BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को साल 2020 में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश करने वाली टीमों की घोषणा की है। आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि मेजबान टीम के साथ नौ अन्य टीमों को इस टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिला है।    आईसीसी पुरुष टी20 रैंकिंग में शीर्ष-8 पर रहने वाली टीमों को सुपर-12 स्तर पर सीधे प्रवेश मिला है, वहीं दो अन्य टीमें ग्रुप स्तर पर खेलेंगी। इस ग्रुप स्तर में उनके साथ छह अन्य क्रिकेट टीमें भी होंगी। ये छह टीमें 2019 में होने वाले क्वालीफायर में संघर्ष कर मुख्य टूर्नामेंट में स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगी। ग्रुप स्तर से केवल चार टीमें सुपर-12 में अपनी जगह बना पाएंगी।    आईसीसी टी20 टीमों की रैंकिंग में शामिल शीर्ष-10 टीमों में से आठ टीमें- पाकिस्तान, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान अपने अभियान की शुरुआत सुपर-12 में करेंगी, वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका को अन्य छह क्वालीफायर टीमों के साथ टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर से शुरुआत करनी होगी। आईसीसी पुरुष टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन आस्ट्रेलिया में 2020 में 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होगा। इसके क्वालीफायर इस साल आयोजित होंगे।     साभार-khaskhabar.com

Read More

सेंचुरियन। पाकिस्तान जैसे शीर्ष गेंदबाजी क्रम के सामने यहां सेंचुरियन टेस्ट में शानदार अर्धशातकीय पारी खेलने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर बल्लेबाजी करना दुनिया में सबसे मुश्किल है। क्रिकइंफो के अनुसार, एल्गर की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाब रही।  एल्गर ने 149 रनों का पीछा करते हुए अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला के साथ 119 रनों की साझेदारी करते हुए मेजबान टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एल्गर ने कहा कि उन्हें मेरी तनख्वाह तीन गुना बढ़ा देनी चाहिए (हंसते हुए) क्योंकि यहां दक्षिण अफ्रीका में यह बहुत मुश्किल काम है।  निश्चित रूप से यह बल्लेबाजी करने के लिए दुनिया की सबसे कठिन जगह है और मैं इसका प्रमाण दे सकता हूं लेकिन एक बार जब आप मुश्किल समय से गुजर जाते हैं तब आपको बहुत संतुष्टि मिलती है।उन्होंने कहा कि आप पीछे मुडक़र जब उस मुश्किल समय को देखते हैं तब आपको बहुत आनंद आता है। बीयर का स्वाद और भी अच्छा लगता है। मैं आपको कह सकता हूं कि आप जब कठिन समय का सामना कर लेते हैं तब उसका बहुत लाभ मिलता है। 31 साल के एल्गर ने अब तक 52 टेस्ट में 40.92 के औसत से 13 अर्धशतक और 11 शतक की बदौलत 3315 रन बटोरे हैं। वे आठ वनडे भी खेल चुके हैं।      साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में चार मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन भारत ने दो विकेट पर 215 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 68 और कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली 107 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके जमा चुके हैं।  कोहली ने 2018 में टेस्ट में 5 शतक लगाए हैं और वे अगर इस मैच में सैकड़ा जड़ देते हैं तो भारत की ओर से एक साल में सर्वाधिक दफा 100 के आंकड़े तक पहुंचने के मामले में दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। 30 वर्षीय कोहली के इस मैच से पहले 75 टेस्ट में 6508 रन हो गए थे। उनका 54.23 का औसत है। वे 25 शतक और 19 अर्धशतक लगा चुके हैं और उनका टॉप स्कोर 243 रन है। उनके 216 वनडे में 10232 और 65 टी20 मैच में 2167 रन हैं।  सचिन तेंदुलकर   वर्ष : 2010 रन : 1562 औसत : 78.10  शतक : 7   सुनील गावसकर   वर्ष : 1978 रन : 1099 औसत : 91.58 शतक : 5   गुंडप्पा विश्वनाथ   वर्ष : 1979 रन : 1388 औसत : 57.83 शतक : 5 सुनील गावसकर   वर्ष : 1983 रन : 1310 औसत : 46.78 शतक : 5   सचिन तेंदुलकर   वर्ष : 1999 रन : 1088 औसत : 68.00 शतक : 5     साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में शुरू होने जा रहे तीसरे टेस्ट को जीतकर भारत बढ़त बनाना चाहेगा। फिलहाल 4 मैच की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत को अपने बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें रहेंगी। घरेलू धरती पर रनों का अंबार लगाने वाले भारतीय विदेश में भी खुद को साबित करना चाहेंगे।    वैसे मेलबोर्न का इतिहास देखें तो यहां अब तक 7 भारतीयों ने 8 शतकीय पारियां खेली हैं। मौजूदा कप्तान विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में है और वे सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने 26 दिसंबर 2014 से मेलबोर्न में शुरू हुए टेस्ट में 272 गेंदों का सामना करते हुए 169 रन बटोरे थे। उनके बल्ले से 18 चौके निकले। यह टेस्ट ड्रॉ रहा।    वीरेंद्र सहवाग   टेस्ट कब से शुरू : 26 दिसंबर 2003 पारी का विवरण : 195 रन, 233 गेंद, 25 चौके, 5 छक्के नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता   अजिंक्य रहाणे   टेस्ट कब से शुरू : 26 दिसंबर 2014 पारी का विवरण : 147 रन, 171 गेंद, 21 चौके नतीजा : ड्रॉ   सुनील गावसकर   टेस्ट कब से शुरू : 30 दिसंबर 1977 पारी का विवरण : 118 रन, 285 गेंद, 12 चौके नतीजा : भारत 222 रन से जीता   विनू मांकड़   टेस्ट कब से शुरू : 1 जनवरी 1948 पारी का विवरण : 116 रन, 187 गेंद, 13 चौके नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 233 रन से जीतासचिन तेंदुलकर   टेस्ट कब से शुरू : 26 दिसंबर 1999 पारी का विवरण : 116 रन, 191 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 180 रन से जीता   गुंडप्पा विश्वनाथ   टेस्ट कब से शुरू : 7 फरवरी 1981 पारी का विवरण : 114 रन, 222 गेंद, 11 चौके नतीजा : भारत 59 रन से जीता   विनू मांकड़   टेस्ट कब से शुरू : 6 फरवरी 1948 पारी का विवरण : 111 रन, 309 गेंद, 6 चौके नतीजा : ऑस्ट्रेलिया पारी और 177 रन से जीता     साभार-khaskhabar.com

