BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राजकोट टेस्ट : भारत ने की 649 रनों पर पारी घोषित

राजकोट टेस्ट : भारत ने की 649 रनों पर पारी घोषितराजकोट। अपने बल्लेबाजों की बेहतरीन पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 649 रनों पर घोषित कर दी। इसके साथ ही चायकाल की घोषणा कर दी गई। भारत ने इस पारी में कुल नौ विकेट गंवाए और 649 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद अपनी पारी को घोषित कर दिया। रवींद्र जडेजा (100) और मोहम्मद शमी (2) नाबाद रहे। 

सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में भारत के इस विशाल स्कोर को खड़ा करने में जडेजा के अलावा, पृथ्वी शॉ (134) और कप्तान विराट कोहली (139) की शतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा भी शतक के करीब पहुंचे। पंत ने 92 और पुजारा ने 86 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में देवेंद्र बिशू ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। शेरमन लेविस को दो सफलताएं मिली। शेनन गेब्रिएल, रोस्टन चेस और क्रेग ब्राथवैट को एक-एक विकेट मिला। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More