BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अवे गोल के नियम पर समीक्षा चाहते हैं यूरोपीयन क्लबों के कोच

अवे गोल के नियम पर समीक्षा चाहते हैं यूरोपीयन क्लबों के कोचन्योन (स्विट्जरलैंड)। यूरोप के शीर्ष स्तरीय कोचों ने यूईएफए से फुटबॉल प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल होने वाले अवे गोल के नियम पर समीक्षा की मांग की है। वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, कोचों का कहना है कि अवे गोल को स्कोर करना अब उतना मुश्किल नहीं रह गया है, जितना पहले हुआ करता था। यूईएफए के डिप्टी महासचिव जियोर्जियो मार्चेती ने इस बात की पुष्टि की है कि यूरोपीय महासंघ इस मामले पर चर्चा करेगा।

इस अवे गोल के इस्तेमाल से ही दो क्लबों के बीच औसत परिणाम के तहत नॉकआउट में पहुंचने वाले क्लब का फैसला किया जाता है। वार्षिक बैठक में अवे गोल की समीक्षा की मांग करने वाले कोचों में जुवेंतस के कोच मासिमिलियानो एलेग्री, नेपोली के कोच कार्लोस एंसेलोटी, आर्सेनल कोच उनाई एमेरी, रियल मेड्रिड कोच जुलेन लोपेतेगुई, मैनचेस्टर युनाइटेड कोच जोस मोरिन्हो, पेरिस सेंट जर्मेन के कोच थोमस तुशेल और आर्सेनल फुटबॉल क्लब के पूर्व कोच आर्सेने वेंगर शामिल थे। 

 

मार्चेती ने कहा, कोचों का मानना है कि अवे गोल को स्कोर करना उतना मुश्किल नहीं रह गया है, जितना पहले कभी हुआ करता था। उन्हें लगता है कि इस नियम की समीक्षा होनी चाहिए और हम ऐसा करेंगे।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More