BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने आज रविवार को यहां भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे व अंतिम टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 165 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने 19.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। कप्तान विराट कोहली 61 और दिनेश कार्तिक 22 रन पर नाबाद लौटे। शिखर धवन ने 41, रोहित शर्मा ने 23, लोकेश राहुल ने 14 व ऋषभ पंत ने 0 रन बनाए। इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 164/6 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने चार और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। फिंच ने 28, विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 27, मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। तीन बल्लेबाजों ग्लेन मेक्सवैल, क्रिस लिन व नाथन कोल्टर नाइल ने 13-13 रन का योगदान दिया। नाइल नाबाद रहे। बेन मैक्डरमॉट खाता भी नहीं खोल पाए।भारत ने इस मैच में अंतिम एकादश में एक भी बदलाव नहीं किया। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने चोटिल जेसन बेहरेनडॉर्फ के स्थान पर मिशेल स्टार्क को मौका दिया है। ब्रिसबेन में खेला गया पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से जीता था, जबकि मेलबोर्न में हुआ दूसरा मैच बरसात से धुल गया।भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।ऑस्ट्रेलिया : डी आर्की शॉर्ट, आरोन फिंच, क्रिस लिन, ग्लेन मेक्सवैल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डरमॉट, एलेक्स कैरी, नाथन कोल्टर नाइल, एंड्रयू टाई, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। दाएं हाथ के हरफनमौला क्रिकेटर शेन वाटसन को ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। 37 वर्षीय वाटसन ने वर्ष 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वाटसन के नाम अपनी धरती पर टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड है। वाटसन ने 31 जनवरी 2016 को सिडनी में भारत के खिलाफ 71 गेंदों पर 10 चौकों व 6 छक्कों की मदद से नाबाद 124 रन ठोके थे।  हालांकि ऑस्ट्रेलिया रोमांच से भरा यह मैच अंतिम गेंद पर 7 विकेट से हार गया था। वाटसन ने अपने करिअर में 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी20 मैच खेले। वाटसन के टेस्ट में 3731 रन व 75 विकेट, वनडे में 5757 रन व 168 विकेट और टी20 मैच में 1462 रन व 48 विकेट हैं। ग्लेन मेक्सवैल (ऑस्ट्रेलिया)   कब : 7 फरवरी 2018 कहां : होबर्ट विरुद्ध : इंग्लैंड पारी का विवरण : नाबाद 103 रन, 58 गेंद, 10 चौके, 4 छक्के नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 9 गेंदों पहले 5 विकेट से जीता   डेमियन मार्टिन (ऑस्ट्रेलिया)   कब : 9 जनवरी 2006 कहां : ब्रिसबेन विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका पारी का विवरण : 96 रन, 62 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 95 रन से जीता   डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)   कब : 26 जनवरी 2013 कहां : सिडनी विरुद्ध : श्रीलंका पारी का विवरण : नाबाद 90 रन, 62 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के  नतीजा : श्रीलंका 7 गेंदों पहले 5 विकेट से जीता     साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया अपने घर में भारतीय चुनौती का सामना करने को तैयार है। हालांकि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी में कंगारुओं की राह आसान नहीं होगी, लेकिन उसे घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिल सकता है।  बुधवार (21 नवंबर) को ब्रिस्बेन में तीन मैच की सीरीज का पहला टी20 मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.20 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान आरोन फिंच के हाथों में है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 111 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 57 जीते, 51 हारे, 2 टाई खेले और 1 बेनतीजा रहा।  