देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का अपने घर में जोरदार खेल जारी है। भारत ने दो मैच की टेस्ट सीरीज 2-0 से और पांच मैच की वनडे सीरीज 3-1 से जीती। अब दोनों देशों के बीच टी20 की जंग की बारी है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि कैरेबियाई टीम की बागडोर कार्लोस ब्रेथवेट संभालेंगे। इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी है।
उसने भारत को 5 बार हार का मजा चखाया, जबकि टीम इंडिया को 2 दफा ही जीत मिली है। एक मैच रद्द हो गया था। ओवरऑल देखें तो भारत ने अब तक कुल 104 टी20 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 65 में जीत और 36 में हार मिली। एक मैच टाई और दो बेनतीजा रहे। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने 101 टी20 मैच में से 47 जीते व इतने ही हारे हैं। तीन टाई खेले और चार बेनतीजा रहे।
1
कब : 12 जून 2009
कहां : लॉड्र्स
नतीजा : वेस्टइंडीज 8 गेंदों पहले 7 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : ड्वेन ब्रावो (38/4 विकेट, नाबाद 66 रन)
2
कब : 9 मई 2010
कहां : ब्रिजटाउन
नतीजा : वेस्टइंडीज 14 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : क्रिस गेल (98 रन)
3
कब : 4 जून 2011
कहां : पोर्ट ऑफ स्पेन
नतीजा : भारत 16 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (43 रन)
4
कब : 23 मार्च 2014
कहां : ढाका
नतीजा : भारत 2 गेंदों पहले 7 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : अमित मिश्रा (18/2 विकेट)
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
भारत का बड़ी आर्थिक शक्ति बनना 'ग्लोबल साउथ' देशों की मदद में सहायक: विदेश मंत्री जयशंकर