BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट शुक्रवार (12 अक्टूबर) से उप्पल (हैदराबाद) स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने राजकोट में आयोजित पहला टेस्ट पारी और 272 रन से जीता था। इसमें मेजबान बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का प्रदर्शन भी दमदार रहा था।  इंडीज के खिलाफ टेस्ट में ओवरऑल सफलतम गेंदबाजों के मामले में भारतीय तेज गेंदबाज कपिल देव का नंबर आता है। कपिल ने 25 टेस्ट में 89 विकेट चटकाए हैं। औसत 24.89 व इकोनोमी रेट 2.86 है। कपिल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 83/9 विकेट है। वे चार बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। 59 साल के कपिल ने कुल 131 टेस्ट में 434 और 225 वनडे में 253 विकेट झटके थे।  ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)   टेस्ट : 23 विकेट : 110 औसत : 19.38 इकोनोमी रेट : 2.33 पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 8 बार बेस्ट बॉलिंग एनालिसिस : 17/6 विकेट   फ्रेड ट्रुमैन (इंग्लैंड)   टेस्ट : 18 विकेट : 86 औसत : 23.46 इकोनोमी रेट : 2.64 पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 6 बार बेस्ट बॉलिंग एनालिसिस : 44/7 विकेट   मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)   टेस्ट : 12 विकेट : 82 औसत : 19.62 इकोनोमी रेट : 2.58 पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 9 बार बेस्ट बॉलिंग एनालिसिस : 46/8 विकेट इमरान खान (पाकिस्तान)   टेस्ट : 18 विकेट : 80 औसत : 21.18 इकोनोमी रेट : 2.91 पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 6 बार बेस्ट बॉलिंग एनालिसिस : 80/7 विकेट   वसीम अकरम (पाकिस्तान)   टेस्ट : 17 विकेट : 79 औसत : 20.82 इकोनोमी रेट : 2.78 पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 4 बार बेस्ट बॉलिंग एनालिसिस : 61/6 विकेट साभार-khaskhabar.com 

Read More

चेन्नई। राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की करने की कोशिश में लगे हरफनमौला खिलाड़ी दीपक चाहर ने कहा है कि वे एक ऐसे खिलाड़ी बनना चाहते हैं जो नई गेंद से गेंदबाजी करने के साथ ही बल्ले से भी अच्छा योगदान दे सके। चाहर को हाल ही में एशिया कप में हार्दिक पांड्या के स्थान पर टीम में चुना गया था। अपने पदार्पण मैच में हालांकि उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। चाहर ने यहां विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के इतर आईएएनएस से कहा, मैं बल्लेबाजी भी कर सकता हूं।    मैं एशिया कप में हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर चुना गया था। उन्होंने कहा, मैं अपने आपको एक बल्लेबाज के तौर पर साबित करना चाहता हूं। मैं एक ऐसा हरफनमौला खिलाड़ी बनना चाहता हूं जो नई गेंद से गेंदबाजी कर सके। मैं अपने आपको इस तरह से तैयार करना चाहता हूं कि अगर चयनकर्ता नई गेंद फेंकने वाला गेंदबाज चाहें तो मुझे चुनें वहीं अगर वह हरफनमौला खिलाड़ी चाहें तो मेरा नाम उनके जहन में आए।   राजस्थान इस वनडे टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी में है। चाहर ने कहा कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण में बल्लेबाजी के मौकों का पूरा उपयोग करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, मैंनै आईपीएल के एक मैच में अच्छे रन किए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे ऊपर भेजा था। इस साल उम्मीद है कि मुझे बल्ले से ज्यादा योगदान देने का मौका मिलेगा। जब एक तेज गेंदबाज बल्लेबाजी कर सकता है तो टीम को संतुलन मिलता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जमैका। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने विस्फोटक शतक के साथ घरेलू सीमित ओवरों के लिस्ट-ए क्रिकेट का अंत किया। 39 वर्षीय गेल ने यहां रिजनल सुपर-50 ओवर के मैच में जमैका स्र्कोपियंस की तरफ से खेलते हुए बारबडोस प्राइड के खिलाफ 114 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और आठ छक्के लगाए।  लिस्ट-ए के 356 मैचों में गेल का यह 27वां शतक है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, गेल ने मैच से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि बारबडोस के खिलाफ जमैका की तरफ से उनका यह आखिरी मैच होगा। जमैका की तरफ से पारी का आगाज करने उतरे गेल को दोनों टीम के खिलाडिय़ों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गेल के शतक की मदद से जमैका ने 47.4 ओवर में 226 रन का स्कोर बनाया और फिर बारबडोस को 193 रन पर समेट दिया।    साभार-khaskhabar.com