1   कब : 17 नवंबर 2018 कहां : कारा विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 21 रन से जीता मैन ऑफ द मैच : तबरेज शम्सी (12/1 विकेट)   2   कब : 28 अक्टूबर 2018 कहां : दुबई विरुद्ध : पाकिस्तान नतीजा : पाकिस्तान 33 रन से जीता मैन ऑफ द मैच : शादाब खान (19/3 विकेट)   3   कब : 26 अक्टूबर 2018 कहां : दुबई विरुद्ध : पाकिस्तान नतीजा : पाकिस्तान 11 रन से जीता मैन ऑफ द मैच : इमाद वसीम (नाबाद 1 रन, 8/1 विकेट)   4   कब : 24 अक्टूबर 2018 कहां : अबु धाबी विरुद्ध : पाकिस्तान नतीजा : पाकिस्तान 66 रन से जीता मैन ऑफ द मैच : इमाद वसीम (0 रन, 20/3 विकेट)   5   कब : 22 अक्टूबर 2018 कहां : अबु धाबी विरुद्ध : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 23 गेंदों पहले 7 विकेट से जीता मैन ऑफ द मैच : डी आर्की शॉर्ट (5/0 विकेट, नाबाद 68 रन)     साभार-khaskhabar.com

Read More

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड)। अपने पांच बल्लेबाजों के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से भारत-ए ने मेजबान न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 467 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। न्यूजीलैंड-ए ने इसके जवाब में शानदार शुरुआत करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर बना लिया है। मेजबान टीम अभी भारत-ए के स्कोर से 291 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। कप्तान विल यंग ने 104 गेंदों की पारी में 49 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। स्टंप्स के समय हामिश रदरफोर्ड 169 गेंदों पर 106 रन में 16 चौके और एक छक्का जबकि टिम सिफर्ट 60 गेंदों पर 13 रन में दो चौके लगाकर नाबाद लौटे।  भारत-ए की ओर कृष्णप्पा गौतम ने सफलता हासिल की है। इससे पहले, भारत-ए ने अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 340 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसने आठ विकेट पर 467 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।  मेहमान टीम के लिए पार्थिव पटेल ने 94, हनुमा विहारी ने 86, मयंक अग्रवाल ने 65, पृथ्वी शॉ ने 62, विजय शंकर ने 62, कृष्णप्पा गौतम ने 47, मुरली विजय ने 28 और कप्तान अजिंक्या रहाणे ने 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड-ए की ओर से ब्लेयर टिकनर ने चार और काइल जेमिंसन, डग ब्रेसवेल और थियो वान वाइकोम ने एक-एक विकेट हासिल किया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट वनडे और टी20 में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की पहचान मैच फिनिशर के रूप में है। धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहले टी20 विश्व कप और फिर 2011 में वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था।    धोनी आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई सफलताएं हासिल कर चुके हैं। बहरहाल हम बात करेंगे भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वालों की। इनमें धोनी का नाम सबसे पहले आता है। धोनी 93 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने 37.17 के औसत व 127.09 के स्ट्राइक रेट के साथ 1487 रन बनाए हैं।    वे दो अर्धशतक लगा चुके हैं और टॉप स्कोर 56 रन है। इसके अलावा धोनी ने 54 कैच लिए और 33 स्टंप किए हैं। हालांकि इन दिनों फॉर्म में नहीं होने से 37 वर्षीय धोनी को ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।    