BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अभ्यास मैच में मोहम्मद शमी को छोड़ अन्य भारतीय गेंदबाज रहे बेअसर

अभ्यास मैच में मोहम्मद शमी को छोड़ अन्य भारतीय गेंदबाज रहे बेअसरसिडनी। हैरी निएल्सन (नाबाद 56) और आरोन हार्डी (नाबाद 69) की शतकीय साझेदारी के दम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने यहां जारी अभ्यास मैच में भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में शुक्रवार को तीसरे दिन स्टंप्स तक छह विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए हैरी और हार्डी नाबाद हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 122 रन जोड़ लिए हैं। 

भारतीय टीम की पारी 358 रनों पर समाप्त करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने दूसरे दिन गुरुवार को स्टंप्स तक बिना कोई विकेट गंवाए बिना 24 रन बनाए थे। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट (74) ने मैक्स ब्रायंट (62) के साथ 114 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने यहां ब्रायंट को बोल्ड कर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिन का पहला झटका दिया।

इसके बाद मोहम्मद शमी ने 153 के स्कोर पर शॉर्ट को विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। जैक कार्डर (38) और कप्तान सैम व्हाइटमैन (35) ने तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की और टीम को 213 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर उमेश यादव ने सैम को आउट कर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया।

सैम के आउट होने के बाद जैक का साथ देने आए परम उप्पल (5) को अश्विन ने रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उप्पल का विकेट 226 के स्कोर पर गिरा और इसी स्कोर पर शमी ने जैक को भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हैरी के साथ छठे विकेट के लिए साझेदारी करने आए जोनाथन कालो (3) को भी शमी ने अधिक समय तक मैदान पर टिकने नहीं दिया।

वे शमी की गेंद पर पंत के हाथों लपके गए। हैरी ने इसके बाद हार्डी के साथ दिन का खेल समाप्त होने तक 122 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर अन्य कोई नुकसान किए बगैर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश को 356 के स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी में भारत के लिए शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं अश्विन और उमेश को एक-एक सफलता मिली।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More