Read More

ब्रिसबेन। मैन ऑफ द मैच अफगानी लेग स्पिनर राशिद खान और विकेटकीपर एलेक्स कैरी के खेल की बदौलत एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुए टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) के उद्घाटन मैच में जीत दर्ज की। एडिलेड ने मेजबान ब्रिसबेन हीट को 5 गेंदों पहले 5 विकेट से हराया। ब्रिसबेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 146 रन बनाए।  कप्तान क्रिस लिन ने 20 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की बदौलत सर्वाधिक 33 रन ठोके। 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने 22 गेंदोंपर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए।  विकेटकीपर जेजे पीयरसन ने नाबाद 24, एम ब्रायंट ने 22 और जेए बन्र्स ने 20 रन का योगदान दिया। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम सिर्फ चार रन ही बना सके। राशिद चार ओवर में 19 रन पर तीन विकेट के साथ सफलतम गेंदबाज रहे। बेन स्टेनलेक व शॉर्ट ने 2-2 और नेसेर, पीटर सिडल व बेन लॉफलिन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में एडिलेड ने 19.1 ओवर में लक्ष्य पांच विकेट खोकर मंजिल तय कर ली। सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल रहे कैरी ने 46 गेंदों पर पांच चौकों व चार छक्कों की सहायता से 70 रन जुटाए। जेडब्ल्यू वेल्स ने नाबाद 24, वेदरल्ड ने 17, जेएस लेहमैन ने 16 रन की पारी खेली। जेम्स पैटिनसन ने दो, बन्र्स, स्वेपसन व बेन कटिंग ने 1-1 विकेट झटका। मुजीब खाली हाथ रह गए। इस मैच में बल्ले को उछालकर टॉस किया गया, जिसे एडिलेड के कप्तान कोलिन इनग्राम ने जीता।   साभार-khaskhabar.com

