BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

5वां टेस्ट : इस कारण इस बल्लेबाज से हुई मोइन अली की तुलना

5वां टेस्ट : इस कारण इस बल्लेबाज से हुई मोइन अली की तुलनालंदन। भारत के खिलाफ यहां ओवल मैदान पर जारी पांच मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को धीमी पारी खेलने के कारण इंग्लैंड के खिलाडिय़ों ने मोइन अली की तुलना अपने समय के महान बल्लेबाज ज्योफ्री बायकाट से की।

मोइन ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन 170 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली जिसके बाद चायकाल के समय साथी खिलाडिय़ों ने उन्हें बायकाट बुलाना शुरू कर दिया। बायकाट भी अपने समय में कलात्मक लेकिन धीमी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। मोइन ने हालांकि एक छोर देर तक थामे रखा लेकिन वे अपनी पारी में कई बार बीट हुए।

विराट कोहली से उनका कैच भी छूटा। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने मोइन के हवाले से बताया, चायकाल के समय जब मैं पवेलियनन पहुंचा तो सभी खिलाड़ी मुझे ज्योफ्री बायकाट कहने लगे। उसके बाद, जब वही खिलाड़ी खुद मैदान पर खेलने आए और जब पहली ही गेंद उनसे मिस हुई तो मुझे बहुत मजा आया।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More