BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

क्रिस गेल ने इस फॉर्मेट के अंतिम घरेलू मैच में उड़ाया सैकड़ा

क्रिस गेल ने इस फॉर्मेट के अंतिम घरेलू मैच में उड़ाया सैकड़ाजमैका। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने विस्फोटक शतक के साथ घरेलू सीमित ओवरों के लिस्ट-ए क्रिकेट का अंत किया। 39 वर्षीय गेल ने यहां रिजनल सुपर-50 ओवर के मैच में जमैका स्र्कोपियंस की तरफ से खेलते हुए बारबडोस प्राइड के खिलाफ 114 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और आठ छक्के लगाए।  लिस्ट-ए के 356 मैचों में गेल का यह 27वां शतक है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, गेल ने मैच से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि बारबडोस के खिलाफ जमैका की तरफ से उनका यह आखिरी मैच होगा। जमैका की तरफ से पारी का आगाज करने उतरे गेल को दोनों टीम के खिलाडिय़ों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गेल के शतक की मदद से जमैका ने 47.4 ओवर में 226 रन का स्कोर बनाया और फिर बारबडोस को 193 रन पर समेट दिया। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More