Read More

पर्थ। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने माना कि दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली का विकेट लेना विशेष रहा। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए लियोन को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। लियोन ने मैच के बाद कहा कि टीम की जीत में योगदान देना बेहद शानदार रहा।    पर्थ और पूरे ऑस्ट्रेलिया में हमें जो समर्थन मिलता है, वो बेहतरीन है। यह कहना सही होगा कि हमें विकेट की जरूरत थी और पुछल्ले बल्लेबजों को जल्दी आउट करना अच्छा रहा। लियोन ने कहा कि वे दो विकेट (विराट और अजिंक्य रहाणे) हमारे लिए महत्वपूर्ण रहे। विराट विश्व के नंबर एक खिलाड़ी हैं और उनके विरुद्ध खेलना एवं उनका विकेट लेना विशेष रहा। जीत में भूमिका निभाना अद्भुत है, जो पिछले कुछ समय से नहीं मिल रही थी। हमारा जीत का अकाल खत्म हो गया। यहां मेरी भूमिका बदल गई। एडिलेड में मैं आक्रामक था तो पर्थ में रक्षात्मक। फुटमाक्र्स होने से भी फायदा मिला। मैं अपने भाई को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं ज्यादा अच्छा बल्लेबाज नहीं हूं इसलिए मैंने कोशिश जरूर की। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबोर्न में खेला जाएगा।     साभार-khaskhabar.com

Read More

पर्थ। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों ने भारत को यहां पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। इन दोनों की जुझारू पारियों के दम पर भारत ने दूसरे दिन का अंत होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए।  इस लिहाज से भारत अभी भी मेजबान टीम से 154 रन पीछे है। उसके पास अभी भी सात विकेट बाकी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि भारत अच्छी बढ़त ले पाने में सफल रहेगा। कोहली और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान ने अभी तक 181 गेंदों का सामना किया है और नौ चौके लगाए हैं जबकि रहाणे ने 103 गेंदें खेली हैं और छह चौकों के अलावा एक छक्का लगाया है। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 277 रनों के साथ की थी। मेजबान टीम खाते में 49 रन और जोड़ कर पवेलियन लौट ली। पहले सत्र में भारत बल्लेबाजी करने उतरा, लेकिन मिशेल स्टार्क ने मुरली विजय को बोल्ड कर उसे अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। भारत ने पहले सत्र का अंत एक विकेट के नुकसान पर छह रनों के साथ किया। भारत को दूसरे सत्र की शुरुआत में ही झटका लग गया। जोश हैजलवुड ने लोकेश राहुल (2) को पवेलियन की राह दिखा भारत को परेशानी में डाल दिया। कप्तान कोहली और भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हालांकि दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक भारत को तीसरा झटका नहीं लगने दिया।  भारत ने चायकाल की घोषणा तक दो विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए। तीसरे सत्र में स्टार्क ने पुजारा की पारी का अंत कर भारत को एक बार फिर संकट में डाला लेकिन यहां से कोहली और रहाणे ने विकेट पर पैर जमा लिए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चौथी सफलता हासिल नहीं करने दी। इस बीच हालांकि मेजबान टीम के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और दोनों बल्लेबाजों को परेशानी में डाले रखा। कप्तान और उप-कप्तान विचलित नहीं हुए और दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद लौटे।इससे पहले, दिन की शुरुआत करने उतरे ऑस्ट्रेलिया को आगे ले जाने की जिम्मेदारी कप्तान टिम पेन और पैट कमिंस के ऊपर थी। इन दोनों ने अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया और दूसरे दिन के तकरीबन शुरुआती एक घंटे तक भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं लेने दिया। दोनों ने संयम से बल्लेबाजी की। दोनों ने टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। इस साझेदारी को आखिरकार उमेश यादव ने तोड़ा।    उमेश ने कमिंस को 310 रनों के कुल स्कोर पर पगबाधा आउट किया। कमिंस ने 19 रन बनाए। कमिंस के जाने के बाद पेन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। खाते में एक भी रन नहीं जुड़ा था कि जसप्रीत बुमराह ने पेन को पवेलियन भेज ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका दिया। पेन ने 89 गेंदों का सामना कर पांच चौकों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। पेन और कमिंस ने सातवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की।  इसके बाद ईशांत शर्मा ने लगातार दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। उन्होंने पहले स्टार्क (6) और फिर जोश हैजलवुड (0) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पवेलियन में बैठा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 141 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए।  आरोन फिंच ने 105 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 58 रनों की पारी खेली। हेड ने अपनी पारी में 80 गेंदों का सामना किया और छह चौके जड़े। भारत के लिए ईशांत शर्मा ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी को दो-दो सफलताएं मिलीं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