अब हम देखेंगे भारत के लिए सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले 5 और खिलाडिय़ों का प्रदर्शन :-   रोहित शर्मा   टी20 मैच : 87 रन : 2207 औसत : 33.43 स्ट्राइक रेट : 138.36 50/100 : 15/4 टॉप स्कोर : 118 रन विकेट : 1   सुरेश रैना   टी20 मैच : 78 रन : 1605 औसत : 29.18 स्ट्राइक रेट : 134.87 50/100 : 5/1 टॉप स्कोर : 101 रन विकेट : 13 औसत : 34.00 इकोनोमी रेट : 7.59 टॉप विश्लेषण : 6/2 विकेट    विराट कोहली   टी20 मैच : 62 रन : 2102 औसत : 48.88 स्ट्राइक रेट : 136.22 50/100 : 18/0 टॉप स्कोर : नाबाद 90 रन विकेट : 4 औसत : 49.50 इकोनोमी रेट : 8.13 टॉप विश्लेषण : 13/1 विकेट    साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। दोनों दिशाओं में गेंद को स्विंग कराने के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मुनाफ पटेल ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट जगत से संन्यास की घोषणा की है। वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के निवासी मुनाफ का कहना है कि अब उनकी उम्र हो चुकी है और उनकी फिटनेस पहले जैसी नहीं है।    मुनाफ ने अपने करियर में कुल 13 टेस्ट मैच, 70 वनडे और तीन टी20 मैच खेले। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2011 में खेला था। पिछले साल गुजरात लॉयंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। 2016 में 35 वर्षीय मुनाफ ने तमिलनाडु के खिलाफ अपना पिछला प्रथम श्रेणी मैच खेला था।   इंग्लैंड के खिलाफ 2006 में मोहाली में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले मुनाफ ने इस मैच में 97 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे। भारत के तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम डेब्यू टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड था, जिसे 2013 में मोहम्मद शमी ने तोड़ा था।मुनाफ ने भारत के लिए खेले गए 70 वनडे मैचों में 86 विकेट लिए। मुनाफ के वनडे करिअर (अप्रैल 2006 से सितंबर 2011) के दौरान भारत की ओर से केवल जहीर खान (116) और हरभजन सिंह (111) ने उनसे ज्यादा विकेट लिए थे। अपने संन्यास की घोषणा कर मुनाफ ने कहा कि युवा खिलाड़ी अवसरों का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में वह उनके रास्ते में खड़े नहीं रह सकते। सबसे बड़ी बात यह है कि उनके लिए आगे बढऩे हेतु कोई प्रेरणा नहीं रह गई है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का अपने घर में जोरदार खेल जारी है। भारत ने दो मैच की टेस्ट सीरीज 2-0 से और पांच मैच की वनडे सीरीज 3-1 से जीती। अब दोनों देशों के बीच टी20 की जंग की बारी है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि कैरेबियाई टीम की बागडोर कार्लोस ब्रेथवेट संभालेंगे। इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी है।  उसने भारत को 5 बार हार का मजा चखाया, जबकि टीम इंडिया को 2 दफा ही जीत मिली है। एक मैच रद्द हो गया था। ओवरऑल देखें तो भारत ने अब तक कुल 104 टी20 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 65 में जीत और 36 में हार मिली। एक मैच टाई और दो बेनतीजा रहे। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने 101 टी20 मैच में से 47 जीते व इतने ही हारे हैं। तीन टाई खेले और चार बेनतीजा रहे।    1   कब : 12 जून 2009 कहां : लॉड्र्स नतीजा : वेस्टइंडीज 8 गेंदों पहले 7 विकेट से जीता मैन ऑफ द मैच : ड्वेन ब्रावो (38/4 विकेट, नाबाद 66 रन)   2   कब : 9 मई 2010 कहां : ब्रिजटाउन नतीजा : वेस्टइंडीज 14 रन से जीता मैन ऑफ द मैच : क्रिस गेल (98 रन)   3   कब : 4 जून 2011 कहां : पोर्ट ऑफ स्पेन नतीजा : भारत 16 रन से जीता मैन ऑफ द मैच : सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (43 रन)   4   कब : 23 मार्च 2014 कहां : ढाका नतीजा : भारत 2 गेंदों पहले 7 विकेट से जीता मैन ऑफ द मैच : अमित मिश्रा (18/2 विकेट)       साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता। भारत की टी20 टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज में आराम दिया गया है ताकि दूसरे खिलाडिय़ों को मौका दिया जाए और देखा जा सके कि दूसरे खिलाड़ी इस मौके का कैसे फायदा उठाते हैं। रोहित ने कहा कि यह फैसला अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। धोनी को वेस्टइंडीज और फिर ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। वहीं धोनी को लेकर टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे से पहले कहा था कि पूर्व कप्तान टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। रोहित ने रविवार