Read More

राजकोट। अपने बल्लेबाजों की बेहतरीन पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 649 रनों पर घोषित कर दी। इसके साथ ही चायकाल की घोषणा कर दी गई। भारत ने इस पारी में कुल नौ विकेट गंवाए और 649 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद अपनी पारी को घोषित कर दिया। रवींद्र जडेजा (100) और मोहम्मद शमी (2) नाबाद रहे।  सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में भारत के इस विशाल स्कोर को खड़ा करने में जडेजा के अलावा, पृथ्वी शॉ (134) और कप्तान विराट कोहली (139) की शतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा भी शतक के करीब पहुंचे। पंत ने 92 और पुजारा ने 86 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में देवेंद्र बिशू ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। शेरमन लेविस को दो सफलताएं मिली। शेनन गेब्रिएल, रोस्टन चेस और क्रेग ब्राथवैट को एक-एक विकेट मिला।    साभार-khaskhabar.com

Read More

बेंगलुरु। अखिल हर्वाडकर के शानदार 108 रन की मदद से मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच में मंगलवार को गोवा को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए गोवा को 49.5 ओवर में 186 रन पर रोक दिया और फिर 35.3 ओवर में तीन विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीत लिया। हर्वाडकर ने 112 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के लगाए।  उनके अलावा जय गोकुल बिस्टा ने 32 और सिद्धेश लाड ने 26 रन बनाए। गोवा के लिए कृष्णा दास ने दो और अमूल्य पांडरेकर ने एक विकेट लिए। इससे पहले, गोवा की टीम 49.5 ओवर में 186 रन ही बना सकी। गोवा के लिए सुयास प्रभुदेसाई ने 52, अमित वर्मा ने 49 और कीनन वाज ने 29 रन बनाए।   मुंबई की तरफ से धवल कुलकर्णी ने तीन और रॉयटस्टन दियास, शम्स मुलानी और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए। इसी ग्रुप के दूसरे मैच में विदर्भ ने महाराष्ट्र को तीन विकेट से पराजित किया। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 205 रन का स्कोर बनाया जिसे विदर्भ ने 49.2 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसका नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी और स्मृति मंधाना उनके साथ उप-कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी।  आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट के छठे संस्करण का आयोजन नौ से 24 नवम्बर तक वेस्टइंडीज में होगा। इसके लिए भारतीय टीम को ग्रुप-बी में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ शामिल किया गया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट का आगाज गयाना में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ नवम्बर को खेले जाने वाले मैच से करेगी। इसके बाद उसका सामना 11 नवम्बर को पाकिस्तान, 15 नवम्बर को आयरलैंड और 17 नवम्बर को आस्ट्रेलिया से होगा।    भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेमिमाह रोड्रिगेज, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वास्त्राकार और अरुणदति रेड्डी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। एशिया कप के फाइनल में शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत होगी। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का एशिया कप में अब तक का सफर देखें तो उसने हांगकांग को 26 रन से, पाकिस्तान को 8 और 9 विकेट से, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था, जबकि उसे अफगानिस्तान ने टाई पर रोक दिया था।  दूसरी ओर, बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रन से व पाकिस्तान को 37 रन मात दी, अफगानिस्तान को 3 रन से हराया और 136 रन से हारा तथा भारत के खिलाफ मैच 7 विकेट से गंवाया। भारत और बांग्लादेश के बीच आज तक कुल 34 वनडे खेले गए हैं।  इनमें से 28 में भारत तो 5 में बांग्लादेश जीता। एक वनडे बेनतीजा रहा। फिलहाल भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास है, जबकि बांग्लादेश की बागडोर मशरफे मुर्तजा के हाथों में है।       साभार-khaskhabar.com

Read More

कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में यहां सोमवार को मेजबान टीम को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच बारिश में धुल गया था।  मैदान गीला होने के कारण इस मैच में भी 17-17 ओवर का ही खेल हो पाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत सधी हुई रही और कप्तान चमारी अटापट्टू (31) ने यसोदा मेंडिस (19) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े।  मेंडिस के आउट होने के बाद मेजबान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए जिसके कारण पूरी टीम निर्धारित 17 ओवर में पांच विकेट खोकर 134 रन ही बना पाई। शशिकला श्रीवर्दने ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। भारत की अनुजा पाटिल ने तीन और दिप्ती शर्मा एवं राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

