BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विजय हजारे ट्रॉफी : मुंबई, विदर्भ और पंजाब की जीत

विजय हजारे ट्रॉफी : मुंबई, विदर्भ और पंजाब की जीतबेंगलुरु। अखिल हर्वाडकर के शानदार 108 रन की मदद से मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच में मंगलवार को गोवा को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए गोवा को 49.5 ओवर में 186 रन पर रोक दिया और फिर 35.3 ओवर में तीन विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीत लिया। हर्वाडकर ने 112 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के लगाए। 

उनके अलावा जय गोकुल बिस्टा ने 32 और सिद्धेश लाड ने 26 रन बनाए। गोवा के लिए कृष्णा दास ने दो और अमूल्य पांडरेकर ने एक विकेट लिए। इससे पहले, गोवा की टीम 49.5 ओवर में 186 रन ही बना सकी। गोवा के लिए सुयास प्रभुदेसाई ने 52, अमित वर्मा ने 49 और कीनन वाज ने 29 रन बनाए।

 

मुंबई की तरफ से धवल कुलकर्णी ने तीन और रॉयटस्टन दियास, शम्स मुलानी और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए। इसी ग्रुप के दूसरे मैच में विदर्भ ने महाराष्ट्र को तीन विकेट से पराजित किया। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 205 रन का स्कोर बनाया जिसे विदर्भ ने 49.2 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More