एडिलेड। विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए चार मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराया। कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जीत के साथ शुरुआत होने हमेशा अच्छा रहता है। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। यह जीत हमारे लिए बहुत बड़ी है। हमने चार गेंदबाजों के साथ अच्छी गेंदबाजी की। हमने दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलिया को समेट दिया, जो बड़ी उपलब्धि है।  जीत के बावजूद कोहली पूरी तरह से खुश नहीं हैं। कोहली ने कहा कि हमें गलतियों से सीखना होगा। ईशांत शर्मा की नो बॉल के बारे में कोहली ने कहा कि उम्मीद है कि अब ऐसी गलतियां नहीं दोहराई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में ईशांत ने आरोन फिंच को आउट कर दिया था, लेकिन वह गेंद नो बॉल थी।  कोहली ने कहा कि मैच में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा संघर्ष किया लेकिन हमने रणनीति अच्छी तरह से लागू की। मुझे गेंदबाजों पर गर्व है। इससे पता चलता है कि अगर बल्लेबाज नियमित तौर पर जिम्मेदारी उठाते हैं तो हम हर टेस्ट में जीत के लिए प्रयास करेंगे। हम जानते थे कि अच्छा स्कोर मेजबान टीम को संकोची बना देगा।  कोई भी बढ़त महत्वपूर्ण होती और हमने 15 रन की बढ़त ली। इसके बाद दूसरी पारी में पुजारा और रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि हमारा निचला मध्यक्रम और निचला क्रम अच्छा प्रदर्शन कर सकता था। हमें 30-35 रन और जोडऩे चाहिए थे जिससे मैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के हाथ से निकल जाता। पर्थ जाने से पहले हम इन चीजों पर गौर करेंगे। चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ अच्छे रन जोड़े। इसके अलावा काफी समय से हमारे ओपनर अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रहे थे लेकिन दूसरी पारी में मुरली विजय और लोकेश राहुल ने हमें अच्छी शुरुआत दी।    साभार-khaskhabar.com

Read More

ऐडिलेड। भारत के खिलाफ गुरुवार (6 दिसंबर) से शुरू होने जा रहे चार मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम एकादश की घोषणा कर दी है। इसमें हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श को जगह नहीं मिली। मार्श पिछले दिनों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे थे। मार्श के स्थान पर पीटर हैंड्सकॉम्ब की वापसी हुई है। 27 वर्षीय हैंड्सकॉम्ब ने पिछला टेस्ट इसी साल अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वैसे वे अब तक कुल 13 टेस्ट में चार अर्धशतक और दो शतक की मदद से 829 रन बना चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्कस हैरिस के रूप में नए चेहरे को शामिल किया गया है। 26 वर्षीय हैरिस दूसरे सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच के साथ ओपनिंग पर उतरेंगे। हैरिस अब तक 68 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 4153 रन जुटा चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ विक्टोरिया की ओर से नाबाद 250 रन की पारी खेली थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा तीसरे स्थान पर खेलेंगे। टीम : आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविड हैड, टिम पेन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड।   साभार-khaskhabar.com

Read More

सिडनी। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की उछालभरी पिचें उन्हें एक बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद करेंगी। विजय ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकदाश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली। विजय को इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था और इसी वजह से वे विंडीज के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में टीम से बाहर कर दिए गए थे।  ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक बार फिर उन्हें टीम में चुना गया और तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने 16 चौके तथा पांच छक्कों की मदद से बेहतरीन पारी खेली। विजय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभ्यास मैच में कुछ बाउंड्री मार सका, यह अच्छी बात है। मेरे हिस्से में जो मौके आए मैंने उन्हें अच्छे से भुनाया। मैं जानता था कि मेरे पास मौका है इसलिए मैं सकारात्मक सोच के साथ गया था। मैं अपने खेल और फिटनेस पर काम कर रहा हूं।  उम्मीद है कि सीरीज में अच्छा योगदान दे पाऊंगा। विजय ने दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। राहुल ने इस मैच में 62 रनों की पारी खेली। इससे टीम प्रबंधन को एक तरह से आसानी हुई है क्योंकि युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के चोटिल होने के बाद सलामी जोड़ी को लेकर टीम की चिंता बढ़ गई थी। ऐसी स्थिति में इन दोनों का रन करना टीम के लिए अच्छी खबर है।  विजय ने कहा, मैं तैयार हूं (काउंटी क्रिकेट, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में टूर मैच खेलने के लिए)। मैं बस जाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और टीम के लिए अपना योगदान देना चाहता हूं। मेरी हमेशा से यही सोच रही है और इस बार मैं कोई अलग सोच के साथ नहीं आया हूं।   विजय ने कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं और 2014 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उन्होंने जो फॉर्म दिखाई थी उसे एक बार फिर दोहराना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं बैकफुट पर खेलना पसंद करता हूं इसलिए ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मेरे खेल को भाती है। आपको ऑस्ट्रेलिया में उछाल मिलता है इसलिए आप अपने शॉट खेल सकते हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

