BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एमएस धोनी ने खेले हैं टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक T20 मैच, ये हैं...

एमएस धोनी ने खेले हैं टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक T20 मैच, ये हैं...नई दिल्ली। क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट वनडे और टी20 में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की पहचान मैच फिनिशर के रूप में है। धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहले टी20 विश्व कप और फिर 2011 में वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। 

 

धोनी आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई सफलताएं हासिल कर चुके हैं। बहरहाल हम बात करेंगे भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वालों की। इनमें धोनी का नाम सबसे पहले आता है। धोनी 93 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने 37.17 के औसत व 127.09 के स्ट्राइक रेट के साथ 1487 रन बनाए हैं। 

 

वे दो अर्धशतक लगा चुके हैं और टॉप स्कोर 56 रन है। इसके अलावा धोनी ने 54 कैच लिए और 33 स्टंप किए हैं। हालांकि इन दिनों फॉर्म में नहीं होने से 37 वर्षीय धोनी को ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। 

 

अब हम देखेंगे भारत के लिए सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले 5 और खिलाडिय़ों का प्रदर्शन :-

 

रोहित शर्मा

 

टी20 मैच : 87

रन : 2207

औसत : 33.43

स्ट्राइक रेट : 138.36

50/100 : 15/4

टॉप स्कोर : 118 रन

विकेट : 1

 

सुरेश रैना

 

टी20 मैच : 78

रन : 1605

औसत : 29.18

स्ट्राइक रेट : 134.87

50/100 : 5/1

टॉप स्कोर : 101 रन

विकेट : 13

औसत : 34.00

इकोनोमी रेट : 7.59

टॉप विश्लेषण : 6/2 विकेट 

 

विराट कोहली

 

टी20 मैच : 62

रन : 2102

औसत : 48.88

स्ट्राइक रेट : 136.22

50/100 : 18/0

टॉप स्कोर : नाबाद 90 रन

विकेट : 4

औसत : 49.50

इकोनोमी रेट : 8.13

टॉप विश्लेषण : 13/1 विकेट 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More