BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

विराट कोहली ने कहा, उम्मीद है अब ऐसी गलतियां नहीं दोहराई जाएंगी

विराट कोहली ने कहा, उम्मीद है अब ऐसी गलतियां नहीं दोहराई जाएंगीएडिलेड। विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए चार मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराया। कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जीत के साथ शुरुआत होने हमेशा अच्छा रहता है। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। यह जीत हमारे लिए बहुत बड़ी है। हमने चार गेंदबाजों के साथ अच्छी गेंदबाजी की। हमने दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलिया को समेट दिया, जो बड़ी उपलब्धि है। 

जीत के बावजूद कोहली पूरी तरह से खुश नहीं हैं। कोहली ने कहा कि हमें गलतियों से सीखना होगा। ईशांत शर्मा की नो बॉल के बारे में कोहली ने कहा कि उम्मीद है कि अब ऐसी गलतियां नहीं दोहराई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में ईशांत ने आरोन फिंच को आउट कर दिया था, लेकिन वह गेंद नो बॉल थी। 

कोहली ने कहा कि मैच में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा संघर्ष किया लेकिन हमने रणनीति अच्छी तरह से लागू की। मुझे गेंदबाजों पर गर्व है। इससे पता चलता है कि अगर बल्लेबाज नियमित तौर पर जिम्मेदारी उठाते हैं तो हम हर टेस्ट में जीत के लिए प्रयास करेंगे। हम जानते थे कि अच्छा स्कोर मेजबान टीम को संकोची बना देगा। 

कोई भी बढ़त महत्वपूर्ण होती और हमने 15 रन की बढ़त ली। इसके बाद दूसरी पारी में पुजारा और रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि हमारा निचला मध्यक्रम और निचला क्रम अच्छा प्रदर्शन कर सकता था। हमें 30-35 रन और जोडऩे चाहिए थे जिससे मैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के हाथ से निकल जाता। पर्थ जाने से पहले हम इन चीजों पर गौर करेंगे।

चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ अच्छे रन जोड़े। इसके अलावा काफी समय से हमारे ओपनर अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रहे थे लेकिन दूसरी पारी में मुरली विजय और लोकेश राहुल ने हमें अच्छी शुरुआत दी। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More