BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पहला टेस्ट : भारत-ए का बड़ा स्कोर, न्यूजीलैंड-ए की भी बढिय़ा शुरुआत

पहला टेस्ट : भारत-ए का बड़ा स्कोर, न्यूजीलैंड-ए की भी बढिय़ा शुरुआतमाउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड)। अपने पांच बल्लेबाजों के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से भारत-ए ने मेजबान न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 467 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। न्यूजीलैंड-ए ने इसके जवाब में शानदार शुरुआत करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर बना लिया है।

मेजबान टीम अभी भारत-ए के स्कोर से 291 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। कप्तान विल यंग ने 104 गेंदों की पारी में 49 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। स्टंप्स के समय हामिश रदरफोर्ड 169 गेंदों पर 106 रन में 16 चौके और एक छक्का जबकि टिम सिफर्ट 60 गेंदों पर 13 रन में दो चौके लगाकर नाबाद लौटे। 

भारत-ए की ओर कृष्णप्पा गौतम ने सफलता हासिल की है। इससे पहले, भारत-ए ने अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 340 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसने आठ विकेट पर 467 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। 

मेहमान टीम के लिए पार्थिव पटेल ने 94, हनुमा विहारी ने 86, मयंक अग्रवाल ने 65, पृथ्वी शॉ ने 62, विजय शंकर ने 62, कृष्णप्पा गौतम ने 47, मुरली विजय ने 28 और कप्तान अजिंक्या रहाणे ने 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड-ए की ओर से ब्लेयर टिकनर ने चार और काइल जेमिंसन, डग ब्रेसवेल और थियो वान वाइकोम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More