BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अजहर ने कहा, मैं किसी तरह का बोझ लेकर संन्यास नहीं ले रहा

अजहर ने कहा, मैं किसी तरह का बोझ लेकर संन्यास नहीं ले रहालाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज व पूर्व कप्तान अजहर अली ने टेस्ट करियर पर ध्यान देने के लिए वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। अजहर ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एकदिवसीय प्रारूप को अलविदा कहने की घोषणा की।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अजहर के हवाले से लिखा है कि मैंने यह फैसला अचानक नहीं लिया है। मैं इस बारे में काफी दिनों से सोच रहा था। यह टेस्ट पर ध्यान देने का सही समय है। पाकिस्तान के पास वनडे के कई शानदार खिलाड़ी हैं। 

अजहर पाकिस्तान की वनडे टीम के नियमित सदस्य नहीं थे। वे लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस सीरीज के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। वे कभी भी पाकिस्तान की टी20 टीम में शामिल नहीं हो सके।

उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह का बोझ लेकर संन्यास नहीं ले रहा हूं। यह मेरा निजी फैसला है। मैं पूरी ऊर्जा के साथ टेस्ट पर ध्यान देना चाहता हूं और अपने करियर रिकॉर्ड को सुधारना चाहता हूं। मुझे किसी तरह का पछतावा नहीं है क्योंकि मैंने हमेशा पूरी कोशिश की है। अजहर पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। 

पूर्व कप्तान ने कहा, एक पूर्व कप्तान के तौर पर मैं टीम को आने वाले अहम सीजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आगे विश्व कप भी है। मैं पूरी तरह से सरफराज अहमद का समर्थन करता हूं। वे टीम का अच्छे से नेतृत्व कर रहे हैं। अजहर ने पाकिस्तान के लिए 53 वनडे मैच खेले जिनमें उन्होंने 36.09 के औसत से 1845 रन बनाए। वनडे में उनके नाम तीन शतक और 12 अर्धशतक हैं।

 

साभार-khaskhabar.com  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More