BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुनाफ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, बताया यह कारण

मुनाफ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, बताया यह कारणमुंबई। दोनों दिशाओं में गेंद को स्विंग कराने के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मुनाफ पटेल ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट जगत से संन्यास की घोषणा की है। वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के निवासी मुनाफ का कहना है कि अब उनकी उम्र हो चुकी है और उनकी फिटनेस पहले जैसी नहीं है। 

 

मुनाफ ने अपने करियर में कुल 13 टेस्ट मैच, 70 वनडे और तीन टी20 मैच खेले। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2011 में खेला था। पिछले साल गुजरात लॉयंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। 2016 में 35 वर्षीय मुनाफ ने तमिलनाडु के खिलाफ अपना पिछला प्रथम श्रेणी मैच खेला था।

 

इंग्लैंड के खिलाफ 2006 में मोहाली में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले मुनाफ ने इस मैच में 97 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे। भारत के तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम डेब्यू टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड था, जिसे 2013 में मोहम्मद शमी ने तोड़ा था।मुनाफ ने भारत के लिए खेले गए 70 वनडे मैचों में 86 विकेट लिए। मुनाफ के वनडे करिअर (अप्रैल 2006 से सितंबर 2011) के दौरान भारत की ओर से केवल जहीर खान (116) और हरभजन सिंह (111) ने उनसे ज्यादा विकेट लिए थे। अपने संन्यास की घोषणा कर मुनाफ ने कहा कि युवा खिलाड़ी अवसरों का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में वह उनके रास्ते में खड़े नहीं रह सकते। सबसे बड़ी बात यह है कि उनके लिए आगे बढऩे हेतु कोई प्रेरणा नहीं रह गई है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More