देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पॉचेफस्ट्रम। दक्षिण अफ्रीका ने यहां शुक्रवार देर रात खेले गए दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को छह विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली जिम्बाब्वे को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 132 रनों पर रोक दिया और इस आसान से लक्ष्य को 15.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
जिम्बाब्वे के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। उसके लिए सबसे ज्यादा 41 रन सीन विलियम्स ने बनाए। विलियम्स ने अपनी पारी में 28 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के मारे। ब्रेंडन टेलर ने 35 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। कप्तान हेमिल्टन मासाकाड्जा ने 21 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं मिली। उसने अपने तीन विकेट महज 58 रनों पर ही खो दिए थे। वान डर डुसेन (13), क्विंटन डी कॉक (26), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (12) तीनों पैवेलियन में बैठ गए थे। जीन पॉल डुमिनी (नाबाद 33) और हेनरिक क्लासेन (22) ने टीम को संभालते हुए 102 के कुल स्कोर पर पहुंचाया। यहां क्लासेन पैवेलियन पहुंच गए। डेविड मिलर (नाबाद 19) ने डुमिनी के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
T20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल, जानिए कैसा है पिच का मिजाज?
पहले टी 20 में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से भारत आगे
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, सीरीज पर 3-1 से कब्जा