को होने वाले पहले टी20 मैच से पहले माना कि धोनी के अनुभव की टीम को कमी खलेगी, लेकिन इससे टीम प्रबंधन को देखने का मौका मिलेगा कि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक इस मौके को कैसे भुनाते हैं। रोहित ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, उनके अनुभव की कमी जरूर खलेगी, लेकिन यह दूसरे खिलाडिय़ों को मौका देगी ताकि वे अपने आपको साबित कर सकें। सलामी बल्लेबाज ने कहा कि जो खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं उन्होंने अपने राज्यों की टीमों के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हम विश्व कप में सीमित संसाधनों के साथ नहीं जा सकते।    हमारे पास विकल्प होना जरूरी है। यह मौका है इन सभी खिलाडिय़ों को परखने का। रोहित ने कहा कि धोनी हमारे लिए लंबे समय से बड़े खिलाड़ी रहे हैं। मध्यक्रम में उनके अनुभव की कमी खलेगी, लेकिन पंत और दिनेश के पास यह मौका अच्छा प्रदर्शन करने का और यह बताने का है कि वे क्या कर सकते हैं। भारत ने इस सीरीज के लिए तीन खिलाडिय़ों-क्रूणाल पांड्या, शाहबाज नदीम और खलील अहमद को टी20 टीम में पहली बार जगह दी है। साथ ही श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में वापस बुलाया है। रोहित ने कहा कि 15 खिलाडिय़ों से आगे देखना जरूरी है। रोहित ने कहा कि खिलाडिय़ों को आराम देना भी जरूरी है। विश्व कप आने वाला है इस लिहाज से हमें दबाव का भी ध्यान रखना है। हमें इस तरह के जरूरी कदम उठाने होंगे।   हमें उन खिलाडिय़ों को मौका देना होगा, जो टीम के दरवाजे खटखटा रहे हैं। कई नए चेहरे हैं। शाहबाज नदीम पहली बार टीम में आए हैं। क्रूणाल पहले टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। ये कुछ नाम हैं जो आगे आए हैं। हमें देखना होगा कि उनके पास क्या प्रतिभा है। विंडीज की जो टीम इस सीरीज में उतर रही है उसमें केरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी हैं।    रोहित ने माना कि खेल के सबसे छोटे प्रारुप में विंडीज टीम काफी मजबूत है। उन्होंने कहा, वह खतरनाक टीम है। वह टी20 विश्व कप की विजेता। जब टी20 की बात आती है तो विश्व की सबसे मजबूत टीम है। हमने इस बात को अतीत में देखा है। कप्तान ने कहा, वे काफी टी20 क्रिकेट खेलते हैं और हमारी तरह उनकी भी लीग है। उनके पास अनुभव है और यह प्रारूप है, जिसका वो लुत्फ उठाते हैं।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज व पूर्व कप्तान अजहर अली ने टेस्ट करियर पर ध्यान देने के लिए वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। अजहर ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एकदिवसीय प्रारूप को अलविदा कहने की घोषणा की। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अजहर के हवाले से लिखा है कि मैंने यह फैसला अचानक नहीं लिया है। मैं इस बारे में काफी दिनों से सोच रहा था। यह टेस्ट पर ध्यान देने का सही समय है। पाकिस्तान के पास वनडे के कई शानदार खिलाड़ी हैं।  अजहर पाकिस्तान की वनडे टीम के नियमित सदस्य नहीं थे। वे लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस सीरीज के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। वे कभी भी पाकिस्तान की टी20 टीम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह का बोझ लेकर संन्यास नहीं ले रहा हूं। यह मेरा निजी फैसला है। मैं पूरी ऊर्जा के साथ टेस्ट पर ध्यान देना चाहता हूं और अपने करियर रिकॉर्ड को सुधारना चाहता हूं। मुझे किसी तरह का पछतावा नहीं है क्योंकि मैंने हमेशा पूरी कोशिश की है। अजहर पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।  पूर्व कप्तान ने कहा, एक पूर्व कप्तान के तौर पर मैं टीम को आने वाले अहम सीजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आगे विश्व कप भी है। मैं पूरी तरह से सरफराज अहमद का समर्थन करता हूं। वे टीम का अच्छे से नेतृत्व कर रहे हैं। अजहर ने पाकिस्तान के लिए 53 वनडे मैच खेले जिनमें उन्होंने 36.09 के औसत से 1845 रन बनाए। वनडे में उनके नाम तीन शतक और 12 अर्धशतक हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भारत को शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पुणे में खेले गए पांच मैच की सीरीज के तीसरे वनडे में 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के शतक के बावजूद 47.4 ओवर में 240 रन पर ही ढेर हो गई।  