BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लॉर्ड्स में इस भूमिका में नजर आए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन

लॉर्ड्स में इस भूमिका में नजर आए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुननई दिल्ली। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों लंदन के लॉर्ड्स मैदान में ग्राउंड स्टाफ की मदद करते नजर आ रहे हैं। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लिखा गया, अर्जुन तेंदुलकर न सिर्फ एमसीसी यंग क्रिकेटर्स के साथ हाल ही में ट्रेनिंग कर रहे थे, बल्कि वे हमारे ग्राउंड स्टाफ की मदद भी कर रहे हैं। 

तेज गेंदबाज अर्जुन ने हाल ही में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां उन्होंने अपना पहला विकेट लिया था। हालांकि अर्जुन दोनों चार दिवसीय मुकाबलों में ज्यादा सफल नहीं रहे थे। अर्जुन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बाएं हाथ से करते हैं। अर्जुन मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के साथ लॉर्ड्स मैदान में अभ्यास भी करते हैं। 

उन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास कराने में हिस्सा लिया था। भारत और इंग्लैंड की टीमें इस समय लॉर्ड्स मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More