BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘मैं एशिया कप में हार्दिक के विकल्प के तौर पर चुना गया था’

‘मैं एशिया कप में हार्दिक के विकल्प के तौर पर चुना गया था’चेन्नई। राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की करने की कोशिश में लगे हरफनमौला खिलाड़ी दीपक चाहर ने कहा है कि वे एक ऐसे खिलाड़ी बनना चाहते हैं जो नई गेंद से गेंदबाजी करने के साथ ही बल्ले से भी अच्छा योगदान दे सके। चाहर को हाल ही में एशिया कप में हार्दिक पांड्या के स्थान पर टीम में चुना गया था। अपने पदार्पण मैच में हालांकि उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। चाहर ने यहां विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के इतर आईएएनएस से कहा, मैं बल्लेबाजी भी कर सकता हूं। 

 

मैं एशिया कप में हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर चुना गया था। उन्होंने कहा, मैं अपने आपको एक बल्लेबाज के तौर पर साबित करना चाहता हूं। मैं एक ऐसा हरफनमौला खिलाड़ी बनना चाहता हूं जो नई गेंद से गेंदबाजी कर सके। मैं अपने आपको इस तरह से तैयार करना चाहता हूं कि अगर चयनकर्ता नई गेंद फेंकने वाला गेंदबाज चाहें तो मुझे चुनें वहीं अगर वह हरफनमौला खिलाड़ी चाहें तो मेरा नाम उनके जहन में आए।

 

राजस्थान इस वनडे टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी में है। चाहर ने कहा कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण में बल्लेबाजी के मौकों का पूरा उपयोग करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, मैंनै आईपीएल के एक मैच में अच्छे रन किए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे ऊपर भेजा था। इस साल उम्मीद है कि मुझे बल्ले से ज्यादा योगदान देने का मौका मिलेगा। जब एक तेज गेंदबाज बल्लेबाजी कर सकता है तो टीम को संतुलन मिलता है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More