कोहली ने 119 गेंदों पर 10 चौकों व एक छक्के की मदद से 107 रन बनाए। यह 29 वर्षीय कोहली के अंतरराष्ट्रीय करिअर का 62वां शतक है और वे इस मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए हैं। कोहली के 73 टेस्ट में 24 और 214 वनडे में 38 शतक हो गए हैं। हालांकि वे अभी तक टी20 में शतक का खाता नहीं खोल पाए हैं। अब हम देखेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सर्वाधिक सैकड़े उड़ाने वाले 5 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :- सचिन तेंदुलकर (भारत)   मैच : 664 रन : 34357 औसत : 48.52 अर्धशतक : 164 शतक : 100 टॉप स्कोर : नाबाद 248 रन   रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी)   मैच : 560 रन : 27483 औसत : 45.95 अर्धशतक : 146 शतक : 71 टॉप स्कोर : 257 रन    कुमार संगकारा (श्रीलंका, एशिया, आईसीसी)   मैच : 594 रन : 28016 औसत : 46.77 अर्धशतक : 153 शतक : 63 टॉप स्कोर : 319 रन      साभार-khaskhabar.com 

Read More

पुणे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अंतिम समाचार मिलने तक वेस्टइंडीज के 46 ओवर में 242/8 रन हो गए थे। जसप्रीत बुमराह ने 3, कुलदीप यादव ने 2 और खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार व युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया है। भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेला गया पहला वनडे जीता था, जबकि विशाखापट्टनम में दूसरा वनडे टाई रहा था। इस मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में तीन बदलाव हुए हैं। उमेश यादव, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद को टीम में शामिल किया गया है।  इसके अलावा वेस्टइंडीज टीम में भी इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है। अंतिम एकादश में फेबियन एलीन को देवेंद्र बिशू की जगह शामिल किया गया है। एलीन अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे। भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाति रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल। वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), कीरेन पॉवेल, चंद्रपाल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेतमायेर, मार्लोन सैमुअल्स, रोवमैन पॉवेल, एश्ले नर्स, फेबियन एलीन, केमार रोच, ओबेड मेकॉय।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

पॉचेफस्ट्रम। दक्षिण अफ्रीका ने यहां शुक्रवार देर रात खेले गए दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को छह विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली जिम्बाब्वे को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 132 रनों पर रोक दिया और इस आसान से लक्ष्य को 15.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। उसके लिए सबसे ज्यादा 41 रन सीन विलियम्स ने बनाए। विलियम्स ने अपनी पारी में 28 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के मारे। ब्रेंडन टेलर ने 35 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। कप्तान हेमिल्टन मासाकाड्जा ने 21 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं मिली। उसने अपने तीन विकेट महज 58 रनों पर ही खो दिए थे। वान डर डुसेन (13), क्विंटन डी कॉक (26), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (12) तीनों पैवेलियन में बैठ गए थे। जीन पॉल डुमिनी (नाबाद 33) और हेनरिक क्लासेन (22) ने टीम को संभालते हुए 102 के कुल स्कोर पर पहुंचाया। यहां क्लासेन पैवेलियन पहुंच गए। डेविड मिलर (नाबाद 19) ने डुमिनी के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। साभार-khaskhabar.com   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More