूत, बाबा इंद्रजीत, कर्ण शर्मा और जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी हैं जिनका पिछला सीजन अच्छा रहा था और इन सभी की कोशिश राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की होगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More