सिडनी। हैरी निएल्सन (नाबाद 56) और आरोन हार्डी (नाबाद 69) की शतकीय साझेदारी के दम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने यहां जारी अभ्यास मैच में भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में शुक्रवार को तीसरे दिन स्टंप्स तक छह विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए हैरी और हार्डी नाबाद हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 122 रन जोड़ लिए हैं।  भारतीय टीम की पारी 358 रनों पर समाप्त करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने दूसरे दिन गुरुवार को स्टंप्स तक बिना कोई विकेट गंवाए बिना 24 रन बनाए थे। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट (74) ने मैक्स ब्रायंट (62) के साथ 114 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने यहां ब्रायंट को बोल्ड कर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिन का पहला झटका दिया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने 153 के स्कोर पर शॉर्ट को विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। जैक कार्डर (38) और कप्तान सैम व्हाइटमैन (35) ने तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की और टीम को 213 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर उमेश यादव ने सैम को आउट कर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। सैम के आउट होने के बाद जैक का साथ देने आए परम उप्पल (5) को अश्विन ने रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उप्पल का विकेट 226 के स्कोर पर गिरा और इसी स्कोर पर शमी ने जैक को भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हैरी के साथ छठे विकेट के लिए साझेदारी करने आए जोनाथन कालो (3) को भी शमी ने अधिक समय तक मैदान पर टिकने नहीं दिया। वे शमी की गेंद पर पंत के हाथों लपके गए। हैरी ने इसके बाद हार्डी के साथ दिन का खेल समाप्त होने तक 122 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर अन्य कोई नुकसान किए बगैर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश को 356 के स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी में भारत के लिए शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं अश्विन और उमेश को एक-एक सफलता मिली।     साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दो दशक से भी ज्यादा समय तक क्रिकेट जगत पर राज किया। सचिन आसानी से अपना विकेट नहीं देते थे। हर देश के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोला। यहां तक कि उन्होंने कंगारू गेंदबाजों की भी जमकर क्लास ली।  सचिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दूसरे टॉप स्कोरर हैं। वे नंबर एक बल्लेबाज से सिर्फ 6 रन पीछे रह गए। सचिन ने 39 टेस्ट में 3630 रन जुटाए। उनका औसत 55.00 है। सचिन ने 16 अर्धशतक और 11 शतक उड़ाए। टॉप स्कोर नाबाद 241 रन है। हालांकि वे चार बार खाता खोल पाने में भी असफल रहे।    अब हम देखेंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक रन बटोरने वाले 5 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :- जैक हॉब्स (इंग्लैंड)   टेस्ट : 41 रन : 3636 औसत : 54.26 50/100 : 15/12 टॉप स्कोर : 187 रन   डेविड गॉवर (इंग्लैंड)   टेस्ट : 42 रन : 3269 औसत : 44.78 50/100 : 12/9 टॉप स्कोर : 215 रन   ज्यॉफ्री बायकॉट (इंग्लैंड)   टेस्ट : 38 रन : 2945 औसत : 47.50 50/100 : 14/7 टॉप स्कोर : 191 रन ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज, आईसीसी)   टेस्ट : 31 रन : 2856 औसत : 51.00 50/100 : 11/9 टॉप स्कोर : 277 रन   वॉली हैमंड (इंग्लैंड)   टेस्ट : 33 रन : 2852 औसत : 51.85 50/100 : 7/9 टॉप स्कोर : 251 रन     साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More