BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

आतंकी मसूद अजहर की धमकी, राम मंदिर बना तो दिल्ली में फैला देंगे तबाही

आतंकी मसूद अजहर की धमकी, राम मंदिर बना तो दिल्ली में फैला देंगे तबाहीनई दिल्ली। देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासी गरमा-गर्मी तेज हो गई है। राम मंदिर मुद्दे पर बहस और सियासी बयानबाजी तेजी से जारी है। इस बीच आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने एक ऑडियो जारी कर भारत को धमकी दी है।

मसूद अजहर ने कहा कि अगर अयोध्या में राम मंदिर बना तो दिल्ली से लेकर काबुल तक तबाही मच जाएगी। वहीं, मसूद की इस धमकी के बाद खुफिया सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 

बाबरी मस्जिद को लेकर ऑडियो जारी किया...

खबर है कि भारत को धमकी देते हुए मसूद अजहर ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक ऑडियो जारी किया है। ये ऑडियो 9 मिनट का है। ऑडियो में मसूद ने धमकी देते हुए कहा, अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराकर मंदिर बनाया गया है। वहीं हिंदू त्रिशूल लेकर इकठ्ठा हो रहे हैं। 

मुसलमानों को डराया जा रहा है। ऐसे में हमें आगे आना होगा। ऑडियो में जैश सरगना मसूद अजहर कह रहा है, अगर बाबरी मस्जिद वाले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ, तो मेरे लड़ाके दिल्ली से लेकर काबुल तक धमाके से तबाही मचा देंगे। कश्मीर में लगातार आतंकियों को भेजता रहता है जैश ए मोहम्मद...

मसूद अजहर ने इस ऑडियो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी कई बातें कही हैं। उसने कहा कि ये सब मोदी चुनाव के लिए कर रहा है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में जैश ए मोहम्मद लगातार आतंकियों को भेजता रहता है ताकि वह भारत में अपने खौफनाक मंसूबों को अंजाम दे सकें लेकिन भारत के सुरक्षाकर्मी उन्हें उनके ढेर कर जहन्नुम भेजते रहते हैं।

 

नवंबर 2016 में नगरोटा में एक आर्मी कैंप में हुआ था हमला...

एनआईए ने नगरोटा में सेना के शिविर पर हमला मामले में मौलाना मसूद अजहर के भाई और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना अब्दुल रऊफ असगर समेत 13 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। 

 

दरअसल जम्मू कश्मीर के नगरोटा में एक आर्मी कैंप में नवंबर 2016 में हमला हुआ था। एनआईए के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि दंड संहिता, गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

 

असगर नगरोटा हमले का था सरगना... 

प्रवक्ता ने बताया कि जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि इन लोगों ने भारी मात्रा में हथियारों से लैस तीन लोगों के एक समूह को सांबा-कठुआ से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से जम्मू के होटल जगदंबा तक और फिर नगरोटा तक अपने वाहन में पहुंचाया था। बता दें कि पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद के तीन सदस्यों ने सेना के शिविर पर यह हमला किया था, जिसमें 7 सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि 3 अन्य घायल हो गए थे। इस हमले के दौरान तीनों आतंकवादी भी मारे गए थे। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More