BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तीसरा T20 मैच : कोहली की कप्तानी पारी, भारत ने बराबर कराई सीरीज

तीसरा T20 मैच : कोहली की कप्तानी पारी, भारत ने बराबर कराई सीरीजसिडनी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने आज रविवार को यहां भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे व अंतिम टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 165 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने 19.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। कप्तान विराट कोहली 61 और दिनेश कार्तिक 22 रन पर नाबाद लौटे। शिखर धवन ने 41, रोहित शर्मा ने 23, लोकेश राहुल ने 14 व ऋषभ पंत ने 0 रन बनाए। इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 164/6 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने चार और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। फिंच ने 28, विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 27, मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। तीन बल्लेबाजों ग्लेन मेक्सवैल, क्रिस लिन व नाथन कोल्टर नाइल ने 13-13 रन का योगदान दिया। नाइल नाबाद रहे। बेन मैक्डरमॉट खाता भी नहीं खोल पाए।

भारत ने इस मैच में अंतिम एकादश में एक भी बदलाव नहीं किया। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने चोटिल जेसन बेहरेनडॉर्फ के स्थान पर मिशेल स्टार्क को मौका दिया है। ब्रिसबेन में खेला गया पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से जीता था, जबकि मेलबोर्न में हुआ दूसरा मैच बरसात से धुल गया।


भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।

ऑस्ट्रेलिया : डी आर्की शॉर्ट, आरोन फिंच, क्रिस लिन, ग्लेन मेक्सवैल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डरमॉट, एलेक्स कैरी, नाथन कोल्टर नाइल, एंड्रयू टाई, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More