दुबई। भारत-पाकिस्तान के बीच बुधवार देर रात तक चले मैच में भारत ने अपना ही 12 साल पुरान रिकॉड तोड कर विजय प्राप्त की। यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बडी जीत है। कप्तान रोहित शर्मा (52) और शिखर धवन (46) की बेहतरीन पारियों के दम पर भारत ने एशिया कप-2018 ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बुधवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया और फिर 29 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गेंदों की लिहाज से पाकिस्तान पर भारत की यह सबसे बड़ी जीत है।   भारत और पाकिस्तान आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल के बाद बाद से पहली बार भिड़े हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को हराकर हिसाब चुकता कर लिया है। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में हागंकांग को 26 रन से हराया था। वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट हराया था।   पाकिस्तान से मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और शिखर ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत दी। रोहित को शदाब खान ने गूगली पर बोल्ड किया। उन्होंने 39 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित का वनडे में यह 35वां अर्धशतक है। रोहित के आउट होने के बाद शिखर ने अंबाती रायडू (नाबाद 31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 18 रन जोड़े। हालांकि शिखर अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 54 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। शिखर का विकेट टीम के 104 के स्कोर पर गिरा। शिखर के आउट होने के बाद रायडू ने दिनेश कार्तिक (नाबाद 31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर भारत को आठ विकेट से आसान जीत दिला दी। रायडू ने 46 गेंदों पर तीन चौके और कार्तिक ने 37 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने 31 रन पर एक विकेट और शदाब ने छह रन पर एक विकेट हासिल किए। इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रनों पर समेट दिया।    दो बार की चैम्पियन पाकिस्तान ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने तीन रन के स्कोर पर ही इमाम उल हक (2) और फखर जमान (0) को आउट कर पाकिस्तान के फैसले को गलत साबित कर दिया।  हालांकि इसके बाद बाबर आजम (47) और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक (43) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की लेकिन चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आजम को बोल्ड कर पाकिस्तान को चौथा झटका दे दिया।  आजम ने 62 गेंदों पर छह चौके लगाए। आजम के आउट होने के बाद कप्तान सरफराज अहमद (6) को पार्ट टाइम आफ स्पिनर केदार जाधव ने आउट किया।  पाकिस्तान ने 100 रन रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उसने आखिरी पांच विकेट मात्र 62 रन जोडक़र गंवा दिए।  भारत की ओर से भुवनेश्वर ने 15 रन पर तीन विकेट, जाधव ने 23 रन पर तीन विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 23 रन पर दो विकेट और कुलदीप ने 37 रन पर एक विकेट हासिल किए।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 14वां एशिया कप शुरू हो चुका है। पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रन से रौंद दिया। हालांकि फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को होने वाले वनडे मुकाबले का है। दोनों देश वर्ष 1978 से लेकर अब तक 129 बार आमने-सामने हो चुके हैं। इनमें से 73 में पाकिस्तान तो 52 में भारत विजेता रहा। चार वनडे बेनतीजा रहे। देखना है कि इस बार रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेल रही टीम इंडिया और सरफराज अहमद की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम में से कौन भारी पड़ता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। वहां भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती, जबकि वनडे में 1-2 और टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। अब भारत को 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले एशिया कप वनडे टूर्नामेंट में चुनौती पेश करनी है। इस टूर्नामेंट के लिए नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम देकर रोहित शर्मा को टीम की बागडोर सौंपी गई है। इसमें भारत के साथ पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान व हांगकांग की टीमें शिरकत कर रही हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

ऑस्ट्रेलिया की टीम अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 7 से 11 अक्टूबर तक दुबई और दूसरा टेस्ट 16 से 20 अक्टूबर तक अबु धाबी में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी।  इसमें बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और पीटर हैंड्सकॉम्ब की छुट्टी कर दी गई, जबकि आरोन फिंच और पीटर सिडल को शामिल किया गया है। विकेटकीपर टिम पेन की कप्तानी में इस सीरीज में खेलने वाली कंगारू टीम में मिशेल नेसेर, ब्रेंडन डोगेट और बल्लेबाज मार्नस लाबुशाग्ने को पहली बार शामिल किया गया है।  सीए के चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा कि हैंड्सकॉम्ब और मैक्सवेल के बारे में हमने बल्लेबाजी ग्रुप पर चर्चा के दौरान बात की थी लेकिन हमें परिस्थितियों और आगामी सीरीज में मिलने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर फैसला करना था। हॉन्स ने कहा कि फिंच एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका देने के लिए यह सही समय है। शेफील्ड शील्ड में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More