BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया है यह फैसला : रोहित

विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया है यह फैसला : रोहितकोलकाता। भारत की टी20 टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज में आराम दिया गया है ताकि दूसरे खिलाडिय़ों को मौका दिया जाए और देखा जा सके कि दूसरे खिलाड़ी इस मौके का कैसे फायदा उठाते हैं। रोहित ने कहा कि यह फैसला अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

धोनी को वेस्टइंडीज और फिर ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। वहीं धोनी को लेकर टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे से पहले कहा था कि पूर्व कप्तान टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। रोहित ने रविवार को होने वाले पहले टी20 मैच से पहले माना कि धोनी के अनुभव की टीम को कमी खलेगी, लेकिन इससे टीम प्रबंधन को देखने का मौका मिलेगा कि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक इस मौके को कैसे भुनाते हैं।

रोहित ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, उनके अनुभव की कमी जरूर खलेगी, लेकिन यह दूसरे खिलाडिय़ों को मौका देगी ताकि वे अपने आपको साबित कर सकें। सलामी बल्लेबाज ने कहा कि जो खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं उन्होंने अपने राज्यों की टीमों के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हम विश्व कप में सीमित संसाधनों के साथ नहीं जा सकते। 

 

हमारे पास विकल्प होना जरूरी है। यह मौका है इन सभी खिलाडिय़ों को परखने का। रोहित ने कहा कि धोनी हमारे लिए लंबे समय से बड़े खिलाड़ी रहे हैं। मध्यक्रम में उनके अनुभव की कमी खलेगी, लेकिन पंत और दिनेश के पास यह मौका अच्छा प्रदर्शन करने का और यह बताने का है कि वे क्या कर सकते हैं। भारत ने इस सीरीज के लिए तीन खिलाडिय़ों-क्रूणाल पांड्या, शाहबाज नदीम और खलील अहमद को टी20 टीम में पहली बार जगह दी है। साथ ही श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में वापस बुलाया है। रोहित ने कहा कि 15 खिलाडिय़ों से आगे देखना जरूरी है। रोहित ने कहा कि खिलाडिय़ों को आराम देना भी जरूरी है। विश्व कप आने वाला है इस लिहाज से हमें दबाव का भी ध्यान रखना है। हमें इस तरह के जरूरी कदम उठाने होंगे।

 

हमें उन खिलाडिय़ों को मौका देना होगा, जो टीम के दरवाजे खटखटा रहे हैं। कई नए चेहरे हैं। शाहबाज नदीम पहली बार टीम में आए हैं। क्रूणाल पहले टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। ये कुछ नाम हैं जो आगे आए हैं। हमें देखना होगा कि उनके पास क्या प्रतिभा है। विंडीज की जो टीम इस सीरीज में उतर रही है उसमें केरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी हैं। 

 

रोहित ने माना कि खेल के सबसे छोटे प्रारुप में विंडीज टीम काफी मजबूत है। उन्होंने कहा, वह खतरनाक टीम है। वह टी20 विश्व कप की विजेता। जब टी20 की बात आती है तो विश्व की सबसे मजबूत टीम है। हमने इस बात को अतीत में देखा है। कप्तान ने कहा, वे काफी टी20 क्रिकेट खेलते हैं और हमारी तरह उनकी भी लीग है। उनके पास अनुभव है और यह प्रारूप है, जिसका वो लुत्फ उठाते हैं।

 

 

 

साभार-khaskhabar.com  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More